Sunday, June 13, 2021

2021 Mercedes-Benz S-Class लग्जरी सेडान 17 जून को होगी भारत में लॉन्च, जानें खूबियां - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2Tss04B

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। जर्मनी की दिग्गज और लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) भारत में नई पीढ़ी की S-Class (एस-क्लास) सेडान कार लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी है कि 2021 Mercedes-Benz S-Class को 17 जून को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आएगी। नई मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास को भी स्थानीय रूप से असेंबल किया जाएगा, लेकिन शुरुआती यूनिट्स को पूरी तरह से आयात किया जा सकता है।

बात करें कीमत की तो 2021 Mercedes-Benz S-Class को 1.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) प्राइज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं इस कार की खूबियों के बारे में...

2021 Skoda Octavia भारत में हुई लॉन्च, इन बदलावों के साथ मिले शानदार फीचर्स

डाइमेंशन
2021 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास में बाहरी और अंदरूनी कई सारे बदलाव किए गए हैं। इस सेडान कार की लंबाई 34 मिमी, चौड़ाई 51 मिमी और ऊँचाई 12 मिमी है। इसके व्हीलबेस को भी 50 मिमी बढ़ाया गया है। साथ ही फ्रंट ट्रैक 35 मिमी और रियर ट्रैक 51 मिमी बढ़ाया गया है।

फीचर्स
S-Class को Mercedes के लग्जरी सेडान लाइनप में सबसे ऊपर रखा गया है। इस कार में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें बेस्ट इन क्लास कम्फर्ट मिलता है। नई सेडान में 12.8-इंच का टैबलेट स्टाइल OLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। इसके साथ ही कार में 12.3-इंच की 3D डिजिटल इंस्ट्रुमेंट डिस्प्ले मिलती है। इस कार में एक एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम भी मिलता है जो जिसमें 263 LEDs लगाई गई हैं। 

इस कार में एक हेड-आप डिस्प्ले भी है जो ऑगमेंटेड रिअलिटी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें इंटीरियर असिस्ट फंक्शन भी मिलता है। नई सेडान में सेकेंड-जेन एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें बर्मेस्टर हाई-एंड 4D साउंड सिस्टम दिया गया है। मर्सिडीज के अनुसार, कार को पूरी तरह से पुनर्निर्मित डैश और कम बटन और स्विच मिले हैं। नई एस-क्लास में वॉयस कमांड के साथ ही कई सारे नए फीचर्स मिलते हैं। 

2021 Jaguar F-Pace आर-डायनेमिक एस ट्रिम के साथ भारत में लॉन्च

इंजन और पावर
नई Mercedes-Benz S-Class में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें ईक्यू बूस्ट 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3.0-लीटर इन-लाइन छह-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल होंगे। ग्लोबल मार्केट में मौजूद S 450 वेरिएंट का पेट्रोल इंजन 367 hp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं S 500 ग्रेड वेरिएंट में दिया गया इंजन 435 hp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

वहीं बात करें डीजल इंजन की तो, 3.0-लीटर का इंजन 286 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि S 350d वेरिएंट में और 330 hp की पावर और 700 Nm का टॉर्क S 400d वेरिएंट में जेनरेट करता है। सभी इंजनों को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Mercedes-Benz S-Class will be launch in India on June 17, know features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TnhdJ6

Hyundai Alcazar थ्री- रॉ एसयूवी में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3cDhGgV

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्युंदै) भारत में 7-सीटर एसयूवी Alcazar (अल्काजार) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कंपनी की भारतीय बाजार में 5वीं एसयूवी होगी, जिसे 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इस एसयूवी का टीजर जारी किया था। वहीं लॉन्च से पहले इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि पहले Alcazar को इस साल 29 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था, बाद में मई में लॉन्च होने की खबरें आईं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसकी लॉन्चिंग टल गई।

फिलहाल Hyundai Alcazar का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बात करें इस एसयूवी की कीमत की तो, इसे भारतीय बाजार में 12 लाख से 18 लाख रुपए तक के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

Jeep की 7 सीटर एसयूवी Commander भारत में जल्द होगी लॉन्च

कुल वेरियंट  
Hyundai Alcazar को कुल 6 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रेस्टिज, प्रेस्टिज (O) AT, प्लेटिनम, प्लेटिनम (O) AT, सिग्नेचर MT और सिग्नेचर (O) AT शामिल हैं। एसयूवी 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें सिंगल टोन छह, टैगा ब्राउन, टाइफून सिल्वर, पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, फैंटम ब्लैक और स्टारी नाइट और दो डुअल टोन के लिए पोलर व्हाइट + फैंटम ब्लैक और टाइटन ग्रे + फैंटम ब्लैक के विकल्प शामिल हैं। 

फीचर्स
इसके फ्रंट से यह क्रेटा की तरह नजर आती है, हालांकि पीछे से इसकी डिजाइन में क्रेटा के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं। बता दें किAlcazar को सात-सीटर और छह-सीटर विकल्प के रूप में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें दूसरी पंक्ति के लिए कप्तान सीटें और सेंटर आर्मरेस्ट मिलेगा। एसयूवी को तीनों पंक्तियों के लिए एसी वेंट भी मिलेंगे। इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलेंगे।

वहीं रियर में फिर से डिजाइन किए गए सी-आकार के LED टेल लैंप, अपडेट रियर बम्पर और स्पॉइलर के साथ टेलगेट संरचना, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और शार्क फिन एंटीना मिलता है।  

Tesla Model S Plaid: दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार की डिलीवरी शुरू

इंजन और पावर
Hyundai Alcazar को भारत में तीन इंजन विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 115PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115PS की मैक्सिमम पावर और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन 138 bhp जेनरेट करने में सक्षम होगा। सभी वेरिएंट्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ 7-स्पीड डुअल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिल सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai Alcazar Three-Row SUV will be launch 18 june
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xcVcew

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 80 हजार नए केस, 1.32 लाख मरीज ठीक हुए, 3300 लोगों की मौत - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3zwBEEf

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम हो गया। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 80 हजार 505 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 32 हजार 534 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 3 हजार 300 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 94 लाख 39 हजार 76 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। 2 करोड़ 80 लाख 35 हजार 974 डिस्चार्ज हुए हैं। 3 लाख 70 हजार 407 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 10 लाख 21 हजार 170 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26% हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 312 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37 हजार 81 लाख 32 हजार 474 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34 लाख 84 हजार 239 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 हुआ।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 80,505
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.32 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,300
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.94 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.80 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.70 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.21 लाख
     

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus latest updates in India new cases of coronavirus in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RPALFH

Fuel prices: आसमान छू रही हैं पेट्रोल- डीजल की कामतें, ऐसे जानें अपने शहर का दाम - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3cDTrzo

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। ऐसे में देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। हालांकि आज (13 जून, रविवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कल पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के रेट में 23 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी। बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं

बता दें कि इससे पहले (11 जून, शुक्रवार) पेट्रोल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। वहीं डीजल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी। ईंधन के दाम में हो रही लगातार वृद्धि से इन दिनों छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में प्रेटोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। यही हालत डीजल की भी है, जो अपनी कीमत के शतक से कुछ ही दूरी पर है। देखा जाए तो फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 102.30 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.06 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 97.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.19 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.83 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.64 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 95.60 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 13 june 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xbMMEi

Saturday, June 12, 2021

महाराष्ट्र में भारी बरसात, 10 दिन में पूरा हुआ महिनेभर का कोटा - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3gvoFda

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। पिछले कई दिनों जारी मूसलाधार बारिश शनिवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई शहर में जून माह के दौरान 505 मिलीमीटर बारिश होती रही है पर पिछले 10 दिनों में ही 534.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मुंबई शहर में 24.33, पूर्वी उपनगर में 60.80 जबकि पश्चिमी उपनगर में 38.94 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक रविवार व सोमवार को भी भारी बरसात की संभावना है।

शनिवार की सुबह मुंबई में हुईतेज बारिश के चलतेरेल पटरियों पर पानी भर गया और एक घंटे की  मूसलाधार बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवा ठप पड़ गई।शनिवार की सुबह की बारिश से सायन कुर्ला के बीच पटरियो पर पानी भर गया था जिससे मध्य लोकल सेवा बंद पड़ गई। भारी बारिश से मुंबई के गांधी मार्केट ,सायन सर्कल,दहिसर पूर्व ,हिंदमाता, कुर्ला शीतल सिनेमा के समीप, अंधेरी सबवे, मलाड सबवे , वडाला, आरसीएफ कॉलनी, वीरा देसाई रोड, एसव्ही रोड नेशनल कॉलेज आदि इलाको में पानी भर गया।  बारिश के बीच मुंबई में 5 जगहों पर दीवार व घरों का हिस्सा गिरने की घटनाएं सामने आई। सौभाग्य से इन घटनाओं में हताहत नही हुआ। इस दौरान कई जगहों पर शार्टसर्किट भी हुआ। भारी बरसात से पवई तालाब लबालब हो गया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Heavy rain in Maharashtra, month-long quota completed in 10 days
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iwGzPk

Ind vs NZ, WTC Final: पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर बोले- दोनों टीमों के हर एक खिलाड़ी से तुलना करने पर भारत की टीम बेहतर - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/35b7xEl

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाना है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि साउथम्पटन की परिस्थितियां न्यूजीलैंड के पक्ष में होगी क्योंकि कीवी टीम इस समय मेजबान इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर न्यूजीलैंड को फवरेट बताते हुए उसकी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके दिलीप वेंगसरकर ऐसा नहीं मानते। उन्होंने टीम इंडिया को बेहतरीन बताते हुए जीत का दावेदार बताया।

दिलीप वेंगसरकर ने कहा, 'अगर आप भारतीय टीम की तुलना न्यूजीलैंड की टीम के साथ करेंगे तो खिलाड़ी की हर एक खिलाड़ी से तुलना करने पर भारत की टीम यहां पर बेहतर नजर आती है। निश्चित रूप से इसमें कोई दो राय नहीं है कि ट्रेंट बाउल्ट एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और केन विलियम्सन एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज, लेकिन भारत हर क्षेत्र में अच्छा करने वाली टीम है। हमारे पास दुनिया से सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, तो वहीं इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इस टीम के बल्लेबाज भी बहुत ही शानदार हैं।' वेंगसरकर ने कहा, विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन यह भी जरूरी है कि दूसरे खिलाड़ी भी उनका साथ दें और आप जानते हैं कि सिर्फ दो खिलाड़ियों पर आप निर्भर नहीं रह सकते। अगर आप टेस्ट मैच खेल रहे हैं तो हर एक खिलाड़ी को अपना-अपना योगदान देना होगा।

बता दें कि इंग्लैंड के मैदान टीम इंडिया के लिए अच्छे साबित हुए हैं। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया यहां इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के ओवरऑल क्रिकेट रिकॉर्ड को देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 185 मुकाबले गए हैं। टीम इंडिया को 82 में जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड ने 69 मैच जीते हैं। दोनों के बीच 59 टेस्ट हुए हैं। भारत ने 21 जबकि न्यूजीलैंड ने 12 टेस्ट जीते हैं। 110 वनडे में टीम इंडिया ने 55 जबकि न्यूजीलैंड ने 49 जीते हैं। दोनों के बीच 16 टी20 हुए हैं। भारत ने 6 जबकि न्यूजीलैंड ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs New Zealand, WTC Final: India looks the better team, says Dilip Vengsarkar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ToLIOO

FIFA World Cup Qualifiers 2022: मैं लियोनेल मेसी का फैन हूं, उनसे मेरी तुलना नहीं की जा सकती - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2ToLHdI

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,दोहा। भारत के स्टार फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के स्‍ट्राइकर लियोनेल मेसी से तुलना किए जाने पर कहा, मेरे उनके बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती। जो लोग फुटबॉल को समझते हैं, वो जानते हैं कि लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं। छेत्री का ये बयान तब सामने आया जब उन्होंने सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी को पछाड़ दिया। छेत्री ने दोहा में अल साद क्‍लब के जासिम बिन हमाद स्‍टेडियम में बांग्‍लादेश के खिलाफ भारत को 2-0 से जीत दिलाने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विश्‍व कप क्‍वालीफायर के इस मुकाबले में छेत्री ने दोनों गोल दागे थे।

सुनील छेत्री ने कहा, यह लोगों का विचार है और ठीक है क्‍योंकि सभी के अपने विचार होते हैं। अगर आप इस बारे में मेरी राय जानना चाहे तो मेरे और मेसी के बीच कोई तुलना नहीं। मेरी तो किसी भी खिलाड़ी से तुलना नहीं। मुझसे 1000 खिलाड़ी बेहतर हैं और वो सभी मेसी के फैंस हैं। यह सच्‍चाई है। जो लोग फुटबॉल समझते हैं, वो जानते हैं कि मेरे और मेसी के बीच कोई तुलना नहीं।

छेत्री ने कहा मुझे बात पर फर्क है कि मैंने देश के लिए 100 से ज्‍यादा मैच खेले। जो भी गोल स्‍कोरिंग चार्ट को देखे, उसे मेरी सलाह यही होगी कि बस पांच सेकंड के लिए खुश रहो। पूरी दुनिया मेसी की दीवानी है, लेकिन कोई भी इस लिस्‍ट में हो, कोई तुलना नहीं, यह सच्‍चाई है। छेत्री ने आगे कहा, अगर मैं कभी मेसी से मिलूंगा तो मैं उनसे यही कहूूंगा कि मैं सुनील छेत्री हूं और मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। छेत्री ने कहा, मैं कुछ दिन मैं गोल कर पाता हूं और कुछ दिन नहीं। मैं अपना सर्वश्रेष्‍ठ देने का प्रयास करता हूं। देश के लिए खेलना उतना मुश्किल नहीं, जितना इस पड़ाव तक पहुंचना है। मैं बस खेलना चाहता हूं और जीतना चाहता हूं। ऐसा नहीं कि मैं जिस भी मैच में खेलूं, वो हम जीतेंगे। यह शानदार जिंदगी है, जो मैं जी रहा हूं। मैंने देश के लिए 100 से ज्‍यादा मैच खेले हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sunil Chhetri says People who understand football know there's no comparison between me and Messi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iC9f9G

32 फीसदी दलित वोट पर अकाली दल का बड़ा दांव, बीजेपी- कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनेगा नया गठबंधन? - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3gdbxu9

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, पंजाब। पंजाब के विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। इस बार पंजाब की सियासत पर पंजाबियत के अलावा किसान आंदोलन का खासा असर देखने को मिल रहा है। जिसका सबसे बड़ा नतीजा सामने नजर आ रहा है अकाली दल और बीएसपी के गठबंधन के रूप में। ये ऐतिहासिक गठबंधन 25 साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा देखने को मिला है। इसकी नींव में ढाई दशक पुराने कई सियासी समीकरण हैं। जिन पर एक बार फिर सत्ता का महल सजाने के इरादे से अकाली दल ने ये गठबंधन किया है। पंजाब जैसा प्रदेश होने के नाते ये समीकरण थोड़े पेचिदा नजर आ सकते हैं। पर राजनीति की दुनिया में वोट की खातिर ऐसी उलझन सुलझा ही ली जाती है। और उनके लिए ऐतिहासिक संदर्भ भी चुन ही लिए जाते हैं।

32 फीसदी दलित वोट बैंक पर दांव
पंजाब में दलित वोट बैंक तकरीबन 32 फीसदी है। किसी पार्टी की हार जीत तय करने वाले वोटों का ये एक बड़ा हिस्सा है। इसके बावजूद कभी पंजाब में कोई दलित व्यक्ति सीएम नहीं बन सका। इसलिए अब अकाली दल का ये दांव बड़ा माना जा रहा है। जो बीएसपी को सत्ता में आने पर बड़ा पद देने का वादा भी कर ही चुका है। आपको बता दें कि बीएसपी के संस्थापक कांशीराम का पंजाब से गहरा नाता रहा है। वो पंजाब के होशियारपुर से ही आते थे। बीएसपी की इन्हीं जड़ों को खंगाल कर पार्टी का वोटबैंक भुनाने की कोशिश की जा रही है। 25 साल बाद सियासत का ये प्रयोग दोबारा दोहराया जा रहा है। इस बार इसका अंजाम देखना दिलचस्प होगा। 

मांझा-मालवा में बीजेपी का विकल्प
पंजाब का मांझा और मालवा का इलाका अकाली दल की पैठ वाला इलाका है। इन दो में से मालवा में ही विधानसभा सीटे हैं। बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए अकाली दल को यहां हिंदू वोट बैंक का फायदा मिलता रहा। पर अब बीजेपी से गठबंधन  टूटने के बाद रणनीति बदलना अकाली दल की मजबूरी भी थी और जरूरत भी। यही वजह है कि दलित और हिंदू वोट बैंक को साधने के लिए अकाली दल ने ये दांव खेला है। इशारा साफ है अकाली दल पंजाब में बीएसपी को अपने साथ बीजेपी के विकल्प के तौर पर देख रहा है।

अब देखना ये है कि ये सियासी दांव जितना सोच समझ कर खेला गया है अकाली दल के लिए क्या उतना ही फायदेमंद साबित होता है। या फिर बीजेपी से गठबंधन टूटने का फायदा कांग्रेस को ही होता है। 
 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
political equations after akali dal and bsp alliance
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wlm24d

दिग्विजय वायरल ऑडियो: बयान पर बड़ा बवाल, अब्दुल्ला ने कहा थैंक्यू, सिंधिया ने घेरा - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3iJ3CpY

क्लब हाउस के कथित वायरल ऑडियो पर कांग्रेस और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार घिरते चले जा रहे हैं। उनके बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दिग्विजय सिंह की वायरल चैट सुनकर खुश हैं। ये ऐसी प्रतिक्रियाएं हैं जिन्हें सुनकर आपको भी ताज्जुब होगा। चलिए एक नजर डालते हैं दिग्विजय सिंह की वायरल चैट पर किसने क्या कहा। सबसे पहले ये जान लीजिए कि दिग्विजय सिंह का जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें खुद सिंह क्या कहते सुने जा सकते हैं।

वायरल चैट में क्या बोले दिग्गी राजा?
क्लब हाउस का जो ऑडियो बीजेपी ने ही वायरल किया है उसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कश्मीर और आर्टिकल 370 पर बात कर रहे हैं। जिसका लब्बोलुआब कुछ यूं है कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर आर्टिकल 370 पर दोबारा विचार किया जाएगा। बवाल इस बात पर ज्यादा है कि जिस ग्रुप में ये चर्चा हुई उसमें पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद है। 
दिग्विजय सिंह की ये चैट वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

किसने, क्या कहा?

नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह की इस चैट पर कहा कि वो दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कश्मीर की अवाम की भावनाओं को महसूस किया है। 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की ऐसी बातें इस्लामाबाद को पसंद है। इससे जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हौसलों को भी बढ़ावा मिलता है। और सत्ता में आने के लिए कांग्रेस की बेकरारी भी जाहिर होती है। 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पीछे नहीं रहे। गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान को कांग्रेस का पहला प्यार बताया। गिरिराज इतने पर ही नहीं रूके कहा कि कश्मीर हथियाने में कांग्रेस पाकिस्तान की मदद करेगी। 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने ही कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया। और अब अलगाववाद को हवा देने की बात कर रही है। 
इस वायरल चैट पर सबसे चौंकाने वाली प्रतिक्रिया बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की रही। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कभी पाकिस्तान का पक्ष लेने से चूकती नहीं है। यही कांग्रेस की नीति और नीयत का सच भी है। सिंधिया ने आखिर में कहा कि वो दिग्विजय सिंह का वायरल ऑडियो सुनकर बिलकुल हैरान नहीं है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
reactions on digvijay singh club house viral audio
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pKfCt5

GST Council Meeting: ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, कोविड की वैक्सीन पर 5% और एंबुलेंस पर 12 % GST - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3vcRzUx

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (Goods And Services Tax) की आज (शनिवार) 44 वीं बैठक में आज दवाओं और मेडीकल उपकरणों पर टैक्स की नई दरें लागू की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। ब्लैक फंगस की दवाओं पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा। ब्लैक फंगस के इलाज में Tocilizumab और एम्फोथ्रेसिन-बी का इस्तेमाल होता है। इन पर 5% GST लगता है। अब इसे हटा दिया गया है। 

वहीं, कोविड वैक्सीन पर लगने वाले टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस पर पहले की तरह 5 प्रतिशत टैक्स ही लागू रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया रोगियों के आने-जाने में इस्तेमाल होने वाले वाहन यानी एंबुलेंस पर अब 12 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाएगा। पहले ये दर 28 प्रतिशत थी। GST दरों में यह कटौती सितंबर तक लागू रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 75% वैक्सीन खरीद रही है और उस पर GST भी भर रही है। लोगों को सरकारी अस्पतालों में जो ये 75% वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है, जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा

इन पर भी घटाया गया टैक्स

  • ऑक्सीमीटर पर 12% से घटाकर 5% किया।
  • हैंड सैनिटाइजर पर 18% से घटाकर 5% टैक्स।
  • वेंटिलेटर पर 12% से घटाकर 5% किया।
  • रेमडेसिविर पर 12% से 5% किया।
  • तापमान मापने के यंत्र पर 12% से घटाकर 5% टैक्स किया।
  • हाई-फ्लो नेजल कैनुला डिवाइस पर टैक्स को 12% से घटाकर 5% किया।
  • हेपारीन दवा पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया।
  • कोविड टेस्टिंग किट पर 12% के बजाए 5% टैक्स किया।
  • मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन पर 12% से घटाकर 5%।
  • BiPaP मशीन पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया।
  • पल्स ऑक्सीमीटर पर 12% से घटाकर 5% टैक्स किया।
  • ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर टैक्स की दर को 12% से घटाकर 5% किया।
  • इलेक्ट्रिक फर्नेसेज पर टैक्स को 12% से घटाकर 5% किया।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
No Tax On Black Fungus Medicine 5% GST on vaccines will stay Medicine GST Council Meeting To Be Held Today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35dXzC2

Honda भारत में लॉन्च कर सकती है किफायती ऑफ रोडर बाइक, CRF300L नाम दर्ज करवाया - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3xecwjn

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। जापान की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) भारत में जल्द नई स्पोर्ट बाइक लॉन्च कर सकती है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने भारत में CRF300L (सीआरएफ 300एल) नाम को ट्रेडमार्क करवाया है। फिलहाल भारतीय बाजार में कंपनी की दो ऑफ-रोडिंग बाइक्स उपलब्ध हैं। इनमें Africa Twin (अफ्रीकन ट्विन) और Honda CB500X (सीबी 500 एक्स) शामिल हैं। नई बाइक की बात करें तो जानकारों का मानना है कि Honda CRF300L सस्ती ऑफ-रोडिंग बाइक हो सकती है। 

Honda CRF300L को भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस बाइक को कंपनी जल्द ही बाजार में उतार सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में...

2021 Ducati Diavel 1260 भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपए

कैसी है ये बाइक
Honda CRF300L एक सिंपल और लेन-लुकिंग मोटरसाइकिल है। जिसमें सिंगल पीस सीट, शार्प बीक अप फ्रंट, वाइड हैंडलबार्स, वाइड रियर टायर और स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। अमेरिका में इस बाइक को एक किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिल के रूप में बेचा जाता है।

इंजन और पावर
अमेरिकी बाजार में मौजूद CRF300L मोटरसाइकिल में 286cc लिक्विड-कूल्ड DOHC सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। 27 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 27 Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। इस इंजन को सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में 21 इंच के व्हील और पीछे 18 इंच के व्हील मिलते हैं। 

Kawasaki ने नई Ninja ZX-14R को पेश किया, जानें नए अपडेट में क्या है खास

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए, इसके फ्रंट में 256mm का सिंगल डिस्क और रियर में 220mm का सिंगल डिस्क मिलता है। वहीं सस्पेंश की बात करें तो इसके फ्रंट में 43mm इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग के साथ प्रो-लिंक सिंगल शॉक मिलता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda CRF300L trademarked in India, can be launch soon!
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3zo5M4w

Yamaha FZ-X भारत में 18 जून को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2StpeMy

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Yamaha (यामाहा) भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक FZ-X (एफजेड-एक्स) को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी है कि इस बाइक को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस दमदार बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। जबकि अब खबर मिली है कि नई Yamaha FZ-X के लिए अनौपचारिक रूप से बुकिंग भी शुरू हो गई है। 

हालांकि कंपनी की ओर से बुकिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो, देश के चुनिंदा डीलरशिप्स लॉन्चिंग से पहले ही Yamaha FZ-X  मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए ग्राहकों से 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की टोकन राशि ली जा रही है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में...

Honda भारत में लॉन्च कर सकती है किफायती ऑफ रोडर बाइक

कीमत
नई Yamaha FZ-X बाइक को 1.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मोटरसाइकिल की बुकिंग के लिए जो टोकन अमाउंट लिया जा रहा है उसे FZ और FZS बाइक के नाम पर रजिस्टर किया जा रहा है जिसे बाद में नई FZ-X के लिए कन्वर्ट किया जाएगा। 

फीचर्स
इस बाइक में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ सर्कुलर स्पलिट LED डे टाइम रनिंग लाइट, पिलियन ग्रैब रेल दिया गया है। जानकारों का मानना है कि कंपनी इसमें ब्लूटूथ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स दे सकती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिए जा सकते हैं।  

2021 Ducati Diavel 1260 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 18.49 लाख रुपए

इंजन और पावर
इस मोटरसाइकिल में नया 149cc एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 12.4bhp की मैक्सिमम पावर और 13.3nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम होगा। इस इंजन को 5-स्पीड कॉन्सटेंट मैश ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Yamaha FZ-X will be launch in India on June 18, know expected price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3whLd7X

2021 Skoda Octavia भारत में हुई लॉन्च, इन बदलावों के साथ मिले शानदार फीचर्स   - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3gbEI0U

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने अपनी पॉपुलर सेडान 2021 Octavia (2021 ऑक्टेविया) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह सेडान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। पहले इस प्रीमियम सेडान के अप्रैल या मई के बीच लॉन्च होने की चर्चा थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से कार की लॉन्चिंग को कैंसिल कर दिया गया था। यह Octavia का चौथी पीढ़ी का मॉडल है, ​जो कि काफी सारे बदलावों के साथ मार्केट में उतारा गया है। 

बात करें कीमत की तो भारतीय बाजार में 2021 Octavia को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 25.99 लाख रुपए और टॉप-स्पेक ट्रिम की शुरुआती कीमत 28.99 लाख रुपए रखी गई है। इसकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

2021 Jaguar F-Pace आर-डायनेमिक एस ट्रिम के साथ भारत में लॉन्च

कलर और डायमेंशन
नई Skoda Octavia को पांच कलर ऑप्शन लावा ब्लू, मैजिक ब्लैक और कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर और मेपल ब्राउन में पेश किया गया है। इसकी लंबाई 4,689 मिमी, ऊंचाई 1,469 मिमी और चौड़ाई 2,003 मिमी है जबकि व्हीलबेस 2,680 मिमी का है। 

एक्सटीरियर
नई ऑक्टेविया में रिडिजाइन की गई क्रोम ट्रीटमेंट के साथ फ्रंट ​​ग्रिल दी गई है, जो कि कार को काफी प्रीमियम लुक प्रदान करती है। ग्रिल को बाय-एलईडी हेडलाइट्स से लैस किया गया है। इसमें नए फॉग लैंप और रियर में नई स्कोडा बैजिंग के साथ टेललाइट्स मिलती हैं। इस कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट में अलॉय व्हील का डिजाइन अलग- अलग है।

इंटीरियर
इस कार के केबिन में एक बिल्कुल नया लेआउट मिलता है। यहां बेज-ऑन-ब्लैक कलर स्कीम मिलती है। जिसमें डैशबोर्ड के साथ एक लेयर्ड डिजाइन दी गई है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (वर्चुअल कॉकपिट) दिया गया है। कार के टॉप मॉडल में टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, एक डिजिटल असिस्टेंट (लौरा), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, एक 12-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Mercedes-Maybach GLS 600 एसयूवी भारत में हुई लॉन्च

बात करें सिक्योरिटी फीचर्स की तो, इसमें सुरक्षा के लिहाज से 8 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडॉप्टिव हेडलाइट्स दी गई हैं।

इंजन और पावर
2021 Skoda Octavia में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 188 bhp की पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यह इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Skoda Octavia Launch in India, Starting Price Rs.25.99 Lakh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pLMr8K