Friday, February 7, 2020

Opening Bell: सेंसेक्स 32 अंक लुढ़का, निफ्टी 12126 के निचे

https://ift.tt/2vYU6ZN

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 32.62 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 41273.41 पर और निफ्टी 12 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 12126 पर खुला है। लगभग 420 शेयरों में तेजी, 211 शेयरों में गिरावट और 38 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शेयरों में गिरावट
हीरो मोटोकॉर्प, ज़ी ईएनटी, एनटीपीसी, यस बैंक, विप्रो, टाइटन, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो इंडिक्स के प्रमुख लाभार्थियों में से हैं। जबकि आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एल एंड टी, बीपीसीएल और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 

7 पैसे कमजोर होकर 71.26 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की कमजोरी के साथ 71.26 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे मजबूत होकर 71.19 के स्तर पर बंद हुआ था।

तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 163.37 अंकों की बढ़त के साथ 41,306.03 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 41,405.43 का उच्च और 41,113.11 का निचला स्तर छुआ था। वहीं निफ्टी 48.80 अंकों की बढ़त के साथ 12,137.95 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 12,160.60 तक चढ़ा और 12,084.65 तक फिसला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today: bse, sensex today, gold, rupee, stock market, nse, february news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vbjStg

No comments:

Post a Comment