Thursday, January 23, 2020

Republic Day: आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, ये रास्ते रहेंगे बंद

https://ift.tt/30MmgSV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर बार की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो है। आज (गुरुवार) फुल रिहर्सल परेड है। ऐसे में दिल्ली के कई मार्ग आज बंद रहेंगे। जनता को परेशानी ना हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने जिन मार्गों पर आवागमन बंद रहेगा, उनकी सूची और बंद समय जारी किया है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए विजय चौक, राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रिहर्सल परेड राजपथ से होते हुए लाल किला पहुंचेगी। इसकी शुरुआत विजय चौक से सुबह 9.50 मिनट पर होगी। 

यह खबर भी पढ़ें- राजनीति: जल्द नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं नवजोत सिद्धू, मिला सीएम पद का ऑफर

दो मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
केंद्रीय सचिवालय और उद्योगभवन मेट्रो स्टेशन दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए रफी मार्ग को 22 जनवरी रात 11 बजे से ही बंद कर दिया है। बाहर से आने वाली बसों का दिल्ली में प्रवेश सुबह 9 बजे से परेड पूरी होने तक प्रतिबंध रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें- CAA Hearing: कानून पर रोक लगाने से SC का इनकार, दो हफ्ते में असम-त्रिपुरा पर मांगा जवाब

26 जनवरी को मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
नई दिल्ली के कई मुख्य मार्गों पर यातायात 25 जनवरी को शाम 6 बजे से बंद कर दिया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 5 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi police traffic advisory for republic day full dress rehearsal 23 january 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2tIfAcw

No comments:

Post a Comment