Saturday, February 8, 2020

NZ vs Ind 2nd ODI LIVE: न्यूजीलैंड के 7 विकेट गिरे, शार्दुल ठाकुर-चहल को 2-2 सफलता मिली

https://ift.tt/2S6VfXQ

डिजिटल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। यहां भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अब तक 38 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। रॉस टेलर क्रीज पर मौजूद हैं।  मार्क चैपमैन 1 रन बनाकर चहल की गेंद पर कैच आउट हुए। 

इससे पहले कॉलिन डी ग्रैंडहोम 5 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच श्रेयस अय्यर ने लपका। जिमी नीशम 3 रन पर रनआउट हुए। कप्तान टॉम लाथम 7 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। मार्टिन गुप्टिल 79 रन बनाकर रनआउट हुए। गुप्टिल ने करियर का 36वां अर्धशतक बनाया। वहीं टॉम ब्लेंडल 22 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच नवदीप सैनी ने लिया। सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोलस 41 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को आराम देकर नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को मौका दिया। कोहली ने कहा कि, न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ इसी महीने दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए शमी और कुलदीप को आराम दिया गया।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी को आराम दिया। उनकी जगह मार्क चैपमैन और काइल जैमिसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। जैमिसन का यह डेब्यू मैच है। बता दें कि, न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हराया था। 

हेड-टू-हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 108 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय टीम ने 55 में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड 47 मैच जीतने में सफल रही है। एक मैच ड्रॉ रहा है और 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच अब तक 40 मैच हुए हैं। जिसमें से न्यूजीलैंड ने 23 मैच जीते। भारत को 14 मैचों में जीत हासिल हुई है। एक मैच टाई रहा और 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 में से 8 सीरीज जीती हैं, जबकि 4 में उसे हार मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं हैं।

टीमें:

भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लेंडल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जिमी नीशम, टिम साउदी, मार्क चैपमैन और काइल जैमिसन।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New Zealand vs India 2nd ODI, NZ vs Ind 2nd ODI, Live Updates, Live Score, Virat Kohli, Tom Latham, Eden Park, Auckland
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2H5Cuh4

No comments:

Post a Comment