Saturday, January 30, 2021

Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल- डीजल के आज के रेट, जानें क्या हैं दाम

https://ift.tt/3csArED

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार, 30 जनवरी) पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि देखा जाए तो जनवरी माह में अब तक पेट्रोल के दाम 2.59 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं वहीं डीजल भी 02.35 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

आखिरी बार बुधवार, 27 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल- डीजल भाव स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इस साल 7.7% गिर सकती है जीडीपी, अगले साल 11% बढ़त का अनुमान

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.69 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.71 रुपए चुकाना होंगे।

फिलहाल बैन रहेंगी शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट, सरकार ने 28 फरवरी तक बढ़ाई रोक

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 30 january 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cp1wZp

अन्ना हजारे ने किसानों के मुद्दे पर टाला अनशन, देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया ऐलान

https://ift.tt/3ouedED

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार से शुरू होने वाला भूख हड़ताल रद्द करने का फैसला किया है। 83 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में इसकी घोषणा की।

हजारे ने फड़णवीस के साथ एक बैठक के बाद कहा कि मैं लंबे समय से कई मुद्दों पर आंदोलन कर चुका हूं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है। मैं तीन साल से किसानों के मुद्दे उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसान इसलिए आत्महत्या करते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी उपज की सही कीमत नहीं मिलती। अन्ना हजारे ने 30 जनवरी से शुरू होने वाला उपवास वापस लेने की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने न्यूनतन समर्थन मूल्य (MSP) को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है- मुझे इस संबंध में पत्र मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि अब जबकि केंद्र सरकार ने इन 15 मुद्दों पर (किसानों के लिए अन्ना हजारे की मांगें) पर काम करने का फैसला कर लिया है, तो ऐसे में मैंने कल का अनशन रद्द करने का फैसला किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि जनवरी के अंत में अंतिम भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

हजारे को मनाने में लगी थी पूरी टीम
अन्ना हजारे को मनाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरीभाऊ बागडे, देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, अहमदनगर के सांसद सुजय विखे पाटिल समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। आज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी उनसे मुलाकात की थी। वहीं, केंद्र सरकार को आखिरकार अपनी कोशिशों में सफलता मिल गई।

ड्राफ्ट के जरिए भी मनाने की कोशिश
इस मामले को सुलझाने के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी कमर कसी थी। उन्होंने दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन से मुलाकात कर एक ड्राफ्ट तैयार किया था, जो हजारे को दिया गया। अन्ना हजारे ने इस ड्राफ्ट की कमियों की जानकारी दी। वहीं, सरकार ने इन कमियों को दूर करने पर हामी भरी जिसके बाद अन्ना ने अनशन रद्द कर दिया।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anna Hazare announces hunger strike on farmers issue
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YETrYF

किसानों की महापंचायत खत्म: भाजपा पर बरसे किसान नेता, चौधरी नरेश टिकैत बोले- हम कत्ल कर सकते हैं, देश का अपमान नहीं

https://ift.tt/3pzNM1F

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में आज भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम लाठी-डंडे चला सकते हैं, कत्ल कर सकते हैं, ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा सकते हैं, लेकिन देश का अपमान कभी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में हराना हमारी भूल थी। हम झूठ नहीं बोलते हम दोषी हैं। इसी के साथ मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत बेनतीजा खत्म हो गई। 

महापंचायत में नरेश टिकैत ने कहा कि किसान के सम्मान को ठेस पहुंची है। 2002 में भी इसी प्रकार जन समूह आया था। जब किसान के मान सम्मान की बात आई, आप लोग सब भुलाकर आते हो। आप बधाई के पात्र हो। कुछ भी बात हुई आप लोग इज्जत बचा लोगे। उन्होंने कहा कि कल धरना उठाने की बात होनी थी, लेकिन भाजपा के एक विधायक की हरकत ने आंदोलन को नया रूप दे दिया है। राकेश टिकैत ने आपके आदोलन को संजीवनी दी है। भाजपा के पासे उल्टे पड़ गए हैं। सारे आरोप फर्जी साबित हो रहे हैं। हम कत्ल कर सकते हैं, लेकिन लाल किले वाले आरोप वाले काम नहीं कर सकते।

नरेश टिकैत ने कहा कि अजित सिंह को हराकर भूल हुई। हम भी दोषी हैं। इस परिवार ने हमेशा किसानों का साथ दिया। अब सफाई देने का कोई फायदा नहीं। आगे गलती मत करना। उन्होंने कहा कि ठाकुर भानु प्रताप सिंह, वीएम सिंह रपट गए। जो किसान हमारे साथ मरने जीने को तैयार हैं, उन्हे किसके भरोसे छोड़ दें। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी इन पर विश्वास मत करना। 

महापंचायत में पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर बागपत पुलिस ने बुधवार रात को बुजुर्ग किसानों पर लाठीचार्ज किया। जयंत ने किसानों से कहा गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना सही है लेकिन, आपके आसपास जहां भी किसान आंदोलन चल रहा है, वहीं पर शामिल होकर भी आंदोलन को मजबूत बनाए।

जयंत ने कहा, मेरा जी रो रहा है। चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत भावुक थे। अब सब पुरानी बात को भूल जाओ। आप पहले चूके अब गलती मान लो। हमें आगे नहीं चूकना है। आज अस्तित्व की लड़ाई है। हमारा मुकाबला उन लोगों से है जो गलती नहीं मानते। 26 जनवरी हो गई लेकिन, अभी तक गन्ने का भाव तय नहीं हुआ।

किसान कभी लाल किले व तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में पहुंचे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा किसान कभी लाल किले व तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता है। संजय सिंह ने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश का बेटा हूं। दिल्ली और पूर्व का संदेश लेकर आया हूं। इस दौरान उन्होंने कहा हम काले कानूनों को वापस कराकर रहेंगे। सिंह ने कहा अगर राकेश टिकैत की गिरफ्तारी हुई तो हम भी जेल भर देंगे। मैंने माइक तोड़ा तो तुमने मुझे निलंबित किया। तुम किसानों की हड्डियां तोड़ रहे हो, किसान तुम्हें भी निलंबित करके रहेंगे।

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या कराने का आरोप लगाया
शामली से कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भाजपा पर किसान आंदोलन को जबरन समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या कराने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा पर अपने विधायकों के जरिए जातीय दंगा भड़काने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम हर किसान संगठन के साथ हैं, जो किसानों की आवाज बुलंद करते हैं और मुजफ्फरनगर की धरती एक बार फिर बड़ा इतिहास लिखने जा रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmers' mahapanchayat ends farmer leaders lashed out at BJP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ad8PRf

Friday, January 29, 2021

दूतावास के बाहर धमाके पर बोले इजरायल के प्रधानमंत्री, भारत पर पूरा भरोसा वो वहां रहने वाले इजरायलियों की सुरक्षा करेंगे

https://ift.tt/3tan8if

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में इजरायल के दूतावास के बाहर धमाके के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने कहा कि हमें भारत पर पूरा भरोसा है कि वो वहां पर रहने वाले इजरायलियों की सुरक्षा करेंगे। इससे पहले इजरायल के विदेश मंत्री गबी एश्केनजी ने  भारत में अपने समकक्ष एस. जयशंकर से फोन पर बात की।

एश्केनजी ने कहा, दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास में हुई धमाके की घटना को लेकर मैंने कुछ देर पहले भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की। भारतीय विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उनके देश में सभी इजरायली राजनयिकों और केंद्रों की पूरी सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इजरायल के अपने समकक्ष से बात की है। इजरायल की ओर से इसे आतंकी हमला करार दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे विस्फोट हुआ। दूतावास की इमारत से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। CISF ने कहा, '63 एयरपोर्ट्स के साथ महत्वपूर्ण संस्थानों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

जांच टीम को मौके पर एक लिफाफा मिला है। इस पर इजराइली दूतावास के एक अधिकारी के बारे में लिखा हुआ है। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह ब्लास्ट की घटना से संबंधित है या नहीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Full confidence' that India will ensure safety of Israelis says Benjamin Netanyahu on embassy blast
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iZFRbF

Good News: फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

https://ift.tt/2YrTt5W

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। इसके तहत फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इनमें पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी समेत वे लोग शामिल होंगे, जो कोरोना की लड़ाई में सबसे आगे हैं। बता दें कि 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत वर्तमान में हेल्थकेयर वर्कर्स को कोविड-19 की पहली डोज दी जा रही है।

कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 1.71 लाख हुई
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या कम होकर 1.71 लाख (एक लाख 71 हजार 686) हो गई है जो कुल संक्रमण का महज 1.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी पहुंची 
कोरोना वायरस के लिए देश में कुल जांच 19.5 करोड़ (19 करोड़ 50 लाख 81 हजार 079) हुई और इनमें से सात लाख 42 हजार 306 जांच गुरुवार को हुई। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी रह गई है। इसने कहा कि प्रति दस लाख की आबादी पर भारत में मामलों की संख्या सबसे कम है।

देश में अब तक 1,03 करोड़ संक्रमित लोग ठीक हुए
भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,03,94,352 है। पिछले 24 घंटे में कुल 18,855 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 20,746 रोगी ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 85.73% पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 6451 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 163 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सबसे अधिक 50 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

सरकार की नीतियों की वजह से एक लाख मौतें रोकी जा सकीं
चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. के सुब्रमण्यम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार की नीतियों की वजह से देश में 37 लाख केस कम आए। वहीं, करीब 1 लाख मौतों को भी रोकने में कामयाबी मिल सकी। उन्होंने शुक्रवार को इकोनॉमिक सर्वे 2020-21 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी।

सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में केस और मौतों के मामलों को कम करने के लिए परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में नीतियों के मुताबिक हालात को सुधारने में सफलता मिली। वहीं, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौतों के मामले को कंट्रोल करने के लिए अच्छे प्रयास किए गए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
From the first week of February, Corona vaccine will be given to frontline workers
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ajkez7

J&K: सुरक्षाबलों ने त्राल में तीन आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर किया, एके-47, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

https://ift.tt/3r1aPmn

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय हैं और हिज्ब से संबंध रखते हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने त्राल क्षेत्र के मंदोरा में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। 

आईजीपी के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक पिछले साल अगस्त में आतंकवाद में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि बाकी के दो आतंकी इसी साल 1 जनवरी को आतंकवाद में शामिल हुए थे। आईजीपी ने बताया कि 2 जनवरी को त्राल में एसएसबी बंकर पर ग्रेनेड दागा गया था, जिसमें 8 स्थानीय और एक जवान घायल हुआ था।

आईजीपी ने बताया कि हमले में एक आतंकी मरहामा के आरिफ बशीर की पहचान हुई थी, जो आज हुई मुठभेड़ में मारा गया। इसके अलावा अन्य दो आतंकियों की शिनाख्त वारिस हसन नायकू और सैयद हाफिज के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से एक एके-47, 2 पिस्तौल और 4 ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Terrorist killed during ongoing joint operation of security forces at J-K's Awantipora
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3os97st

Blast in Delhi: दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट, कुछ कारें क्षतिग्रस्त

https://ift.tt/3qYMldx

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को इज़राइल दूतावास के पास एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस विस्फोट में किसी तरह की चोट की सूचना नहीं है। मामले की जांच की रही है। फायर ऑफिसर प्रेम लाल ने कहा, हमें विस्फोट के बारे में शाम करीब 5:45 बजे फोन आया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर दूर फुटपाथ पर हुआ है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि ये लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है। हालांकि इसके बावजूद तमाम टीमें यहां मौजूद है जो इसकी जांच कर रही है।

Image

बता दें कि यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम है। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। इजरायली दूतावास ने फिलहाल ब्लास्ट की खबरों पर रिएक्ट करने से इनकार कर दिया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Blast outside Israeli Embassy, some cars damaged
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YrNtKw

सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों और किसानों के बीच पथराव, SHO को तलवार लगी, हरियाणा के खेड़ा बॉर्डर पर तनाव बढ़ा, 17 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

https://ift.tt/3tfqocf

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसानों का अांदोलन 26 जनवरी के बाद से हिंसक होता जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सिंघु बार्डर पर बवाल हो गया। यहां स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प हो गई। यही नहीं इस दौरान बीच-बचाव कराने पहुंची पुलिस के SHO को तलवार लग गई। इस बवाल के बाद हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में 30 जनवरी शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।  

जानकारी के अनुसार नरेला की ओर से आए स्थानीय लोग धरना स्थल पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली कराने की मांग करने लगे। करीब 1.45 बजे जब ये लोग किसानों के टेंट के पास पहुंचे तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ। स्थिति को देखते हुए बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस झड़प में 5 पुलिसवाले घायल हो गए। अलीपुर थाने के SHO प्रदीप पालीवाल भी तलवार से हुए हमले में जख्मी हो गए। 

17 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
बवाल के बाद हरियाणा सरकार ने एहतियातन 17 जिलों में 30 जनवरी शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस दौरान केवल कॉलिंग सर्विसेज जारी रहेंगी। इन जिलों में अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं। सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

खेड़ा बॉर्डर पर 42 गांवों के ग्रामीणों की 30 जनवरी को महापंचायत होगी
रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर पर पेट्रोल पंप संचालकों और कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलनकारी किसानों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे हाईवे खाली करने की चेतावनी दी थी। वहीं आंदोलनकारी किसानों ने विरोध करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों की लिस्ट तैयार कर उनसे पेट्रोल नहीं भरवाने का फरमान जारी कर दिया है। इसके अलावा आंदोलनकारी किसानों को बावल के किसानों का साथ मिल गया है। स्थानीय किसान धरने पर जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर खेड़ा बॉर्डर पर 42 गांवों के ग्रामीणों की 30 जनवरी को महापंचायत होगी।

टीकरी बॉर्डर पर भी किसानों के खिलाफ प्रदर्शन
किसान आंदोलन के दूसरे अहम पॉइंट टीकरी बॉर्डर पर भी कुछ लोगों ने किसानों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बॉर्डर खाली करने की मांग की। वे 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाने की घटना का विरोध कर रहे थे। उनके हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था कि तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। हालांकि, वहां कोई उपद्रव नहीं हुआ। अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग और मजबूत कर दी है।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत जारी
ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद पुलिस पिछले 2 दिनों से एक्शन में थी। इसके चलते गुरुवार को लगा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन शायद खत्म हो जाए। लेकिन, देर रात भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के इमोशनल दांव के बाद आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत चल रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmer Protest: Tension rises at Kheda border in Haryana, internet service stopped in 17 districts
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39r1Y7B

Share Market: इकोनॉमिक सर्वे ने बाजार को निराश किया, सेंसेक्स 589 अंक टूटकर 46,285.77 के स्‍तर पर बंद

https://ift.tt/3adsUqH

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बजट के पहले शुक्रवार को पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे ने बाजार को निराश किया। सप्ताह के अंतिम दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्‍स 589 अंकों की गिरावट 46,285.77 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 183 अंकों की कमजोरी रही और यह 13635 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई थी। सुबह 9.30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 320 अंक या 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 47,194 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 94 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 13,912 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया। कारोबार में सेंसेक्‍स 500 अंक तक मजबूत हुआ था। मगर इकोनॉमिक सर्वे आने के बाद बाजार की तेजी गायब हो गई और बाजारी गिरावट के साथ बंद हुआ। 

आज के कारोबार में बीएसई में कुल 3,063 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई। इसमें से करीब 1,400 शेयर तेजी के साथ और 1,508 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 155 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। सेंसेक्‍स के 30 में से 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इंडसइंड बैंक और सनफार्मा टॉप गेनर्स हैं तो डॉ रेड्डीज और मारुति टॉप लूजर्स।

बता दें कि इकोनॉमिक सर्वे में वित्‍त वर्ष 2021 में जीडीपी ग्रोथ में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया गया है। ऐसा रहता है तो पिछले 42 साल में इस साल जीडीपी ग्रोथ सबसे खराब रहेगी। हालांकि अगले फिस्‍कल में रियल जीडीपी ग्रोथ 11 फीसदी रहने का अनुमान है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex ends 588 points lower ahead of budget, Nifty gives up 13,700
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YmUBYB

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

https://ift.tt/2Ypd1YB

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा की सिंघु सीमा पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल स्थानीय लोग इलाके को प्रदर्शनकारियों से खाली करवाना चाहते थे। झड़प में दिल्ली पुलिस का एक एसएचओ घायल हो गया।

स्थानीय लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और दो महीने से अधिक समय से स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों को जगह खाली करने के लिए कहने लगे। दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद, स्थानीय लोगों ने किसानों के तंबू पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समूहों के बीच पथराव हुआ। दिल्ली पुलिस और सिंघु सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियोंको प्रदर्शन स्थल पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। अलीपुर पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन  के नरेश टिकैत ने आज कहा कि  सरकार हठधर्मी हो रही है, अगर सरकार चाहती तो फैसला बहुत जल्दी हो जाता। अगर मुद्दे का हल नहीं होता तो गाज़ीपुर बाॅर्डर पर आंदोलन चलेगा। 

आप नेता, मंत्रियों ने दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्रियों सहित आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली की तीनों सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आप के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गुरुवार रात एक बैठक में प्रदर्शन स्थल पर जाने का फैसला किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि आप नेताओं ने दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की जा रही पानी, शौचालय और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीमाओं पर किसान विरोध स्थलों का दौरा करने की योजना बनाई थी।

आप सरकार आंदोलन की शुरुआत से ही प्रदर्शनकारीकिसानों का समर्थन कर रही है। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को एक बार फिर किसानों के समर्थन में सामने आए और ट्वीट किया, हम किसानों के साथ खड़े हैं। आपकी मांगें वास्तविक हैं। किसानों को बदनाम करना और उन्हें देशद्रोही बताना पूरी तरह से गलत है।

एक अन्य वरिष्ठ आप नेता सत्येंद्र जैन ने सिंघु सीमा का दौरा किया, जहां किसान पिछले दो महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जैन के साथ आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा भी थे, जिन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को पानी की आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
-farmers-protest: tense on Singhu border, After Group Barges In, Cop Injured
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NLtxAa

Economic Survey: इस साल 7.7% गिर सकती है जीडीपी, अगले साल 11% बढ़त का अनुमान

https://ift.tt/2NHRXud

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आर्थिक बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने आज वर्ष 2020-21 के लिए देश का इकोनॉमिक सर्वे (आर्थ‍िक सर्वेक्षण) संसद में पेश कर दिया है। जिसके अनुसार चालू वित्त वर्ष 2020-21 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान है। संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र का आगाज हुआ। 

सर्वे में कहा गया है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार होगा। वित्त वर्ष 2021.22 में 11 फीसदी की ग्रोथ होने का अनुमान जताया गया है। 

फिलहाल बैन रहेंगी शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट

बात करें वर्तमान की तो सर्वे में कहा गया है कि, सर्वे में कहा गया है कि, कोरोना महामारी और हफ्तों तक जारी लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 23.9 प्रतिशत जबकि दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। वहीं पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। 

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमणियम की अगुवाई वाली टीम ने 2020.21 की यह आर्थिक समीक्षा तैयार की है। जिसमें कहा गया है कि संकट को देखते हुए सरकार को अपना खर्च बढ़ाना होगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Economic Survey: GDP may fall 7.7% this year, projected to grow 11% next year
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pvDboz

 किसान नेता की आंखों में आंसू देख फिर पलटा आंदोलन का रुख, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मिलने पहुंचे, भाजपा समर्थक शिअद ने कहा सरकार की दादागिरी नहीं चलेगी

https://ift.tt/3omSYog

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी है। फिलहाल बॉर्डर पर किसान फिर से लौटने लगे हैं, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में आसपास के इलाकों से भी लोग आने लगे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के धरना स्थल की बिजली काट दी थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी से बिजली-पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार सुबह दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "किसान नेताओं ने सीएम से पानी, बिजली और टॉयलेट्स की सुविधा के लिए निवेदन किया था। रात को ही यहां व्यवस्था कर दी गई थी। मैं निरीक्षण करने आया हूं कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही।" 

भाजपा समर्थक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप...

 शिरोमणि अकाली दल  के नेता और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 'पिछले 6 महीने से आंदोलन कर रहे कम से कम 200-300 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक भारत सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, अब दादागिरी के साथ उनके संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियां एकमत हैं कि देश के किसानों के साथ ज़ुल्म हो रहा है। 

सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि सरकार जो भी करे हम सिंघु बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे। जब तक कानून रद्द नहीं हो जाते और MSP पर नया कानून नहीं बन जाता हम यहां से नहीं जाएंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज कहा कि 'हम प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे, हम पहले अपने मुद्दों पर भारत सरकार से बात करेंगे'।  

बिहार : किसान आंदोलन के समर्थन में पप्पू यादव उपवास पर बैठे

किसान आंदोलन के समर्थन के मुद्दे पर बिहार में भी राजनीति तेज हो गई है। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव जहां शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही गांधी मैदान में महात्मा गांधी मूर्ति के सामने उपवास पर बैठ गए हैं, वहीं विपक्षी दलों का महागठबंधन शनिवार को मानव श्रंखला बनाने की तैयारी में जुटा है। जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव शुक्रवार को सुबह छह बजे गांधी मैदान पहुंचे और समर्थकों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में और गाजीपुर बॉर्डर पर हुए जुल्म के खिलाफ सुबह 6 बजे से मैं गांधी मैदान पटना में उपवास पर एक दिन के लिए बैठा हूं।

उन्होंने विपक्ष को एकजुट होकर देश में किसानों के पक्ष में सड़कों पर उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली जन अधिकार पार्टी के सभी साथी किसानों की लड़ाई में साथ देने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचें। पप्पू यादव ने कहा देश और प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को किसानों की तकलीफ व उनका दर्द दिखाई नहीं पड़ रहा है।

इधर, विपक्षी दलों का महागठबंधन भी तीन कृषि कानूनों के विरोध में तथा किसान आंदोलन के समर्थन में राज्य भर में मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी में जुटा है। राजद के नेता तेजस्वी यादव भी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। उन्होंने पटना पहुंचने के बाद कहा कि सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान आंदेालन को पहले दिन से ही बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख फिर पलटा किसान आंदोलन का रुख

गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद से जहां एक तरफ बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी, वहीं अब धीरे धीरे फिर से किसानों में एक नया जोश पैदा हो गया है। गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर 26 जनवरी की घटना के बाद से प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया, जिसके बाद से किसानों में डर बैठा और बॉर्डर से धीरे धीरे किसान वापस अपने गांव जाने लगे। गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार शाम तक किसानों की संख्या में कमी देखने को मिली तो शुक्रवार होते ही किसानों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है।

गुरुवार शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की आंखों में आए आंसू ने आंदोलन को एक नई धार दे दी है। बॉर्डर पर किसानों में इस बात का आक्रोश है कि हमारे नेता की आंखों में आंसू प्रशासन के कारण आए हैं। उनका कहना है कि भले ही जान चली जाए लेकिन अब ये आंदोलन खत्म नहीं होगा।

गुरुवार शाम गाजियाबाद प्रशासन गाजीपुर बॉर्डर पहुंच कर राकेश टिकैत से धरना स्थल खाली करने को कहा, लेकिन बातचीत के दौरान टिकैत को पता लगा कि यहां एक बड़ी साजिश रची जा रही है जिसके बाद उन्होंने मंच से ही प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगा दिए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टिकैत के मंच के भाषण के बाद से किसानों के अंदर आक्रोश दिखा और जो किसान बॉर्डर से वापस जा रहे थे, वो अचानक वापसी का प्लान बनाने लगे। दूसरी ओर नरेश टिकैत ने भी जहां एक तरफ गुरुवार को नरम रुख दिखाया तो दूसरी ओर गुरुवार शाम तक उनके रुख में एक बड़ा बदलाव दिखा और महापंचायत करने का फैसला ले लिया।

गाजियाबाद प्रशासन देर रात तक बॉर्डर पर बना रहा, लेकिन किसानों का रवैया देख, प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और बॉर्डर पर तैनात की गई फोर्स को देर रात वापस बुलाना पड़ा। शुक्रवार सुबह बॉर्डर पर पुलिस बल कम दिखाई दे रहा है, वहीं किसानों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि राकेश टिकैत के स्टेज पर निकले आंसू ने किसानों के दिल में गहरी जगह बना ली है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
 Farmers protest updates and Rakesh Tikaits Bharatiya Kisan Union
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ovzcXH

Farmers Protest Day 65: कांग्रेस ने कहा, सड़कों पर उतरें राजनीतिक दल, अखिलेश बोले- भाजपा किसानों को भूखा-प्यासा रखकर हराना चाहती है 

https://ift.tt/3cjXvoW

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी है। फिलहाल बॉर्डर पर किसान फिर से लौटने लगे हैं, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में आसपास के इलाकों से भी लोग आने लगे हैं। इसके साथ ही किसान आंदोलन में अब राजनीतिक पार्टियां भी खुलकर समर्थन करने लगी हैं और कृषि कानूनों पर राजनीति जमकर शुरू हो गई है। 26 जनवरी की हिंसक घटना के बाद लगने लगा था कि किसानों का आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं के बयान के बाद आंदोलन को एक नई धार मिलती हुई नजर आ रही है। सभी पार्टियां अब एकजुट होकर दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को फिर से भेजने लगी हैं। 

ये मुद्दा संसद के अंदर भी उठना चाहिए...

गाज़ीपुर बॉर्डर से राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि, आज संसद के सत्र का पहला दिन है और ये मुद्दा संसद के अंदर भी उठना चाहिए। अगर सरकार पीछे हटती है तो इससे उनकी कमजोरी नहीं झलकेगी। प्रधानमंत्री सब विषयों पर बोलते हैं, किसान के बारे में भी बोल दें। 

झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है भाजपा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है। अखिलेश ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है लेकिन चंद भाजपाइयों को छोड़कर सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं। सपा किसानों के साथ है।

इसके पहले उन्होंने लिखा कि जिस तरह छल-बल का प्रयोग कर भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही है, उससे किसानों के साथ-साथ हर सच्चे भारतीय की आत्मा रो रही है। किसान अगले चुनाव में सरकार की क्रूरता का जवाब वोट से देंगे। आज भाजपा जिन किसानों को सड़क से उठा रही है, वो कल भाजपा को ही सड़क पर ले आएंगे।

ज्ञात हो कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों की रद करने की मांग को लेकर जहां सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसानों का विरोध प्रदर्शन 65वें दिन में प्रवेश कर गया है, वहीं यूपी बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है और वह किसानों के साथ धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को जारी धरने के बीच राकेश टिकैत ने कहा है कि हम यह जगह खाली नहीं करेंगे। हम अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही राकेश टिकैत ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें।

इससे पहले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यूपी गेट पर प्रदर्शनकारी किसानों को धरनास्थल को खाली करने का आदेश दिया है, लेकिन शुक्रवार सुबह तक हालात जस के तस हैं।

किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरें राजनीतिक दल : दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किसानों पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक दलों से किसानों के समर्थन में ट्विटर से आगे चलकर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, जिन 16 राजनीतिक दलों ने किसान विरोधी कानूनों के कारण राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार किया है, उन्हें किसानों के पक्ष में ट्विटर से आगे चल कर, सड़कों पर उतरना चाहिए। राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर किसानों के लिए संघर्ष करने का वादा किया था, अब कब करेंगे? 

सिंह ने आगे कहा, भाजपा वही कर रही है जो ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी की लड़ाई में भारत लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। सिडेशन का केस लगाया था। गोरे चले गए चेले छोड़ गए।

शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे व अन्य देशद्रोह मामले में नामजद    

 गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के हिंसक ट्रैक्टर रैली के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे, विनोद के जोस और अन्य को देशद्रोह के मामले में नामजद किया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान एक किसान की मौत को लेकर गलत खबर चलाने और ट्वीट करने के लिए उन्हें नामजद किया गया है।

एफआईआर में नेशनल हेराल्ड के एडिटर-इन-चीफ जफर आगा और कारवां के एडिटर अनंत नाथ का भी नाम शामिल है। इन सभी लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों में वैमनस्य पैदा करना व सौहाद्र्र बिगाड़ने की कोशिश), 153बी (राष्ट्र की अखंडता के लिए संकट पैदा करना), 295ए (जानबूझकर धार्मिक भावना भड़काना), 298 (आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर किसी सम्प्रदाय अथवा धर्म विशेष के व्यक्ति की भावना को आहत करना), 504 (सामाजिक शांति भंग करना), 506 (धमकी देना), 505(2) (उपद्रव भड़काने के लिए गलत बयानी), 124ए (देशद्रोह), 34 (हिंसा भड़काने के लिए उकसाना), 120-बी (आपराधिक साजिश) और सूचना-प्रौद्यागिकी अधिनियम, 2000 के तहत नामजद किया गया है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक प्रदर्शनकारी को आईटीओ के पास तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते और बैरिकेड तोड़ते हुए दिखाया गया है। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर पलट भी जाता है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी की मौत इस हादसे में हुई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmers Protest Day 65: Situation Tense At Delhi-UP Border
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36mqp3X