Tuesday, February 4, 2020

टेक्सास में गोलीबारी में 2 की मौत

https://ift.tt/2SeY73N

ह्यूस्टन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। टेक्सास के उत्तर में एक यूनिवर्सिटी के परिसर में गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय राजधानी ह्यूस्टन से लगभग 480 किलोमीटर उत्तर में टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी-कॉमर्स में परिसर पुलिस ने बताया कि गोलीबारी यूनिवर्सिटी के आवासीय हॉल में सोमवार को हुई।

पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को पूरे परिसर और आवासीय हॉल में तैनात कर दिया गया है तथा जारी जांच के कारण उसके आसपास के क्षेत्रों ब्लॉक कर दिया गया है।

टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी-कॉमर्स टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी सिस्टम का तीसरा सबसे बड़ा संस्थान है। इसमें लगभग 12,000 पंजीकरण हैं।

पुलिस ने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2 killed in firing in Texas
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37VC6xB

No comments:

Post a Comment