Wednesday, January 22, 2020

Fuel Price: 6 दिन की गिरावट के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतें स्थिर, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2RCH773

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। बुधवार (22 जनवरी) सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया। यानी दोनों ही देशभर में अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध होंगे। इससे पहले लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल- डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। 

बीते 6 दिनों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1 रूपए 05 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की राहत मिली।क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.82 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 80.42 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 77.42 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 77.72 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमत
जबकि डीजल की कीमत दिल्ली में 68.05 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 71.35 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 70.41 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 72.90 रुपए चुकाना होंगे।

कच्चे तेल में कारोबार  
विदेशी बाजार में बुधवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 58.50 डॉलर प्रति औंस के नीचे और 64.50 डॉलर प्रति औंस के नीचेकारोबार दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को एमसीएक्स पर कच्चा तेल फरवरी वायदा 1 रुपए की बढ़त के साथ 4,183 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol-diesel stable today after 6 consecutive days of decline, know today's price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3awQttQ

No comments:

Post a Comment