डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के दुसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 298.45 अंक या 0.75% बढ़कर 40170.76 पर और निफ्टी 90.10 अंक या 0.77% की बढ़त के साथ 11798 पर खुला है। लगभग 595 शेयरों में तेजी, 142 शेयरों में गिरावट और 20 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में गिरावट
आरआईएल, टीसीएस, टाटा मोटर्स, आईओसी, एचडीएफसी, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, कोल इंडिया और ज़ी एंटरटेनमेंट इंडेक्स में प्रमुख लाभार्थियों में से हैं। जबकि बजाज ऑटो और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
यह खबर भी पढ़ें - सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,100 के नीचे पहुंचा
8 पैसे मजबूत होकर 71.25 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की मजबूती के साथ 71.25 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें - सेंसेक्स 230 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 12100 के पार
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स करीब 137 अंकों की बढ़त के साथ 39,872 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान 40,000 के ऊपर तक चढ़ा। निफ्टी भी 62 अंकों की बढ़त के साथ 11,700 के ऊपर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vQo8ip
.
No comments:
Post a Comment