Saturday, February 8, 2020

Auto Expo 2020: चीनी कंपनी Haima की भारतीय बाजार में एंट्री, पेश की इलेक्ट्रिक कार  

https://ift.tt/2S8pnSr

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की वाहन निर्माता कंपनी Haima (हायमा) ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने इस कार को Bird Group (बर्ड ग्रुप) के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। इस हैचबैक कार को Haima E1 EV (हायमा ई 1 ईवी) नाम दिया है। बता दें कि Haima Automobile ने दिसंबर 2019 में कंफर्म किया था कि वो 2020 में भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। 

कंपनी ने Haima E1 EV की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए बुकिंग राशि 1,000 रुपए रखी गई है, जो कि रिफंडेबल होगी। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि इस कार को 10 लाख रुपए तक की कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

Auto Expo 2020: Renault Duster अब होगी और भी पावरफुल

डाइमेंशन
Haima E1 EV की लंबाई 3680 mm, चौड़ाई 1570 mm और ऊंचाई 1530 mm है। इसका व्हीलबेस 2340 mm का है।

Haima Bird E1 EV स्पेसिफिकेशन
यहां बता दें कि Haima Bird E1 EV हैचबैक को चीन में Aishang EV 360 नाम से जाना जाता है। भारत में पेश हुए E1 EV में चीनी वेरिएंट के मुकाबले काफी सारे बदलाव किए गए हैं। यह एक 5-सीटर कार होगी। इसकी चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दी गई है।  साथ ही अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

इंटीरियर की बात करें तो यह काफी मॉडर्न नजर आता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस कार में इस सेगमेंट का सबसे बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में दो एयरबैग्स दिए जाएंगे।

Auto Expo 2020: Maruti Suzuki Ignis फेसलिफ्ट हुई लॉन्च

रेंज
इसकी रेंज की बात करें, तो यह दो वेरियंट 200 km और 300 km में उपलब्ध होगी। शुरुआत में कंपनी सिर्फ 200 km वेरियंट को ही लॉन्च करेगी। इसकी मोटर 95 nm का टॉर्क देगी। इसकी टॉप स्पीड 120 kn/h की होगी। 

बैटरी पावर
इसमें 20.42 kWh और 28.5 kWh की बैटरी मिलेगी, फुल चार्ज होने में यह कार 9 से 11 घंटे का समय लेती है। इस कार को एक बार चार्ज करने पर 352km तक रन किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि केवल 60 रुपए में 100 km की दूरी तय की जा सकेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Auto Expo 2020: Chinese company Haima introduced electric car in Indian market
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2H6TIL2

No comments:

Post a Comment