Monday, February 24, 2020

विराट की रन गति पर अंकुश लगाना फायदेमंद रहा : बाउल्ट

https://ift.tt/2VeQ0Ht

वेलिंग्टन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की रन गति पर लगाम लगाना उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा।

कोहली न्यूजीलैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 19 रन पर बाउल्ट का शिकार बन बैठे। भारतीय कप्तान पहली पारी में भी केवल दो ही रन बना पाए थे।

बाउल्ट ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, आमतौर पर कई बार हम चूकते हैं तो वह बाउंड्री जड़ देते हैं। हमारी सोच के अनुसार हम इस पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे थे। मेरे लिए विकेट का इस्तेमाल करना और शॉट गेंदें फेंकना अच्छी योजना थी, जिससे उनकी रन गति को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हमें दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आना पड़ेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Curbing Virat's run speed was beneficial: Boult
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HPW1m8

No comments:

Post a Comment