Monday, February 1, 2021

B'Day: 22 की उम्र में बन गए थे कप्तान, ऐसे बनाया टीम को नंबर वन, टीम की कमान संभालते ही रचा था इतिहास 

https://ift.tt/2MlM3i9

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ आज अपना 40वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1981 में स्मिथ का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था। वह महज 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बन गए थे और उन्होंने लगभग 100 टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है। 2002 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले स्मिथ ने एक महीने बाद ही वन-डे टीम में भी अपना दमखम दिखा दिया था। 

दरअसल, 2003 विश्व कप में करारी हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने एक बड़ा जुआ खेला और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कमान 22 वर्षीय ग्रीम स्मिथ को सौंप दी। इसके बाद उन्होंने 2003 के इंग्लैंड दौरे पर एक के बाद एक डबल सेंचुरी मारकर तहलका मचा दिया था। 277 एजबेस्टन में और लॉर्ड्स में 259 रनों की पारी खेली। हालांकि, टीम कई मैच हार गई, लेकिन ग्रीम स्मिथ लगातार रन बनाते रहे। 

वन-डे के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करना भी दक्षिण अफ्रीका के नाम है। इन्हीं कप्तानी में अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के 434 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। 12 मार्च 2016 को खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में स्मिथ ने महज 55 गेंदों में 90 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

2006 में ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से टेस्ट हारने के बाद अगले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार देखी। हालांकि, 2006-07 में भारत के खिलाफ 2-1 की घरेलू जीत ने स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम के लिए एक शानदार शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश (उन्होंने चटगांव में नील मैकेंज़ी के साथ 415 के रिकॉर्ड जीत दर्ज की) और इंग्लैंड में 2008 के अंत में एक ऐतिहासिक श्रृंखला जीत थी और 2012 में, इंग्लैंड को 2-0 से हराने के बाद, दक्षिण अफ्रीका नंबर 1 टेस्ट टीम बन गया। उस साल उन्होंने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया - ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से यादगार श्रृंखला में हराया। 2014 में घर में ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार के बाद स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Graeme Smith: know some facts about his life
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ana3cD

Jawa मोटरसाइकिल ने इन मॉडल की बढ़ाई कीमत, इतनी अधिक चुकाना होगी कीमत

https://ift.tt/2MAd8xP

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra & Mahindra की सहायक कंपनी Classic Legends ने Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल) की कीमतों में इजाफा ​कर दिया है। कंपनी ने अपने तीनों मॉडल Jawa (जावा), Jawa Forty Two (जावा 42) और जावा पेराक Jawa Perak (जावा पेरक) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी करीब 3 हजार रुपए से 5 हजार रुपए तक की गई है। 

आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से ही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि करना शुरू कर दिया है। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहन के अलावा अन्य व्हीकल्स भी शामिल हैं। फिलहाल जानते हैं जावा मोटरसाइकिल की नई कीमतों के बारे में...

Benelli TRK 502 BS6 भारत में लांच हुई, जानें कीमत और फीचर्स

Jawa (सिंगल-चैनल एबीएस)
इस बाइक की कीमत में 1064 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद इसकी कीमत 1 लाख 76 हजार 151 से बढ़कर 1 लाख 77 हजार 215 रुपए हो गई है। 

Jawa (डुअल-चैनल ABS)
Jawa बाइक के डुअल-चैनल ABS मॉडल की कीमत में भी 1064 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1 लाख 86 हजार 157 रुपए हो गई है।

Jawa Forty Two (सिंगल-चैनल एबीएस)
इस बाइक के सिंगल-चैनल एबीएस मॉडल की कीमत में कंपनी 4,928 रुपए की वृद्धि की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,68,215 रुपए हो गई है। 

Triumph Speed Triple 1200RS भारत में लाॅन्च, जानें कीमत

Jawa Forty Two (डुअल-चैनल एबीएस): 
Jawa Forty Two के डुअल-चैनल एबीएस मॉडल की कीमत में 4928 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1 लाख 77 हजार 157 रुपए हो गई है।

Jawa Perak
Jawa Perak सिंगल वेरिएंट की कीमत में 2,987 रुपए की वृद्धि की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1 लाख 94 हजार 500 रुपए से बढ़कर 1 लाख 97 हजार 487 रुपए हो गई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jawa, Jawa Forty Two & Jawa Perak price hike
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jetEjv

Tata Tiago लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://ift.tt/2MiwQhN

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Tiago (टियागो) का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है। खास बात यह कि इसे ग्राहकों के बजट का ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बात करें कीमत की तो Tata Tiago Limited Edition (टाटा टियागो लिमिटेड एडिशन) को 5.79 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

लिमिटेड एडिशन को XT वेरिएंट पर तैयार किया गया है, यह एडिशन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। इसमें 3 सिंगल टन कलर फ्लेम रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और डेटोना ग्रे का ऑप्शंस  मिलेगा।  

Maruti Swift ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

फीचर्स
इस कार में 5 इंच का हरमन का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है।Navimaps के माध्यम से 3D नेविगेशन, रिवर्स पार्किंग सेंसर विद डिस्प्ले, वॉइस कमांड रिकग्निशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक और रियर पार्सल शेल्फ को शामिल किया गया है। इस कार में 14 इंच के  बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Honda City Hybrid जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में मैकेनिकल तौर पर किसी तरह का बदला नहीं किया गया है। इसमें रेगुलर एडिशन वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 85 bhp मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Tiago Limited Edition launch, know price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3re4d3Z

Union budget 2021: आम बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता, यहां पढ़ें पूरी खबर

https://ift.tt/2Mg8LIC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट (Union Budget 2021-22) लोकसभा में पेश किया। ये आजाद भारत का 74 वां और निर्मला सीतरमण का तीसरा बजट था। इस बजट में मध्यम वर्ग एक बार फिर खाली हाथ ही रहा है। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है। जहां मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सेब, शराब महंगी हुई हैं। वहीं, सोना-चांदी, बिजली, स्टील के बर्तन जैसी कई चीजें सस्ती की गई हैं। 

यह भी पढ़ें-  Union Budget 2021: निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, मध्यम वर्ग का हाथ फिर खाली

क्या महंगा

  • मोबाइल फोन महंगे होंगे
  • मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे
  • मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी
  • रत्न महंगे होंगे
  • जूते महंगे होंगे
  • चमड़ा महंगा होगा
  • तांबे का सामान महंगा
  • सूती कपड़े महंगे
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा
  • कॉटन के कपड़े महंगे
  • लेदर के जूते महंगे
  • सोलर इन्वर्टर महंगा
  • सेब महंगा
  • काबुली चना महंगा
  • यूरिया महंगा
  • डीएपी खाद महंगी
  • चना दाल महंगी
  • पेट्रोल-डीजल महंगा
  • शराब महंगी 
  • ऑटो पार्ट्स महंगा

क्या सस्ता

  • नायलन के कपड़े सस्ते होंगे
  • स्टील के बर्तन सस्ते होंगे
  • पेंट सस्ता होगा
  • ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा
  • पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते
  • सोलर लालटेन सस्ती होगी
  • सोना-चांदी सस्ता होगा
  • स्टील के बर्तन सस्ते
  • इंश्योरेंस सस्ता
  • बिजली सस्ती
  • जूता सस्ता
  • तांबे का सामान सस्ता
  • कृषि उपकरण सस्ते
  • लोहे के उत्पाद सस्ते
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
union budget 2021 updates key highlights of budget 2021 what get costly and what cheaper India budget mehnga aur sasta
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YuGdgZ

Budget 2021: पेट्रोल पर ढाई रुपए और डीजल पर 4 रुपए सेस लगाया, अभी ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर 

https://ift.tt/36MwabJ

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पेट्रोल पर 2.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर के कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) लगाने की घोषणा की है। इससे कीमतें नहीं बढ़ेगी और यह सेस फिलहाल कंपनियों से वसूला जाएगा। कुल मिलाकर उपभोक्ता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि वित्त मंत्री ने इन वस्तुओं पर बेसिक सीमा शुल्क को कम करने का भी प्रस्ताव दिया है। 

वहीं, वित्त मंत्री ने कहा कि देशभर में सरकार 100 नए सैनिक स्कूल बनाएगी। इन स्कूलों के निर्माण में प्राइवेट पार्टनर भी सहयोग करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार ने एक नया आयोग भी स्थापित करने का निर्णय लिया है। देश में केंद्रीय विद्यालयों के नेटवर्क में भी विस्तार किया जाएगा। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालयों की पहुंच भी देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार ने लेह में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान नई शिक्षा नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया है। उच्च शिक्षा नीति को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने के लिए सरकार एक उच्च शिक्षा कमीशन का गठन करने जा रही है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए 3700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि 100 नए सैनिक स्कूल बनेंगे। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर की मदद ली जाएगी। अर्थात देश में बनने वाले 100 नए सैनिक स्कूलों का निर्माण पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जाएगा। वहीं बजट में राष्ट्रीय भाषा को महत्व देते हुए केंद्र सरकार ने देश में एक राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन शुरू करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 2020-21 के बजट में 6 स्तंभों का प्रस्ताव है। इनमें स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन शामिल है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Budget 2021: Agriculture and Development Cess on petrol and diesel 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MFLBv5

B'Day: 18 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, फिर 3 साल में ही 100 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसे हैं डेनियल विटोरी

https://ift.tt/3iMZAes

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  27 जनवरी 1979 में न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के स्पिनर का जन्म हुआ था। नाम है डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ...।  समाजशास्त्र की पढ़ाई में रूचि रखने वाला 18 साल का लड़का क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाएगा, ऐसा उनके परिवार से किसी ने सोचा भी नहीं था। डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड के लिए महज दो प्रथम श्रेणी मैच खेले थे और उनका महज 18 की उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्शन हो गया। उन्होंने 6 फरवरी 1997 में पहला डेब्यू टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और उनका पहला शिकार बने थे इंग्लैंड के बल्लेबाज नासिर हुसैन। 

वह सबसे युवा स्पिनर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 21 साल 46 दिन की सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट विकेट लिए और सिर्फ अपने 94 वें मैच में 300 टेस्ट विकेट हासिल किए। वह छह टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं। 2007 में उन्होंने न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली और फिर अगले साल सभी प्रारूपों में कप्तान की भूमिका निभाई। उन्होंने पद से हटने से पहले 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में और 2011 में विश्व कप सेमीफाइनल में टीम का नेतृत्व किया। इसके बाद वह चोटों से ग्रस्त हो गए, बीमारी की वजह से वह काफी लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया से बाहर रहे, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 2015 विश्व कप के फाइनल में खेलने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Daniel Vettori: handy with the bat and ball, happy birthday boy 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oChIZV

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा को 7 विकेट से हराकर तमिलनाडु दूसरी बार बना चैम्पियन, कार्तिक-शाहरुख ने किया कमाल

https://ift.tt/3j5ZNJZ

अहमदाबाद  (आईएएनएस)। मैन ऑफ द मैच एम सिद्धार्थ के चार विकेटों के बाद अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर तमिलनाडु ने रविवार को यहां मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बड़ौदा को सात विकेट से हराकर दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

तमिलनाडु का यह दूसरा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खिताब है। तमिलनाडु ने इससे पहले 2006-07 में पहली बार यह खिताब जीता था। तमिलनाडु को पिछले साल फाइनल में कर्नाटक से एक रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम ने खिताब पर कब्जा जमाने में कोई गलती नहीं की। बड़ौदा 2013-14 के बाद दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गया।

तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बड़ौदा को नौ विकेट पर 120 रनों पर थाम दिया। इसके बाद उसने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बड़ौदा से मिले 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु ने 26 के स्कोर पर इस सीजन के टॉप स्कोरर एन जगदीशन (14) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद उसने हरि निशांत (35), बाबा अपराजित (नाबाद 29) और कप्तान दिनेश कार्तिक (22) के उपयोगी पारियों के सहारे लक्ष्य को हासिल कर लिया। निशांत ने 38 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। बाबा ने 35 गेंदों पर एक चौका और कार्तिक ने 16 गेंदों पर तीन चौके लगाए। शाहरुख खान ने सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से अतीत सेठ, लुकमल मेरिवाला और बाबाशफी पठान ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, तमिलनाडु ने बड़ौदा को नौ विकेट पर 120 रनों पर थाम दिया। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर बड़ौदा को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बड़ौदा की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 8.1 ओवर में 32 रन तक अपने शुरुआती पांच विकेट गंवा दिए।

इन पांच विकेटों में इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर चल रहे कप्तान केदार देवधर (10), निनंद रत्वा (1), समित पटेल (1), भानू पानिया (0) और अभिमन्यु राजपूत (2) के विकेट शामिल हैं। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विष्णु सोलंकी ने एक छोर संभाले रखा। लेकिन दूसरी तरफ से बड़ौदा के विकेटों का गिरने का सिलसिला जारी रहा। टीम को छठा झटका 36 के स्कोर पर कार्तिक काकड़े (4) के रूप में लगा।

इस बीच, सोलंकी ने अतीत सेठ (29) के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। सेठ टीम के 94 रनों के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। सोलंकी ने फिर अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेलकर टीम को नौ विकेट पर 120 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भार्गव भटट ने नाबाद 12 रन बनाए।

तमिलनाडु की ओर से एम. सिद्धार्थ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा बाबा अपराजित और मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: Tamil Nadu crush Baroda to win 2nd title
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cpMOkV

Union Budget: यहां जानिए बजट से जुड़ी 20 बड़ी बातें, मोबाइल और चार्जर होंगे महंगे, सस्ती हो सकती है चांदी

https://ift.tt/3j6HdkP

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अगले वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत किया। निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरी बार आम बजट पेश किया है। कोरोना महामारी के संकट के बाद केंद्र सरकार का यह पहला बजट है। लोकसभा में वित्तमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि जिस तरह इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि पिछले बजट के समय यह मालूम नहीं था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का आगे क्या हाल रहने वाला है। भारत ने कोरोना महामारी के संकट का मजबूती के साथ सामना किया और आपदा को अवसर में बदला। वित्तमंत्री ने कहा कि इस पर 27.1 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज का एलान किया गया जो देश की जीडीपी का 13 फीसदी है।

1. आजादी की 75वीं सालगिरह पर हम 75 साल और उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजंस को राहत देना चाहते हैं। उन्हें अब IT रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं होगी।

2. सभी के लिए घर हमारे लिए प्रायोरिटी है। होम लोन पर ब्याज में 1.5 लाख रुपए की कटौती का प्रावधान था। अब किफायती घर के लिए ब्याज में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट 31 मार्च 2022 तक मिलेगी।

 3. वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ खर्च होंगे। मोबाइल और चार्जर महंगे होंगे। हालांकि, चांदी सस्ती हो सकती है।   
4.शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत होगी। शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को 2021-2026 से 5 वर्ष की अवधि में 1,41,678 करोड़ रूपए के कुल वित्तीय आवंटन से कार्यान्वित किया जाएगा
5.भारत में बनी न्यूमोकोकल वैक्सीन अभी सिर्फ 5 राज्यों तक सीमित है, इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इससे वर्ष में 50,000 से ज़्यादा बच्चों की मौत को रोका जा सकेगा:
6.जल जीवन मिशन(शहरी) लॉन्च किया जाएगा, इसका उद्देश्य 4,378 शहरी स्थानीय निकायों में 2.86 करोड़ घरेलू नल कनेक्शनों को सर्वसुलभ जल आपूर्ति व्यवस्था करना है
7.केंद्र की एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी, इस योजना पर 6 वर्षों में क़रीब 64,180 करोड़ खर्च होगा
8.2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है। पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना,तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना,पांचवा-नवाचार और अनुसंधान और विकास, छठा स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन
9.2023 के अंत तक 100% ब्रॉडगेज का इलेक्ट्रीफिकेशन, इंश्योरेंस सेक्टर में FDI 49% से बढ़ाकर 74% होगा
10.रेलवे ने नेशनल रेल प्लान 2030 बनाया है खड़गपुर-विजयवाड़ा, भुसावल-खड़गपुर, इटारसी-विजयवाड़ा में फ्यूचर रेडी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक 100% ब्रॉडगेज का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा।

11.एक बीमा कंपनी और दो सार्वजनिक बैंकों का होगा निजीकरण। IDBI के साथ-साथ दो बैंक और एक पब्लिक सेक्टर कंपनी में विनिवेश होगा। इसके लिए कानून में बदलाव होंगे। LIC के लिए भी IPO लाया जाएगा।
12. ऑपरेशन ग्रीन में 22 फसलों को शामिल किया गया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश करते हुए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का एलान किया जिस पर 64,480 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा से लेकर उच्च स्तर तक की स्वास्थ्य सेवाओं पर यह खर्च किया।
13.बैंकों के डूबे कर्ज की उगाही पर जोर दिया जा रहा है। 3.3 लाख करोड़ रुपये की लागत से 13,000 किलोमीटर से अधिक की सड़क पहले ही 5.35 लाख करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना के तहत दी जा चुकी है, जिसमें 3,800 किलोमीटर का निर्माण किया गया है। मार्च 2022 तक 8,500 किलोमीटर और नेशनल हाईवे कॉरिडोर का अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर को पूरा करेंगे। 
14.वित्त मंत्री के कहा कि दालों के लिए 2013-14 की तुलना में 40 गुना अधिक भुगतान किया जा रहा है।
15.15000 से अधिक स्कूल को मानक स्कूल बनाए जाएंगे।
16.सभी मजदूर ईएसआई के दायरे में लाए जाएंगे। 
17.महिलाओं को सभी श्रेणी में काम करने की अनुमति दी जाएगी. वे रात्रि पाली में भी काम कर सकेंगी।
18.सरकारी बैंकों में 20,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा, बैंकों को NPA से छुटकारा दिलाने के लिए एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और एसेट मैनेजमेंट कंपनी का बनाई जाएगी।
19.182 दिन की जगह 120 दिन में कंपनी शुरू कर सकेंगे। ये स्टार्टअप के लिए बड़ी मदद होगी। छोटी कंपनियों की परिभाषा में भी बदलाव होगा।
20. लेह में सेट्रल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी.



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BudgetUpdates: know some important things about Union Budget for 2021-22
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36xCQdA

Union Budget 2021-22: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा ? यहां पढ़े आम बजट की खास बातें

https://ift.tt/2NUxQJu

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट सदन में पेश किया है। वित्त मंत्री ने हेल्थ सेक्टर से लेकर रेलवे तक कई बड़े ऐलान किए। कोरोना संकट काल में अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए इस बजट पर हर किसी की निगाहें हैं। टैक्स हो या रोजगार हर मोर्चे पर देश को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। अबतक बजट में निर्मला सीतारमण ने क्या ऐलान किया हैं यहां पढें...

आम बजट 2021-22



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
union budget 2021 live updates Important points of Finance Minister Nirmala Sitharaman's Finance Budget 2021-22
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j3mi1Y

कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे  कांग्रेस सांसद, बोले- इंटरनेट बंद करके डिजिटल बजट की बात कर रहे 

https://ift.tt/3cu5gbW

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  देश की निगाहें बजट 2021-22 पर हैं जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में पेश कर रही हैं। बजट ऐसे समय में आ रहा है जब भारत कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहा है और अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के चलते चरमरा गई है। हालांकि, कोरोना काल के पहले भी अर्थव्यवस्था की हालत बहुत अच्छी नहीं थी। पिछले साल 2019 में ऑटोसेक्टर मंदी से जूझ रहा था। इधर, कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे। जसबीर सिंह गिल ने कहा, "अफसोस की बात है कि पंजाब,हरियाणा और बॉर्डर पर इंटरनेट बंद किया हुआ है और ये डिजिटल इंडिया और डिजिटल बजट की बात करते हैं।"

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। 

सीतारमण ने सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करना शुरू किया। यह बजट महामारी को देखते हुए तीन-चार आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद आ रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में सीतारमण का तीसरा बजट होगा। परंपरा को तोड़ते हुए, इस साल का बजट पेपरलेस होगा।

शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र की शुरूआत में मोदी ने यह भी कहा था कि वित्त मंत्री पहले ही 3-4 आर्थिक पैकेज की घोषणा कर चुकी हैं और 2021-22 का बजट एक ऐतिहासिक बजट होगा। उम्मीद की जा रही है कि बजट कृषि, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और एमएसएमई क्षेत्रों में महामारी के बुरे प्रभाव से उबरने में मदद करेगा।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सरकार ने सबसे संवेदनशील वर्गों को सहारा देने के लिए, पीएमजीकेवाई, तीन आत्मनिर्भर पैकेज और बाद में की गईं घोषणाएं अपने आप में पांच मिनी बजट के समान थीं। आत्मनिर्भर पैकेजों ने ढांचागत सुधारों की हमारी गति को बढ़ाया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the Union Budget for 2021-22
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36sl7ny

Opening bell: बजट से पहले बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 490 अंक उछला

https://ift.tt/3tdyIcm

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक फरवरी यानी आज (सोमवार, 01 फरवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही हैं। इससे पहले देश के शेयर बाजार में शानदार तेजी लौटी। बीते छह सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 490 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 46,700 के उपर चला गया और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 13,750 के करीब कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे पिछले सत्र से 260.72 अंकों यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 46,546.49 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 115.30 अंकों यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 13,749.90 पर बना हुआ था।

बजट के दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 332.18 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 46,617.95 पर खुला और 46,777.56 तक उछला जबकि निचला स्तर इस दौरान 45,543.25 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 124 अंकों की तेजी साथ 13,758.60 पर खुला और 13,773.80 तक उछला जबकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 13,696.10 रहा।

इस साल 7.7% गिर सकती है जीडीपी, अगले साल 11% बढ़त का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को अगले वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। कोरोना महामारी की मार से चरमराई आर्थिक गतिविधयों को इस बजट के जरिए तेज करने की कोशिश होगी जिससे देश की आर्थिक विकास को रफ्तार दिया जा सके।

कोरोना महामारी के संकट के बाद का यह पहला बजट है। इसलिए कोविड-19 के संकट से बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने वाले इस बजट से आम जनता से लेकर कॉरपोरेट तक की उम्मीदें जुड़ी होंगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: market rises sharply ahead of budget, Sensex rises 490 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MjAzLW

Union Budget 2021 LIVE Updates: आज संसद भवन में पेश होगा देश का आम बजट, संसद भवन के लिए रवाना हुई वित्त मंत्री सीतारमण

https://ift.tt/39AGtkT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आज (सोमवार) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में देश का 74वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। इस बजट से आम लोगों और कारोबारी जगत, दोनों को काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद की वजह पिछले साल 18 दिसंबर का उनका बयान है। उन्होंने कहा था कि इस बार जैसा बजट पिछले 100 साल में नहीं आया होगा। कोविड के कारण इस साल पहली बार बजट पेपरलेस होगा। वित्त मंत्रालय की माने तो मेड-इन-इंडिया टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। बजट की सॉफ्ट कॉपी, ऑनलाइन उपलब्ध होगी। 

Union Budget 2021 LIVE Updates:

बजट से क्या है उम्मीदें?
वित्त मंत्री से सैलरीड क्लास और मिडिल क्लास ने ढेरों उम्मीदें लगा रखी हैं। सैलरीड क्लास क्लास चाहता है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स में राहत को लेकर कोई बड़ा ऐलान करें। इनकम टैक्स में मिल रही 2.5 लाख रुपये की बेसिक छूट को बढ़ाकर 3 लाख रुपये तक कर दिया जाए। पिछले करीब 7 सालों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। जुलाई 2014 में आए बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की थी। 

80सी के तहत निवेश सीमा बढ़ सकती है 
इस बार 80सी के तहत निवेश की सीमा भी बढ़ सकती है। मौजूदा समय में आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत निवेश कर के इनकम टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छू पाई जा सकती है। इस बार इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक किए जाने की उम्मीद है। 

80डी के तहत बढ़ सकती है राहत
कोरोना काल को देखते हुए उम्मीद की जा रही है सरकार 80डी के तहत मिलने वाले 25000 रुपये तक के डिडक्शन को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर सकती है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए ये सीमा बढ़ाकर 75 हजार रुपये तक किए जाने की उम्मीद की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2020-21 का पूरा साल ही कोरोना की चपेट में रहा है। इस दौरान बहुत सारे लोग कोरोना की चपेट में आए और उन्हें दवा पर काफी खर्च करना पड़ा है। बहुत से लोगों ने भविष्य के खतरे को देखते हुए अपना मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज बढ़वा भी लिया।

स्टैंडर्ड डिडक्शन 1 लाख रुपए किया जा सकता है
कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम की वजह से सैलरीड क्लास के ऊपर अतिरिक्त खर्चों को बोझ पड़ा है। घर से काम करने में कर्मचारी को इंटरनेट, कुर्सी-मेज और कई बार तो छोटा ऑफिस तक सेट-अप करना पड़ा है।  ऐसे में सरकार बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ा सकती है। अभी सैलरीड क्लास को 50,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
union budget 2021 live updates finance minister nirmala sitharaman India railway budget 2021 live announcements pm narendra modi budget live
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MM0qwc

Fuel Price: बजट के दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

https://ift.tt/3ai9GQM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल के दूसरे माह यानी कि फरवरी की शुरुआत आज से हो चुकी है। आज ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना तीसरा बजट पेश करेंगी। इससे पहले आमजन को पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से आमजन को राहत मिली है। दरअसल, आज (सोमवार, 01 फरवरी) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने  पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

आपको बता दें कि बीते माह जनवरी माह की शुरुआत से ही दोनों ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। रुक रुक कर हुई इस बढ़ोतरी के चलते बीते माह पेट्रोल 2.59 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ। तो वहीं डीजल के दाम भी 02.35 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई है। हालांकि आज लगातार पांचवा दिन है जब इनके भाव स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इस साल 7.7% गिर सकती है जीडीपी, अगले साल 11% बढ़त का अनुमान

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.69 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.71 रुपए चुकाना होंगे।

स्वामीनाथन जे और अश्विनी कुमार तिवारी SBI के नए एमडी, तीन साल तक इस पद पर रहेंगे

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 february 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36qDJ7y