Wednesday, February 5, 2020

B'DAY SPCL: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आज 35वां जन्मदिन, CR7 इस साल तोड़ सकते हैं यह रिकॉर्ड्स

https://ift.tt/2OqeMjt

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल और जुवेंटस के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आज 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 फरवरी 1985 में हुआ था। रोनाल्डो उनके रिकॉर्ड्स के कारण 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के नाम से जाने जाते हैं। ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं जो रोनाल्डो फुटबॉल खेलते समय हासिल नहीं कर सकते हैं। स्ट्राइकर रोनाल्डो दुनिया भर में अपनी फुटबॉल स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि दुनिया भर में रोनाल्डो के फैंस हैं। सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो की फैन फोलोइंग सबसे ज्यादा है। हाल ही में रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा 200 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। रोनाल्डो ने अपने करियर में तीन प्रीमियर लीग, दो ला लीगा, एक सीरी ए, पांच चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं। रोनाल्डो ने UEFA चैंपियंस लीग, UEFA यूरोपीय चैंपियनशिप और फीफा क्लब वर्ल्ड में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है।

रोनाल्डो के नाम चैंपियंस लीग के एक सीजन में सबसे अधिक गोल (17) करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साथ ही UEFA चैंपियंस लीग सीज़न (17) में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। उन्होंने अपने करियर में अबतक क्लब और देश के लिए संयुक्त रूप से 722 गोल किए हैं। रोनाल्डो चार यूरोपीय गोल्डन शूज जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पहली बार 2003 में मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ करार किया था। तब उन्हें एक युवा खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड करार राशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने 12 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ यह करार किया था। मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने के बाद रोनाल्डो ला लीगा में रियल मैड्रिड से जुड़े। इसके बाद उन्होंने जुवेंतस के साथ करार किया। 

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा। रोनाल्डो ने युवेंटस के साथ सेरी-ए टाइटल जीतने के अलावा पुर्तगाल को UEFA नेशंस लीग जीतने के लिए भी लीड किया और इस साल के UEFA यूरो में जगह दिलाई। रोनाल्डो साल दर साल नए रिकॉर्ड्स बनाते आ रहे हैं और इस साल भी उनके निशाने पर कई रिकॉर्ड्स होंगे। 2003 में अपना करियर शुरू करने वाले रोनाल्डो अपने मौजूदा क्लब जुवेंतस को चैम्पियंस लीग खिताब दिलाना चाहते हैं और इसके लिए वह जी-जान से जुटे हैं। जुवेंतस ने 1995-96 के बाद चैम्पियंस लीग खिताब नहीं जीता है। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर, जो रोनाल्डो इस साल तोड़ सकते हैं.......

[gallery]



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cristiano Ronaldo 35th Birtday Today, heres a look at all possible records he can break this year
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/383BvK0

No comments:

Post a Comment