Monday, February 3, 2020

B'DAY SPCL: स्प्रिंटर दुती चंद का आज 24वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

https://ift.tt/2RPjVno

डिजिटल डेस्क। भारत की स्टार एथलीट दुती चंद का आज 24वां जन्मदिन है। स्प्रिंटर दुती का जन्म 3 फरवरी 1996 को ओड़िसा के जाजपुर जिले के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। दुती एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंटर हैं और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी हैं। वह भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के 100 मीटर की इवेंट में क़्वालीफाई किया है। उन्होंने इटली में जुलाई 2019 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में इतिहास रचा था। वह महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं। दुती ने 100 मीटर रेस में 11.32 सेकंड का समय निकालते हुए वह रेस जीती थी। आज उनके जन्म दिन के अवसर पर हम आपको उनकी कुछ खास उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

दुती चंद की उपलब्धियां -

  • दुती को साल 2019 में प्रतिष्ठित टाइम मैग्ज़ीन की 100 उभरते हुए सितारों की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। 
  • दुती ने 2018 एशियन गेम्स में भारत के लिए दो सिल्वर मेडल जीते हैं। यह मेडल उन्होंने 100 और 200 मीटर रेस में जीते। साल 1986 एशियन गेम्स में पीटी ऊषा के बाद ये भारत का दूसरा एशियाई सिल्वर मेडल था। 
  • साल 2017 की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 100 मीटर और 4 गुना 100 मीटर रिले में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। 
  • साल 2016 के रियो ओलंपिक में दुती किसी ओलिंपिक के 100 मीटर इवेंट में हिस्सा लेने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उस रेस में उन्होंने 11.69 सेकेंड्स का समय निकाला और मेडल अपने नाम किया। 
  • साल 2013 में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने जूनियर खिलाड़ी होते हुए भी सीनियर स्तर पर भाग लिया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 
  • साल 2012 में दुती ने राष्ट्रीय चैंपियन बनकर 100 मीटर रेस में 11.8 सेंकड का रिकॉर्ड बनाया था। 
  • दुती ने पुणे में एशियाई चैंपियनशिप में 200 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज जीता था। 
  • साल 2007 में उन्होंने अपना पहला नेशनल लेवल मेडल जीता था। 
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India's star athlete Dutee Chand 24th birthday Today, Know some amazing records of her
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31rDjKA

No comments:

Post a Comment