Monday, February 3, 2020

Corona Virus: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत, अबतक 361 लोगों की मौत

https://ift.tt/2v1BqI4

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना दिया है। वायरस के चलते मरने वालों का आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है। चीन के हुबेई प्रांत में वायरस के चपेट में आने से 361 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16 हजार से ज्यादा हो गई है। जिनमें 478 की हालत गंभीर है। 

अमेरिका में 9 मामले
अमेरिका में कोरोना वायरस के 9 मामले सामने आए हैं। कैलिफोर्निया में चार, इलिनोइस में दो और मै मैसाचुसेट्स, वाशिंगटन और एरिज़ोना में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। वहीं रूस ने तीन फरवरी से कोरोनोवायरस की चिंताओं के चलते चीन के साथ पैसेंजर ट्रेन सेवा को सस्पेंड कर दिया है।

Coronavirus: इस चटोरी महिला ने फैलाया कोरोना वायरस! भूख लगने पर पिया था चमगादड़ का सूप

अंतिम संस्कार पर रोक
चीन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मरने वालों को दफनाने, जलाने या अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, नागरिक मामले मंत्रालय और जन सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, शवों का अंतिम संस्कार उनके स्थान के नजदीक ही शवदाह गृहों में किया जाना चाहिए। उन्हें एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नहीं ले जाया जा सकता। उन्हें दफनाकर या अन्य साधनों से संरक्षित नहीं किया जा सकता। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अंतिम दर्शन कार्यक्रम जैसी परंपराओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और शवों का संक्रमणरहित होना चाहिए और उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सीलबंद बैग में रखना चाहिए, जिसे बाद में खोला न जा सके। जारी दिशानिर्देश के अनुसार, शवों को लाने के लिए शवदाह गृहों द्वारा कर्मी और वाहन भी भेजने चाहिए और उसका मार्ग पहले से तय किया गया हो।

Virus: कोरोनावायरस ही नहीं इन वायरसों ने दुनिया में मचाया मौत का तांडव

केरल में मामले की दूसरी पुष्टि
केरल में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। मंत्रालय के अनुसार, रोगी को एकांत में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी निगरानी की जा रही है। भारत में सबसे पहला कोरोनावायरस का मामला गुरुवार को केरल के त्रिशूर में सामने आया। चीन के वुहान से भारत लौटी एक छात्रा इस वायरस से संक्रमित पाई गई थी। अस्पताल में उसे अलग से रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 जनवरी से यात्रियों की हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन से आने वाले यात्रियों के साथ ही सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Death toll in coronavirus in china hubei province has risen to 361
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2u4o1iH

No comments:

Post a Comment