Tuesday, February 25, 2020

Delhi Violence Live: दिल्ली में हिंसा जारी, ब्रह्मपुरी-मौजपुर में फिर हुई पत्थरबाजी

https://ift.tt/2ViY0XX

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुरू हुआ बवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में खतरनाक होते जा रहा है। सोमवार को जमकर हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह भी कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट

LIVE Updates:

  • गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे उपराज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
  • पथराव की घटना के बाद फ्लैग मार्च पर निकली रैपिड एक्शन फोर्स ने दो खोखे बरामद किए हैं। 
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों के विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। 
  • दिल्ली फायर डायरेक्टर के अनुसार आज सुबह 3 बजे तक कुल 45 फायर कॉल आए। जिसमें 3 फायरमैन घायल हो गए और 1 फायर टेंडर को आग लगा दी गई।
  • कल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले शख्स शाहरुख को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
  • दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी जारी है। आज सुबह कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की।
  • हिंसा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कई स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया है। जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी एन्क्लेव और शिव विहार स्टेशन आज बंद रहेंगे। 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi violence delhi buring jafrabad violence delhi firing live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VjhkEv

No comments:

Post a Comment