Tuesday, February 4, 2020

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, 13 महीने के निचले स्तर पर बेंट्र क्रूड

https://ift.tt/2RTJWlG

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते कुछ दिनों से आई भारी गिरावट के बाद पेट्रोल, डीजल और सस्ते हो सकते हैं।

बेंचमार्क कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जोकि बीते करीब 13 महीने का सबसे निचला स्तर है। चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की मांग घट सकती है, क्योंकि चीन कच्चे तेल का बड़ा आयातक है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 73.04 रुपये, 75.71 रुपये, 78.69 रुपये और 75.89 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 66.09 रुपये, 68.46 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

उधर, अंतर्राष्टरीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर हालांकि कच्चे तेल के दाम में बीते चार दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी आई है, लेकिन ब्रेंट क्रूड का दाम 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जबकि अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है।

आईसीई पर मंगलवार को ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 54.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 53.95 डॉलर तक टूटा जोकि तीन जनवरी 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है जब ब्रेंट का भाव 53.93 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर डब्ल्यूटीआई के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 50.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 49.66 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol, diesel prices stabilized, bentra crude at 13-month low
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OlXzI4

No comments:

Post a Comment