Sunday, January 19, 2020

दिल्ली आ रहीं 17 ट्रेनें 1.30 से 3.30 घंटे तक लेट

https://ift.tt/2G1shS7

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली आ रही 17 ट्रेनें रविवार को 1.30 घंटे से लेकर 3.30 घन्टों तक देर से चल रही हैं। सबसे ज्यादा देरी से वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इनके अलावा इलाहाबाद-आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस 2.15 घंटे, गाजीपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस 2.30 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 2.15 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस 2.15 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2.45 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 1.45 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2.30 घंटे, यशवंतपुर-निजामुद्दीन के.एस. क्रांति एक्सप्रेस 2.30 घंटे और प्रतापगढ़-नई दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 2.15 घंटे की देरी से चल रही हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
17 trains coming to Delhi late from 1.30 to 3.30 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2uY6EzW

No comments:

Post a Comment