Saturday, February 8, 2020

Delhi Polls 2020 Voting LIVE: 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान

https://ift.tt/2S8a9wL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव में 93 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियों के 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे। 
 

LIVE:

- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की। 

वोटिंग करने के लिए दिल्ली के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर लोग जुटने शुरू हो गए। लोगों की लंबी-लंबी लाईन देखी जा सकती है। 

- दिल्ली के निर्माण भवन में मतदाता पहुंचे लगे हैं। एनडीएमसी के स्कूल ऑफ साइंस में भी मतादाता पहुंचे। 

- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में आज होने जा रहे चुनावों में एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जनहित को समर्पित सरकार चुनने के लिए वोट करें। वोट देना आपका अधिकार है। आपका एक वोट देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा। 

- वोटिंग करने पोलिंग बूथ पर लोग पहुंचे लगे हैं। 

- डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के महापर्व पर सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं। आज सच्चे मन से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करें। झाडू पर वोट करें।

- चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही है।

- हरी नगर से भाजपा उम्मीदवार तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा ने सुबह फतेहनगर गुरुद्वारा में माथा टेका

फैक्ट्स

  • कुल मतदाता: 1,46,92,136
  • पुरुष : 80,55,686
  • महिला: 66,35,635
  • थर्ड जेंडर: 815
  • सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान
  • अभी तक सबसे ज्यादा 2015 में 67 फीसदी मतदान

प्रत्याशियों का गणित
बीजेपी और कांग्रेस सहित 6 राष्ट्रीय दलों के अलावा 'आप' तथा अन्य पंजीकृत राज्य स्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार जिनमें 593 पुरुष और 79 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। राष्ट्रीय दलों में बीजेपी और कांग्रेस ने 67-66, बसपा ने 68, सीपीआई, सीपीएम ने 3-3 और एनसीपी ने 5 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय दलों के 243 उम्मीदवार चुनावी मैदन में खड़े हैं। सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi assembly election 2020 voting 70 assembly seats live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2H2qDAk

No comments:

Post a Comment