Wednesday, February 5, 2020

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस की चपेट में आया भोपाल का एक परिवार, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

https://ift.tt/2RYK0jV

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज पाए गए है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल का एक परिवार पिछले दिनों ही चीन से लौटा है। यह परिवार चीन घूमने गया था, इस परिवार के तीन सदस्य खांसी, गले में खरास व बुखार के लक्षण पाए जाने पर स्वयं एम्स अपना परीक्षण कराने पहुंचे। उन्हें एम्स के एक अलग वार्ड में रखा गया है, साथ ही उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

ज्ञात हो कि, राज्य में पिछले दिनों उज्जैन सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, उनके नमूने जांच के लिए पुणे भेजे गए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और आम लोगों को जुकाम, बुखार आदि होने पर अस्पताल जाकर परीक्षण कराना चाहिए, मगर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona virus patient Corona virus patients in Madhya Pradesh Corona virus patients found in Bhopal Corona virus patients in Bhopal AIIMS
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RYK82T

No comments:

Post a Comment