Sunday, February 9, 2020

Coronavirus: 811 मौतों से टूटा SARS का रिकॉर्ड, विदेशियों के भारत आने पर लगी रोक

https://ift.tt/2Sc91sj

डिजिटल डेस्क, बीजींग। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चीनी प्रशासन ने शनिवार को बताया कि वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 811 हो गई है। वहीं 37,198 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही कोरोनावायरस ने साल 2003 की SARS महामारी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार SARS के कारण 9 महीने में 774 लोगों की मौत हो गई थी, जो 26 देशोंं में फैला हुआ था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें 31 प्रांतीय इलाकों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के कन्फर्म 2,656 नए मामलों और 89 मौतों की जानकारी मिली है। आयोग ने यह भी बताया कि इन मौतों में 81 हुबेई प्रांत में, हेनान में दो, हेबेई, हीलोंगजियांग, अनहुई, शानडोंग, हुनान और गुआंग्झी ऑटोनोमस रीजन में एक-एक मौत हुई है।

विदेशियों के भारत आने पर रोक
घातक वायरस से सावधानी रखने के लिए भारत सरकार ने चीन गए विदेशियों के भारत आने पर रोक लगा दी है। सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ने रविवार को बताया कि 'चीन गए विदेशियों को 15 फरवरी, 2020 या उसके बाद भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश और भारत-म्यांमार सीमा से किसी भी हवाई या बंदरगाह के जरिए भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस से मर रहे हैं लोग और ट्रंप कर रहे हैं शी जिनपिंग की तारीफ

वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने बयान जारी करते हुए यात्रियों को वुहान में जानवरों के बाजारों में जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि वह बिना पका मीट न खांए। लोगों से कहा गया है कि वह इस रोग से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचे और अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोए।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: मौत का आंकड़ा 169 तक पहुंचा, दलाईलामा ने बताया उपचार



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus Coronavirus Death Toll China Wuhan Coronavirus Outbreak India Coronavirus Updates Foreigners Banned In India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/389Q3bi

No comments:

Post a Comment