Tuesday, January 21, 2020

भाजपा ने चुनाव से पहले ही मानी हार : आप

https://ift.tt/30DXPXX

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उतारा है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भगवा पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया, इस सूची को देखते हुए और मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ये उम्मीदवार, लगता है कि भाजपा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आप सभी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

भाजपा ने सोमवार देर रात अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी और सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

युवा चेहरा यादव भाजपा के युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हैं।

भाजपा ने यादव की युवा अपील पर भरोसा करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के सबसे मजबूत प्रत्याशियों में से एक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BJP accepts defeat before elections: AAP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GbbU5O

No comments:

Post a Comment