Tuesday, February 25, 2020

फ्रेंच लीग : पीएसीजी ने बोरडेयुक्स को 4-3 से हराया

https://ift.tt/3a373k6

पेरिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच लीग के मैच में बोरडेयुक्स को 4-3 से हरा दिया। इस मैच में पीएसजी के लिए एडिसन कवानी ने भी गोल किया और यह उनका क्लब के साथ 200वां गोल रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के ह्वांग युइ जो ने 18वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया था। 25वें मिनट में पीएसजी के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले कवानी ने अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया और अपने खाते में गोलों को दोहरा शतक डाला।

अर्जेटीना के एंजेल डी मारिया ने बाएं फ्लैंक से कवानी को क्रॉस दिया और कवानी ने अपने हैडर से गेंद को मंजिल तक पहुंचाया।

लीग में पहले स्थान पर चल रहे क्लब को हालांकि 17वें मिनट में झटका लगा था जब उसके कप्तान थियागो सिल्वा पैर में चोट के कारण बाहर चले गए। उनके स्थान पर सेनेगल के इदरिसा गुइये ने मैदान पर कदम रखा।

डी मारिया ने मारक्विंहोस की भी गोल करने में मदद की। पहले हाफ से इंजुरी टाइम में मारिया ने फ्री किक ली जो मारक्विंहोस के पास गई जिन्होंने पीएसजी के लिए दूसरा गोल किया।

पीएस की बढ़त कुछ ही मिनटों बाद बराबरी में बदल गई। इंजुरी टाइम में ही सर्जियो रिको का खराब क्लीयरंस बोरडेयुक्स के पाब्लो के पास गया और गेंद उनसे टकरा नेट में चली गई और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।

दूसरे हाफ में पीएसजी ने दबाव बनाए रखना जारी रखा। मारक्विंसो ने 63वें मिनट में और फिर किलियन एम्बाप्पे पीएसजी के लिए गोल करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया।

रुबेन पारडो ने 83वें मिनट में बोरडेयुक्स के लिए तीसरा गोल किया और बराबरी की उम्मीद जताई, लेकिन आखिरी समय तक गोल बोरडेयुक्स चौथा गोल नहीं कर सकी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French League: PacG beat Bordeaux 4-3
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32nykuO

No comments:

Post a Comment