Saturday, January 2, 2021

टीम इंडिया ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल: मेलबर्न के रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे रोहित सहित 5 क्रिकेटर्स किए गए आइसोलेट

https://ift.tt/3b1HGmo

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच क्रिकेटर्स को आइसोलेट किया गया है। इनमें रोहित के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मेलबोर्न के एक इनडोर रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे थे। जिसका वीडियो सामने आने के बाद आइसोलेशन का कार्रवाई की गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन खिलाड़ियों के कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की भी जांच की जा रही है। 

रेस्त्रां में बिल

दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है। 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे, वहीं इन खिलाड़ियों से बड़ी चूक हो गई। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप
इंडियन प्लेयर्स का वीडियो सामने आने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मीडिया ने इन पर बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट्स का खंडन किया। BCCI ने कहा कि दूसरे टेस्ट में मिली हार से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया वाले बौखला गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश मात्र है।

सिडनी हेराल्ड और द एज ने छापी रिपोर्ट
नवलदीप सिंह नाम के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें रोहित, पंत, गिल, सैनी और शॉ मेलबर्न के सिक्रेट किचन और बार्बीक्यू में रेस्टोरेंट के अंदर बैठे दिखे थे। द एज और सिडनी हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल में खिलाड़ियों को सिर्फ रेस्टोरेंट के बाहर खाने की परमिशन है। सिडनी हेराल्ड और द एज ने लिखा कि रेस्टोरेंट और उसके स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के सामने इंडियन प्लेयर्स के आने की पुष्टि की। BCCI मामले की जांच कर रहा है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो-बबल के नियमों के खिलाफ माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है, लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। इन खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सभी को कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit 5 cricketers were seen eating at a restaurant in Melbourne
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2X4yRA0

भारतीय क्रिकेटरों द्वारा बायो-सिक्योरिटी के उल्लंघन की जांच करेगी बीसीसीआई : रिपोर्ट

https://ift.tt/2JI7B7q

डिजिटल डेस्क,मेलबर्न। बीसीसीआई उस वीडियो की जांच करेगी जिसमें भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट |ऑस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है। पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं। सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं।रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस वीडियो की जांच कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस पर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नवदीप ने पोस्ट किया, उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया...अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं। नवदीप ने लिखा, जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Aus vs Ind: BCCI To Investigate Bio-Security Breach By Indian Cricketers, Reports
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pGLGwv

 Video: आस्ट्रेलिया के इस पूर्व गेंदबाज ने आज ही के दिन किया था टेस्ट में डेब्यू, उड़ा दी थी विपक्षी टीम की नींद 

https://ift.tt/3pGKucz

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  आस्ट्रेलिया के मशहूर पूर्व गेंदबाज शेन वार्न ने आज ही के दिन (2 जनवरी ) 1992 में टेस्ट मैच से डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच खेला था और अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम की नींद उड़ा दी थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के  मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिए है। भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया। 

शेन वार्न एकमात्र खिलाड़ी है, जिन्होंने 3000 से अधिक टेस्ट रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर विवादों से भरा रहा। शेन वार्न प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण क्रिकेट खेलने का प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजों से पैसा स्वीकार करने के आरोप भी उन पर लगे थे।  वार्न ने जनवरी 2007 में इंग्लैंड पर 5-0 की द एशेज की जीत के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा था। 

2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाई। कुल मिलाकर उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेलें थे, जिसमें उन्होंने 708 विकेट लिए। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ShaneWarne Australian bowler made his Test debut #OnThisDay in 1992
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2LhIHeY

भारत-ब्रिटेन के बीच हवाई सेवाएं फिर से बहाल, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

https://ift.tt/2XgfoMZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ान सेवाएं 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, जबकि वहां से भारत के उड़न 8 जनवरी से बहाल होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने, इन सेवाओं को उत्परिवर्ती कोविड-19 स्ट्रेन (नए वायरस) के फैलाव को रोकने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 6 जनवरी, 2021 से भारत से ब्रिटेन और 8 जनवरी, 2021 से ब्रिटेन से भारत। हर सप्ताह 30 उड़ानें संचालित होंगी। भारत और ब्रिटेन से 15-15 विमान उड़ेंगे। यह शेड्यूल 23 जनवरी, 2021 तक मान्य है। समीक्षा के बाद आगे की आवृत्ति निर्धारित की जाएगी। निलंबन से पहले, प्रति सप्ताह 60 से अधिक उड़ानें ब्रिटेन और भारत के बीच संचालित की जा रही थीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India-UK flight to restart from jan 6, UK-India services from jan 8 : Minister Hardeep Singh Puri
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n82ATg

SUV: MG ZS का पेट्रोल वेरिएंट भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें कितनी है खास

https://ift.tt/3rMe6ap

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के SAIC मोटर कॉर्पोरेशन स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी मॉरिस गैराज (MG Motor India) ने बीते साल में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस कार का पेट्रोल वेरिएंट लाने की तैयारी में है। यहां बात कर रहे हैं MG ZS (एमजी जेडएस) की। देखने में यह कार काफी स्टाइलिश और बोल्ड है वहीं ग्राहक भी इस कार का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि कंपनी MG ZS पेट्रोल को 2020 में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से कंपनी ने इसे 2021 में भारतीय बाजार में उतारने का फैसला किया है। कितनी खास होगी ये एसयूवी, आइए जानते हैं...

Nissan Magnite सबसे सुरक्षित गाड़ियों में हुई शामिल, क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

स्पॉट हो चुकी है एसयूवी
मालूम हो कि MG ZS पेट्रोल को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसे किन बदलावों के साथ पेश किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल होई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लुक के मामले में काफी हद तक इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल की तरह ही दिखाई देती है।

फीचर्स और लुक
2021 MG ZS पेट्रोल वेरिएंट में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो कि ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा और नेविगेशन जैसे फीचर्स के अलावा मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग, सनरूफ और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें रियर पार्किंग सेंसर, एयरबैग्स, सीट बेल्ट अलर्ट समेत कई और फीचर्स दिए जाएंगे। 

Tata Altroz को मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन, कंपनी ने साल वीडियो टीजर किया जारी

इंजन और पावर
2021 MG ZS पेट्रोल वेरियंट में कंपनी MG Hector की तरह ही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन का उपयोग कर सकती है। यह इंजन 141 bhp की पावर जेनरेट करेगा। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार इस एसयूवी में नया इंजन देखने को मिल सकता है। इस कार को 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MG ZS petrol variant can be launch in India soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38RgaFm

भारतीय क्रिकेटरों द्वारा बायो-सिक्योरिटी के उल्लंघन की जांच करेगी बीसीसीआई : रिपोर्ट

https://ift.tt/2JI7B7q

डिजिटल डेस्क,मेलबर्न। बीसीसीआई उस वीडियो की जांच करेगी जिसमें भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट |ऑस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है। पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं। सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं।रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस वीडियो की जांच कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस पर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नवदीप ने पोस्ट किया, उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया...अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं। नवदीप ने लिखा, जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Aus vs Ind: BCCI To Investigate Bio-Security Breach By Indian Cricketers, Reports
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/351Rjxn

India vs Australia: मेलबर्न पहुंचने के बाद रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, BCCI ने कहा- इंजन स्टार्ट हो गया

https://ift.tt/2JvFCaK

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल के लिए जरिए इस बात की जानकारी दी। रोहित भारत से आस्ट्रेलिया आने के बाद सिडनी में 14 दिन तक क्वारंटीन थे। वह बुधवार को मेलबर्न पहुंच कर टीम से जुड़े।

बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की कैचिंग प्रैक्टिस करते हुए फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के साथ लिखा है, इंजन शुरू होने वाला है। आगे क्या होगा इसकी एक झलका। रोहित की मैच फिटनेस काफी अहम होगी क्योंकि 10 नवंबर को खेले गए आईपीएल फाइनल के बाद उन्होंने किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली है।

आईपीएल के बाद वह बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गए और अपनी चोट पर काम किया। आस्ट्रेलिया आने के बाद वह क्वारंटीन में थे इसलिए उन्हें अभ्यास करने का मौका नहीं मिला। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि रोहित का अंतिम-11 में आना पक्का नहीं है।

उन्होंने कहा था, हम उनसे बात करेंगे और देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी है क्योंकि वह दो सप्ताह क्वारंटीन थे। हमें देखना होगा कि वह किस तरह का महसूस कर रहे हैं इसके बाद हम फैसला लेंगे। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट एक साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। यह भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia: Rohit Sharma started practice after reaching Melbourne
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/386p1UE

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती

https://ift.tt/3841fbQ

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीन में दर्द और ब्लैकआउट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली का इलाज वूडलैंड अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक 48 साल साल के गांगुली सुबह घर में बने जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उन्हें सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव को शनिवार सुबह से ही हार्ट से जुड़ी समस्या थी। डॉक्टर्स ने बताया कि सौरव को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, उन्हें एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।

बीसीसीआई ने सौरव गांगुली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी गांगुली के लिए दुआ की है। शाह और गागुंली अभी हाल में अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई की एजीएम में मिले थे।

शाह ने ट्वीट किया, मैं सौरव गांगुली के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा की तबीयत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ईलाज करा रहे हैं। शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, बीसीसीआई अपने अध्यक्ष के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता है।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, दादा के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, दादा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक होइए दादा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI president Sourav Ganguly hospitalized after chest pain
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n8d4SD

India vs Australia: पूरी तरह फिट नहीं होने पर भी तीसरा टेस्ट खेल सकते हैं वार्नर- मैक्डोनाल्ड

https://ift.tt/3hxAG1N

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 100 फीसदी फिट भी नहीं होंगे तो भी वह 7 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। वार्नर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन में चोट लग गई थी। इसी कारण वह अंतिम वनडे, टी-20 सीरीज और दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड ने जोए बर्न्‍स के साथ सलामी बल्लेबाजी की।

बर्न्‍स को तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया है जिसका कारण उनकी खराब फॉर्म है। वहीं कनकशन के कारण शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हुए एक और सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भी आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

मैक्डोनाल्ड ने कहा, मुझे लगता है कि यह साफ है कि वह 100 फीसदी फिट नहीं होंगे। वह चोट से वापस आ रहे हैं। अगर वह 90-95 प्रतिशत भी फिट होते हैं, और चर्चा इस बात पर चल रही है कि अगर वह खेलने के लिहाज से भी ठीक ठाक फिट रहते हैं तो वह खेल सकते हैं। यह बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर खिलाड़ियों से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जब वह दो या तीन जनवरी को कैंप में आएंगे तो हमें पता चल जाएगा। हम इस बात से खुश हैं कि वह वापस आ चुके हैं। मुझे भरोसा है कि वह खेलने को लेकर उत्साही होंगे। उन्होंने कहा, वह विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। उनका स्ट्राइक रेट अधिकतर विश्व स्तर के खिलाड़ियों से ज्यादा है। वह विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया को पुकोवस्की, वेड और मार्कस हैरिस में किसी एक को वार्नर के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुनना होगा। मैक्डोनाल्ड ने हालांकि इस बात को बताने से इनकार कर दिया कि सलामी जोड़ी कौन सी होगी। उन्होंने कहा कि वह पुकोवस्की और वार्नर की फिटनेस को देखेंगे।

सहायक कोच ने कहा, वेड ने एक अस्थायी सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार काम किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जूनियर क्रिकेट में उन्होंने कभी सलामी बल्लेबाजी की है। उन्होंने शानदार काम किया। लेकिन हम क्या संयोजन लेकर उतरेंगे, यह देखना होगा, हम वेड और वार्नर के साथ जाते हैं तो यह पुकोवस्की की फिटनेस पर निर्भर करेगा। हमें हैरिस पर भी ध्यान देना होगा। मैक्डोनाल्ड ने कहा कि पुकोवस्की ने ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है और वह टीम से दो या तीन जनवरी को जुडेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia: David Warner can play third test even if he is not fully fit: Australia assistant coach McDonald
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3rJrVGx

आस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने किया चैलेंज! बोले- तीसरे टेस्ट में इंडियन गेंदबाजों को धो डालूंगा 

https://ift.tt/2L8Reky

मेलबर्न (आईएएनएस)। डेविड वार्नर ने कहा है कि अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में भारत और आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने इच्छाशक्ति, बहादुरी नहीं दिखाई और न ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वार्नर ने शनिवार को कहा कि सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अगर वह खेलते हैं तो आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करेंगे। वार्नर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर आप उन्हें हावी होने का मौका देंगे और अगर आप उन पर दबाव नहीं बनाएंगे तो फिर आखिरी के दो टेस्ट मैचों में रन करना मुश्किल हो जाएगा। दोनों टीमों के शीर्ष क्रम की तरफ से गेंदबाजों पर हावी होने की तीव्र इच्छा नहीं दिखाई गई।

वार्नर की गैरमौजूदगी में आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ज्यादा प्रभावी नहीं रही है। पहले टेस्ट की पहली पारी में जोए बर्न्‍स और मैथ्यू वेड की सलामी जोड़ी ने 14 ओवरों में सिर्फ 16 रन जोड़े थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों बर्न्‍स और वेड ने चार ओवरों में सिर्फ 10 रन जोड़े थे और दूसरी पारी में तीन ओवरों में चार रन जोड़े थे। भारत की तरफ से भी सलामी जोड़ी विफल रही थी। मयंक अग्रवाल दोनों मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। भारत के लिए पहले विकेट के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी साझेदारी 16 रनों की गई है।

वार्नर ने कहा, रन के भागने के लिए जोर से बोलिए, आप गेंदबाजों पर हावी होकर उनकी लाइन लैंग्थ बिगाड़ना चाहते हैं, चाहे ड्राइव करके या पीछे जाकर, गेंद को अपने आप आने दो और खेल कर रन के लिए भागो। गेंदबाजों पर दबाव डालो। मुझे लगता है कि इस चीज की कमी रही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारी तरफ से बल्कि दोनों तरफ से। इसलिए मैं कहता हूं कि टेस्ट क्रिकेट में आप गेंदबाजी आक्रमण को हावी नहीं होने दे सकते।

वार्नर ने कहा, दोनों गेंदबाजी आक्रमणों ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है इसलिए बल्लेबाजों ने सोचा कि ठीक है समय लेकर खेलते हैं और इसलिए गेंदबाज हावी हो गए। अगर अटैक अच्छा कर रहा है तो आपको कहीं न कहीं अपने शॉट खेलने होते हैं। चाहे आप आउट हों या रन बनाए। मैं इसी तरह से खेलता हूं और आक्रमण करना चाहता हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
australia vs india : before third test match david warner warns indian bowler
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pKk2P8

Nissan Magnite सबसे सुरक्षित गाड़ियों में हुई शामिल, क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

https://ift.tt/3rNf5H9

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की कार निर्माता कंपनी Nissan (निसान) ने हाल ही में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) को भारत में लॉन्च किया था। जिसे ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब इस एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस कम कीमत वाली एसयूवी ने ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग हासिल की है। 

बता दें कि यह एक सब-4 मीटर एसयूवी है। एसयूवी को चार ट्रिम्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में उपलब्ध है। अब तक इस एसयूवी की बुकिंग 15,000 यूनिट से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि जनवरी शुरु होते ही इस एसयूवी की कीमत बढ़ा दी गई है, जैसा कि कंपनी ने लॉन्च के समय घोषणा कर दी थी। 

Tata Altroz को मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन, कंपनी ने साल वीडियो टीजर किया जारी

क्रैश परीक्षण परिणाम
ASEAN NCAP क्रैश परीक्षण के परिणामों के अनुसार, "दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (ASEAN NCAP) के लिए नई कार आकलन कार्यक्रम के तहत साल 2020 में निसान मैग्नाइट का क्रैश टेस्ट किया गया था। जिसमें Magnite ने सफलता पूर्वक 4-स्टार ASEAN NCAP रेटिंग हासिल की है। 

इंजन और पावर
नई Magnite compact में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं, इसमें दिया गया पहला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72bhp की पावर और 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन 100bhp की पावर और 152Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। जबकि इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल टर्बो पेट्रोल वेरियंट्स में मिलता है।  

2021 Jeep Compass का टीजर हुआ जारी, 7 जनवरी को होगी लॉन्च

फीचर्स
इस कॉम्पैक्ट SUV में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और बिल्ट-इन वॉइस रेकग्निशन के साथ आता है। इसमें Nissan Connect टेक्नॉलजी भी दी गई है, जिसमें 50 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इसमें अराउंड व्यू मॉनीटर (AVM) और फुल 7 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन टायर प्रेशर मॉनीटर और वेलकम एनिमेशन दिया गया है। 

इसके अलावा ग्राहक टॉप वेरियंट्स के साथ कस्टमर्स 'Tech Pack' ले सकते हैं, जिसमें उन्हें एयर प्यूरिफायर, JBL हाइ-ऐंड स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग, पडल लैंप्स और LCD स्कफ प्लेट दी जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nissan Magnite gets 4 stars in ASEAN NCAP crash test
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/386fWet

Coronavirus India: भारत में 24 घंटे में सामने आए 19 हजार नए कोविड केस, 224 मौतें

https://ift.tt/351Itj8

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,078 नए मामले और 224 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिनके साथ शनिवार को देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,03,05,788 हो गया। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, मृत्यु का कुल आंकड़ा 1,49,218 हो गया।

अब तक, 99,06,387 लोग संक्रमण से उबरे हैं। वर्तमान में 2,50,183 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी की दर 96.08 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहीं नए मामलों में 70 प्रतिशत से अधिक योगदान 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का है।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की सिफारिश विशेषज्ञ पैनल ने कोविड-19 वैक्सीन प्रस्तावों को सौंपने के लिए की है और इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वैक्सीन को विश्व स्तर पर एजेडडी 1222 के रूप में जाना जाता है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन अभियान के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। दिसंबर के अंत में चार राज्यों में एक मिनी ड्रिल सफल होने के बाद शनिवार को वैक्सीन प्रक्रिया का देशव्यापी पूर्वाभ्यास चल रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 54 4830 62  
2 Andhra Pradesh 3238 24  872266 350  7108  
3 Arunachal Pradesh 97 16566 56  
4 Assam 3210 46  211992 82  1049
5 Bihar 4945 75  245874 398  1400
6 Chandigarh 372 14  19109 64  318
7 Chhattisgarh 11344 91  265788 1019  3375
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 11   3365   2  
9 Delhi 5358 153  610039 717  10557 21 
10 Goa 930 49466 78  739  
11 Gujarat 9663 176  231800 907  4309
12 Haryana 3314 253  256386 533  2911
13 Himachal Pradesh 2394 221  52140 412  936
14 Jammu and Kashmir 3016 116327 248  1884
15 Jharkhand 1682 23  112529 105  1030  
16 Karnataka 11077 213  897200 1084  12096
17 Kerala 65238 143  697591 5111  3095 23 
18 Ladakh 245 50  9153 127  
19 Madhya Pradesh 9222 132  229731 900  3618 12 
20 Maharashtra 53231 814  1832825 4279  49580 59 
21 Manipur 1108 47  26742 64  356
22 Meghalaya 164 15  13142 139  
23 Mizoram 111 4100 8  
24 Nagaland 191 11  11659 13  79  
25 Odisha 2257 59  325733 301  1876
26 Puducherry 366 18  37165 50  633  
27 Punjab 3517 168  157904 408  5349
28 Rajasthan 9223 337  296929 942  2700
29 Sikkim 534 5238 128
30 Tamil Nadu 8380 121  798420 1029  12135 13 
31 Telengana 5571 244  279991 535  1546
32 Tripura 96 32795 16  385  
33 Uttarakhand 4577 142  85189 497  1515
34 Uttar Pradesh 13831 429  564541 1263  8379 15 
35 West Bengal 11616 369  531862 1496  9738 26 
Total# 250183 4071  9906387 22926  149218 224 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India reports 19,078 new coronavirus cases in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n7D3JU

Fuel Price: आज आपके शहर में कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल, यहां जानें

https://ift.tt/3aZq2Q4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, पहले दिन कच्चे तेल बाजार में थोड़ी तेजी का रूख रहा। बावजूद इसके घरेलू बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। वहीं भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार, 02 जनवरी) के रेट जारी कर दिए हैं। जिसमें कोई फेरबदल देखने को ​नहीं मिला है। यह लगातार 26वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

देखा जाए तो नवंबर 2020 की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगना शुरू हो गई थी। नवंबर से अब तक पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव ना होने से राहत है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, दिसंबर 2020 में सरकार को मिला

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

भारत और ब्रिट्रेन के बीच 8 जनवरी से फ्लाइट सेवाएं दोबारा शुरू होंगी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 january 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/351BJ5c