Monday, February 3, 2020

NZ VS IND: राहुल ने कहा, अभी टी-20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा हूं

https://ift.tt/2OfUQQv

डिजिटल डेस्क, माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। इनफॅार्म भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि वह अभी टी-20 विश्व कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं। राहुल ने रविवार को यहां बे ओवल मैदान न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 56, नाबाद 57, 27, 39 और 45 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांचवें टी-20 मैच से आराम दिया गया था और उनकी जगह रोहित शर्मा इस मैच में कप्तानी कर रहे थे। लेकिन कार्यवाहक कप्तान रोहित चोटिल हो गए वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।

रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद राहुल को मैच में कप्तानी करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को सात रनों से जीत दिला दी। भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। राहुल ने मैच के बाद कहा, हम बहुत खुश हैं कि हमने 5-0 से सीरीज जीती है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं भारतीय टीम की जीत में भूमिका निभा सका और भारतीय टीम ने मेरे प्रदर्शन के दम पर यह सीरीज जीती।

उन्होंने कहा, मैं वास्तव में अब बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि टीम में मुझे जो भी भूमिका मिले मैं उसे बखूबी निभा सकूं। अभी हम टी-20 विश्व कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं अपनी बल्लेबाजी टी-20 विश्व कप तक इसी प्रकार जारी रख पाऊंगा।

राहुल ने रोहित की चोट पर कहा, दुर्भाग्यवश रोहित के साथ ऐसा हुआ। लेकिन उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। टीम के रूप में हम एक दूसरे पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। हम अब कुछ दिन आराम करेंगे और इस जीत का मजा उठाएंगे।

 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Not thinking about T20 World Cup yet: Rahul
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SozMbV

No comments:

Post a Comment