Friday, February 21, 2020

चीन का वुहान शहर 29 दिनों से बंद है

https://ift.tt/2HHhH3B

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी के केंद्र वुहान को लॉकडाउम हुए 29 दिन बीत गए, फिर भी इस शहर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संबंधित कदम उठाने के साथ महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के प्रभाव दिखाई देने लगे हैं।

हूपेई प्रांत के अलावा चीन की मुख्यभूमि में दर्ज नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के नए मामलों की संख्या में लगातार 16 दिनों तक कमी आ रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार चीन की निर्णायक और प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण उपायों से नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया एक वैश्विक महामारी के रूप में विकसित नहीं हुआ।

वास्तव में वुहान शहर को बन्द करने का लक्ष्य महामारी को फैलने से रोकना है, जहां पर जीवन रक्षक रास्ते हमेशा खुले रहते हैं। 17 फरवरी तक चीन के 32 हजार चिकित्सा कर्मचारियों ने हूपेई प्रांत को सहायता पहुंचाई, जिनमें से 11 हजार क्रिटिकल केयर प्रोफेशनल के चिकित्सा कर्मचारी हैं। यह संख्या पूरे देश में क्रिटिकल केयर प्रोफेशनल के चिकित्सा कर्मचारियों का 10 प्रतिशत भाग है।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Wuhan city of China has been closed for 29 days
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vV5ea8

No comments:

Post a Comment