Tuesday, January 21, 2020

Delhi Election 2020: CM अरविंद केजरीवाल आज परिवार के साथ दाखिल करेंगे नामांकन

https://ift.tt/30DuiNS

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सीएम केजरीवाल सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं कर सके। दरअसल उन्हें दोपहर 3 बजे तक जमनानगर स्थित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के ऑफिस पहुंचना था, लेकिन ट्रैफिक और रोड शो के देर तक चलने की वजह से वह नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने बताया था कि वे मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ पर्चा भरने जाएंगे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

तीसरी बार भी जीतेंगे नई दिल्ली !
2013 और 2015 की तरह, इस बार भी सीएम अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह दोनों बार इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज कर चुके हैं। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने दिल्ली से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को 25,864 मतों से हराया था। वहीं साल 2015 के चुनाव में उन्होंने भाजपा की नूपुर शर्मा को 31,583 मतों से शिखस्त दी थी। इन आंकड़ों के मुताबिक माना जा रहा है कि सीएम केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनाव जीत सकते हैं। नई दिल्ली सीट से भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

8 फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CM Arvind Kejriwal Nominates For Delhi Assembly Elections 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30EJnyM

No comments:

Post a Comment