नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को गंगाराम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुईं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी।
उनका रूटीन चेकअप पूरा हो चुका है, ऐसे में अस्पताल सोमवार शाम तक उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह अभी भी अस्पताल में हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद हैं।
सोनिया गांधी को अस्थमा की समस्या है और ठंड के दौरान उनकी समस्या बढ़ जाती है। अतीत में भी उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ा है।
वह कई बार गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वहीं साल 2011 में वह इलाज के लिए अमेरिका भी जा चुकी हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2uWLDFR
.
No comments:
Post a Comment