Saturday, February 22, 2020

NZ VS IND 1st test Day-2 Live: टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 116/2, इशांत शर्मा ने लाथम और ब्लंडल को पवेलियन भेजा

https://ift.tt/2PdJ8GA

डिजिटल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने अब तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। कप्तान केन केन विलियम्सन और रॉस टेलर क्रीज पर मौजूद हैं। सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने 11 और टॉम ब्लंडल 30 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर आउट हुए। 

इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी को पांच विकेट के नुकसान पर 122 रनों से आगे बढ़ाया। पहले दिन नाबाद लौटने वाले ऋषभ पंत रन लेने में गलतफहमी का शिकार हो गए और रन आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों पर 19 रन बनाए। अपनी पारी में पंत ने एक चौका और एक छक्का लगाया। पंत का विकेट 132 के कुल स्कोर पर गिरा।

अगली ही गेंद पर टिम साउदी ने रविचंद्रन अश्विन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। एक छोर संभाले खड़े उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को साउदी ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 143 के कुल स्कोर पर रहाणे 46 रन बनाकर आउट हो गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 138 गेंदों का सामना कर पांच चौके मारे।

अंत में मोहम्मद शमी ने तीन चौकों की मदद से 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने पांच रनों का योगदान दिया। ईशांत का विकेट काइल जेमिसन ने लिया और साउदी ने शमी का विकेट ले भारतीय पारी का अंत किया। कीवी टीम के लिए जेमिसन और साउदी ने चार-चार विकेट लिए। बाउल्ट के हिस्से एक सफलता आई। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने भोजनकाल तक संभल कर खेलते हुए कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया।

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले दिन बारिश से बाधित मैच में 55 ओवर का खेल ही हो सका था। मयंक अग्रवाल 34, पृथ्वी शॉ 16, चेतेश्वर पुजारा 11, विराट कोहली 2 और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर आउट हुए थे।

दोनों टीमें -

भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, टॉम ब्लेंडल, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, टिम साउदी, एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New Zealand vs India 1st Test Day-2: NZ VS IND 1st test Day-2, Virat Kohli, Basin Reserve, Kane Williamso, Wellington
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Pi7ZJo

No comments:

Post a Comment