Sunday, January 19, 2020

World Record: Hyundai KONA ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम

https://ift.tt/2tzUNYD

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai KONA (हुंडई कोना) ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। इस कार को 'हाइएस्ट अल्टीट्यूड अचीव्ड इन ऐन इलेक्ट्रिक कार' कैटिगिरी में जगह दी गई है। इसे तिब्बत के सवाला दर्रे तक ले जाया गया था। सवाला दर्रा 5,731 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

जिस टीम ने हुंडई कोना को सवाला दर्रे तक पहुंचाया, उसने भी पिछले रिकॉर्ड को 5,715.28 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर तोड़ दिया। बता दें कि KONA पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे इतनी ऊंचाई पर ड्राइव किया गया है। 

Hyundai KONA कीमत
बता दें कि Hyundai KONA को भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था। यह कार 39.2 kWh लीथियम आयन बैटरी के साथ आती है। यह एक बार चार्ज करने पर 425 किलोमीटर चलती है। कार की कीमत 23.7 लाख रुपए से शुरू होती है। ये कीमत एक्स शोरूम है 

बैटरी लाइफ और पावर
ऑल-इलेक्ट्रिक Hyundai Kona के इंटरनेशनल वर्जन में 39.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह 135bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 300 किलोमीटर की सफर तय करने में सक्षम है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV को 57 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। यानी ये कार एक मोबाइल से भी जल्द चार्ज हो जाएगी। हालांकि इसके लिए 50kW DC फास्ट चार्जर की जरूरत होती है। वहीं यदि KONA को आप स्टैंडर्ड AC सोर्स से चार्ज करेंगे तो इस कार को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 10 मिनट लगेंगे। Hyundai इस कार के साथ Home Charger मिलता है।  

स्पीड 
Hyundai KONA में 100kW का मोटर दिया गया है। यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव है। ये 131 bhp के बराबार की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 9.7 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। वहीं बड़ी बैटरी की बात करें तो इसकी रेंज 450km है और इसे चार्ज करने में 9 घंटे लगते हैं। हालांकि फास्ट चार्जर से चार्जिंग का समय कम किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक की चार्जिंग प्राप्त की जा सकती है। बड़ी बैटरी का पावर आउटपुट 203Ps का है।

Hyundai KONA में तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं – Eco, Comfort और Sport. गियरबॉक्स की बात करें तो ये one-speed ऑटोमैटिक है और इसमें मैनुअल का सिस्टम नहीं है। 

सुरक्षा
सेफ्टी के लिहाज से Hyundai KONA मेंज ABS के साथ EBD दिया गया है। इसके साथ इस कार में  6 एयरबैग्स दिए गए हैं। हिल ऐसिस्ट, डिस्क ब्रेक, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेफ बनाते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai KONA Enters Guinness Book of World Records
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/378jIAX

No comments:

Post a Comment