डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ान सेवाएं 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, जबकि वहां से भारत के उड़न 8 जनवरी से बहाल होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने, इन सेवाओं को उत्परिवर्ती कोविड-19 स्ट्रेन (नए वायरस) के फैलाव को रोकने के लिए निलंबित कर दिया गया था।
मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 6 जनवरी, 2021 से भारत से ब्रिटेन और 8 जनवरी, 2021 से ब्रिटेन से भारत। हर सप्ताह 30 उड़ानें संचालित होंगी। भारत और ब्रिटेन से 15-15 विमान उड़ेंगे। यह शेड्यूल 23 जनवरी, 2021 तक मान्य है। समीक्षा के बाद आगे की आवृत्ति निर्धारित की जाएगी। निलंबन से पहले, प्रति सप्ताह 60 से अधिक उड़ानें ब्रिटेन और भारत के बीच संचालित की जा रही थीं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n82ATg
.
No comments:
Post a Comment