बांदा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कालिंजर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की झुलसकर मौत हो गई।
कालिंजर थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने शनिवार को बताया, भरतपुर गांव में शुक्रवार को हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहा किसान कमलेश यादव (37) झुलस गया और परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जानकारी नरैनी के उपजिलाधिकारी को दे दी गई है, ताकि आश्रितों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जा सके।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37O5vIX
.
No comments:
Post a Comment