Saturday, February 8, 2020

Delhi Polls 2020: सीएम अरविंद का ट्वीट, स्मृति ईरानी ने कहा- महिला विरोधी केजरीवाल

https://ift.tt/377TEFl

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा। जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया। 

स्मृति ने ट्वीट किया, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? #महिलाविरोधीकेजरीवाल।

इससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा, सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए।

Delhi Polls 2020: भाजपा क्यों जीतेगी और हारेगी? इन 10 कारण से समझे

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Union minister smriti irani target cm arvind kejriwal women to vote suggestions of men delhi election 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Sa3IJV

No comments:

Post a Comment