Thursday, February 6, 2020

दिल्ली चुनाव: बसपा उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा पर जानलेवा हमला

https://ift.tt/375empg

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब दो दिन बचे। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की सियासत नए-नए रंग दिखा रही है। सीएए और एनआरसी को लेकर शाहीन बाग और जामिया में विरोध प्रदर्शन। फिर जेएनयू में छात्रों से मारपीट और तीन बार गोलीकांड के बाद एक ओर बड़ी घटना हो गई है। अब बदरपुर विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा पर जानलेवा हमला हो गया। उनपर हमला बुधवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। 

बता दे नारायण शर्मा फिलहाल बदरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक है। उन्होंने हाल ही में मनीष सिसोदिया पर 20 करोड़ में टिकट भू-माफियाओं को बेचने का आरोप लगाया था। आप ने शर्मा का टिकट काटकर कांग्रेस से आए राम सिंह को दे दिया। टिकट कटने पर नारायण ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती छेड़ दी थी। आप से इस्तीफा देने के बाद नारायण दत्त शर्मा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi assembly election 2020 attack on bsp candidate from badarpur narayan dutt sharma
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/373Yofg

No comments:

Post a Comment