Friday, January 1, 2021

जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, दिसंबर 2020 में सरकार को मिला 1.15 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू

https://ift.tt/3o6qCzj

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते देश में लंबे समय तक सुस्त पड़ी आर्थिक गतिविधियों में अब लगातार सुधार देखा जा रहा है। इसका असर जीएसटी कलेक्शन पर पड़ा है। दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है, जो एक नया रिकॉर्ड है। जुलाई 2017 से देश में जीएसटी लागू होने के बाद यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले का रिकॉर्ड 1.14 लाख करोड़ रुपए का था, जो अप्रैल 2019 बना था। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हुआ है। वहीं सबसे कम जीएसटी कलेक्शन अप्रैल में हुआ था। मार्च में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में केवल 32 हजार 172 करोड़ रुपए का जीएसटी सरकार को मिला था।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार सुधार की वजह कोरोना संकट के बाद तेज इकोनॉमिक रिकवरी और जीएसटी चोरों के खिलाफ उठाए गए कदम है। दिसंबर 2020 के महीने में कलेक्ट जीएसटी रेवन्यू 1 लाख 15 हजार 174 रुपये रुपए है जो कि दिसंबर 2019 में एकत्र किए गए 1.03 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। दिसंबर में 21 हजार 365 करोड़ रुपए सीजीएसटी, 27 हजार 804 करोड़ रुपए एसजीएसटी और 57 हजार 426 करोड़ रुपए आईजीएसटी से मिले हैं। आईजीएसटी में वस्तुओं के आयात से मिले 27 हजार 50 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। इसके अलावा 8579 करोड़ रुपए सेस के तौर पर मिले हैं। इसमें आयातित वस्तुओं पर लगाया गया 971 करोड़ रुपए का सेस भी शामिल है। मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर महीने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक 87 लाख GSTR-3B रिटर्न फाइल हुए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
GST collections at all-time high of over Rs 1.15 lakh crore in December
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MjLIfn

Corona Vaccine: भारत में इमरजेंसी यूज के लिए कोवीशील्ड को आज मिल सकता है अप्रूवल, एक्सपर्ट पैनल ने मंजूरी दी

https://ift.tt/34XQBBy

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज इमरजेंसी यूज के लिए एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की विकसित कोरोनावायरस वैक्सीन कोवीशील्ड को मंजूरी दे सकता है। इसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) बना रहा है, जिसे कोवीशील्ड नाम से लाया जाएगा। इसकी मंजूरी को लेकर एक्सपर्ट पैनल ने अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। अब एप्लीकेशन ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इसे जल्द अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।

अगर ऑक्सोफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो फिर यूनाइटेड किंगडम और अर्जेंटीना के बाद भारत ऐसा करने वाला तीसरा देश होगा। इस निर्णय से दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में वैक्सीन के रोलआउट का मार्ग प्रशस्त होगा, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद कोविड-19 संक्रमण की सबसे अधिक संख्या है।

वैक्सीन के स्थानीय निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने पहले ही लगभग 50 मिलियन खुराकों का स्टॉक कर लिया है। सूत्रों में से एक ने कहा कि शॉट्स को शनिवार तक कोल्ड स्टोरेज से भारतीय राज्यों में ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।

सूत्रों ने रॉयटर को बताया कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की विकसित कोवैक्सिन को भी मंजूरी दे सकते हैं। सीडीएससीओ के एक्सपर्ट्स इसे लेकर इस हफ्ते में दो बार मीटिंग कर चुके हैं। वहीं फाइजर इंक और जर्मनी के BioNTech ने उसकी विकसित वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के अप्रूवल के लिए और डेटा प्रस्तुत करने का समय मांगा है।

इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी कोरोनावायरस वैक्सीन के अप्रूवल के लिए ड्रग रेगुलेटर की 10 सदस्यीय सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी के समक्ष अपने प्रजेंटेशन को कंक्लूड किया। ड्रग नियामक ने संकेत दिया था कि वैक्सीन की मंजूरी नए साल में हो सकती है।

एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की विकसित कोरोनावायरस वैक्सीन के फायदे की बात करें तो फाइजर और मॉडर्ना जैसी कंपनियों की वैक्सीन की तुलना में कोविशिल्ड को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस में स्टोर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इसकी दो खुराक की कीमत करीब 1000 रुपए होगी।

बता दें कि भारत से पहले अमेरिका में फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज का अप्रूवल मिल चुका है। वहीं ब्रिटेन ने फाइजर और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को मंजूरी दी है। यहां वैक्सीनेशन भी चल रहा है। चीन ने हाल में स्वदेशी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। रूस में भी स्वदेशी वैक्सीन स्पूतनिक V के जरिए मास वैक्सीनेशन शुरू किया जा चुका है। कनाडा ने फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oxford Covid vaccine set to become first to get approval in India says
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aYoiXj

coronavirus new strain: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से 4 और लोग हुए संक्रमित, अब तक 29 में संक्रमण की पुष्टि

https://ift.tt/3bbPGRZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 4 और नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब तक देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 29 हो गई है। बता दें कि मंगलवार तक देश में यह संख्या सिर्फ 6 थी। बता दें कि मंगलवार तक यह संख्या सिर्फ छह थी। जानकारी अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 29 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
4 more people infected with Corona's new strain in the country, so far 29 infections confirmed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n0D0PP

IND vs AUS: लाल गेंद से अभ्यास, रहाणे की सफलता का रहस्य

https://ift.tt/3n4NAp4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल IPL से पहले एक ओर जहां खिलाड़ी सफेद गेंद से अभ्यास कर रहे थे तो वहीं, दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे। रहाणे की इस कड़ी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में 112 रनों की मैच जिताउ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे बल्लेबाजी में रहाणे की मदद कर रहे हैं।

आमरे ने कहा कि कोविड की वजह से यह साल चुनौतीपूर्ण रहा। उचित अभ्यास सत्र कठिन था। साथ ही दौरा ऐसा था कि यूएई में आईपीएल और वहां से वह सीधे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था। हमने उन्हें आईपीएल के लिए नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार किया। हम जानते थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जोरदार वापसी करेगी, खासकर शॉर्ट गेंदों के साथ। मीडिया भी वही दिखा रहा था। आमरे का कहना है कि रहाणे को लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लाल गेंद के साथ अभ्यास करने का मौका नहीं मिलेगा, खासकर यूएई में जहां सफेद गेंद से क्रिकेट होगी इसलिए, उन्होंने करीब 10-12 दिन तक प्रतिदिन दो घंटे के दो सत्रों में कड़ी ट्रेनिंग की।

आमरे ने कहा कि कोविड के बावजूद उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की। खासकर, उन्होंने खुद अपने अभ्यास सत्रों का प्रबंधन किया। एक सत्र नहीं, लेकिन वह दिन में दो सत्र तक लाल गेंद से अभ्यास करते थे। वह सिर्फ उस तरह की चुनौतियों का सामना करते थे, जैसा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में करना था। इसलिए, उन्होंने जाने से पहले खुद को अच्छी तरह से तैयार किया था। वह इस बात से अवगत थे कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में लाल गेंद से काम करने का मौका नहीं मिलेगा, जहां केवल सफेद गेंद ही होगी। वह केवल ऑस्ट्रेलिया में ही लाल गेंद खेलेंगे।

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उन्होंने खुद इसकी योजना बनाई और इस पर कड़ी मेहनत की। हम आम तौर पर एक सत्र के लिए अभ्यास करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने सुनिश्चित किया कि वह दिन में दो सत्र तक लाल गेंद से अभ्यास करें। रहाणे ने दूसरे टेस्ट से पहले 27 टेस्ट तक केवल दो ही शतक लगाए थे। इनमें से एक एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। इस दौरान उनका 10 अर्धशतक था।

आमरे ने कहा कि वह उन चीजों पर काम करना चाहते थे, जो कि उन्होंने इंग्लैंड में 2014 में किया था, जहां उन्होंने लॉडर्स में 103 रनों की पारी खेली थी। वह अपनी सकारात्मक चीजों पर काम करना चाहते थे। 2013 में जब रहाणे ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था तो वह मैच उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में केवल एक ही रन बनाया था।

आमरे ने आगे कहा कि उनका पदार्पण टेस्ट मैच बहुत बुरा था। वहां से उन्होंने एकजुट होकर काम करना शुरू किया क्योंकि मेरा मानना था कि उन्हें अगले स्तर पर जाना है। मुझे पता था कि वह वहां खेल सकते हैं। अगली चार सीरीज ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर थी। एक भारतीय बल्लेबाज के रूप में, आप हमेशा घर पर खेलने में सहज होते हैं, कम से कम अपने शुरुआती टेस्ट में। हम जानते थे कि चुनौती हमेशा से थी क्योंकि वह अपने पदार्पण में सही नहीं थे। उन्होंने कहा कि अजिंक्य जानते थे कि देश के लिए खेलने के लिए उन्हें काफी कुछ असाधारण करना होगा। मेरी भूमिका उन्हें तैयार करने की थी क्योंकि मैंने दक्षिण अफ्रीका में खेला था। मुझे उछाल विकेट और वहां परिस्थितियों के बारे में पता था। वास्तव में हर दौरे के लिए हमने अलग से तैयारी की थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Practice with red ball, Rahane secret of success
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pETe2R

आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित होंगे अब टीम में उप-कप्तान, जानिए पत्नी से कैसे हुई थी पहली मुलाकात 

https://ift.tt/2KL9Ffs

डिजिटल डेस्क (भोपला)। रोहित शर्मा को आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अभ्यास किया।  रहाणे टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं और इसलिए दूसरे टेस्ट मैच में रहाणे ने कप्तानी की थी। आगे के दो टेस्ट मैचों में भी रहाणे कप्तान होंगे।

रोहित ने 10 नवंबर को आईपीएल फाइनल खेला था उसके बाद से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली है। वह दिसम्बर के मध्य में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिर सिडनी में दो सप्ताह क्वारंटीन रहे। वह बुधवार को सिडनी से मेलबर्न पहुंचे और गुरुवार को अभ्यास किया। रोहित ने नवंबर से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है। पिछले साल नवंबर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपना स्थान पक्का कर लिया था लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर वह चोटिल हो गए। 

रोहित अब तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर वह टीम में आते हैं तो मयंक अग्रवाल को बाहर जाना पड़ सकता है।टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस सप्ताह कहा था कि वह रोहित से बात करेंगे और देखेंगे कि वह फिट होंगे या नहीं।

 हालांकि, चेतेश्वर पुजारा भी टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं। रोहित ने हाल ही में 14 दिन का क्वारेंटाइन का टाइम बुधवार को पूरा कर लिया है और गुरुवार को दिनभर उन्होंने नेट प्रेक्टिस भी की थी। 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मनमोहक तस्वीरें क्लिक करते देखे जाते हैं। 2015 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस जोड़े की पहली मुलाकात तब हुई जब रितिका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के रूप में काम करती थीं। दोनों ने शादी करने से पहले छह साल तक डेट किया। रोहित और रितिका की एक छोटी बेटी है, जिसका नाम समैरा है। 

रोहित ने एक इंटरव्यू में पत्नी रितिका से पहली मुलाकात को लेकर कहा था कि ' जब मैं 20 साल का था तब एक एड शूट के लिए गया हुआ था। वहां पर युवराज और इरफान भी थे। मैं युवी से मिला वह एक सीनियर प्लेयर थे और रितिका उनके पास ही बैठी थीं। शूटिंग के दौरान मेरे पास कुछ डॉयलाग थे, जिसे मैं कहने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद शूटिंग पूरी हुई और अचानक डायरेक्टर ने कहा कि मेरा माइक चालू नहीं था, इसलिए हमें फिर से सब कुछ रिकॉर्ड करना होगा। इसलिए उन शॉट्स के बीच मैं नीचे चला गया और रितिका वहां थी। इसके बाद रितिका ने पूछा कि क्या मुझे किसी तरह की मदद की जरूरत है'।  इसी दौरान बातचीत में पता चला कि वह मेरी बल्लेबाजी को बेहद पसंद करती थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ind vs Aus: Rohit Sharma appointed vice-captain for last two Tests, see family pics 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pFBEff

Closing bell: नए साल के पहले दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

https://ift.tt/381Vewi

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (शुक्रवार, 01 जनवरी 2021) को बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 117.65 अंक ऊपर 47868.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.75 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 14018.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, आईटीसी, एम एंड एम और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने दी ग्राहकों को राहत

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज बैंक, पीएसयू बैंक और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, ऑटो और मेटल हरे निशान पर।
 
बता दें कि, सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 47,917 के करीब पहुंचा और अगला पड़ाव 48,000 के करीब था। वहीं, निफ्टी फिर 14,000 के पार था। आज सुबह दोनों सूचकांकों ने आरंभिक कारोबार के दौरान नई बुलंदियों को छुआ।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share Market closed with gains on first day of new year
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MpKHCI

Ind v/s Aus:  उमेश यादव की जगह इस 29 साल के गेंदबाज को मिला मौका, टेस्ट मैच में करेगा डेब्यू 

https://ift.tt/3o0dWKd

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। तेज गेंदबाज उमेश यादव के चोटिल होने के बाद आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए  29 के टी.नटराजन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने साथ ही बताया है कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल हुए मोहम्मद शमी के स्थान पर शार्दूल ठाकुर को टीम में जोड़ा गया है।

उमेश को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, उमेश यादव को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बाई पिंडली में चोट लगी थी। उनका बाद में स्कैन किया गया था। बाकी के दो मैचों के लिए तेज गेंदबाज पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएंगे और इसलिए वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बयान में कहा गया है, अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने यादव की जगह टी.नटराजन को टीम में शामिल किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले शार्दूल ठाकुर को भी टीम में मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया था। शमी और यादव चोट से उबरने के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का रूख करेंगे। ठाकुर और नटराजन नेट गेंदबाज के दौर पर आस्ट्रेलिया गए थे। टी.नटराजन को अगर प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौक मिलता है तो वह तीसरे टेस्ट से  टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।  दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने डेब्यू किया था। 

टी.नटराजन ने अभी तक 1 वनडे मैच खेला और 2 विकेट उनके नाम हैं। इसी तरह वह 3 इंटरनेशनल टी-20 भी खेल चुके हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने सर्वाधिक 22 मैच आईपीएल में खेले हैं और 18 विकेट हासिल किए हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Thangarasu Natarajan replaced injured pacer Umesh Yadav in the India Test team
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2X0Mjou

Coronavirus India: लगातार 12वें दिन 25 हजार से कम संक्रमित सामने आए, 24 घंटों में 256 नई मौतें 

https://ift.tt/384iaen

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना का कहर दुनियाभर में जारी है, कई देशों में इन दिनों बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। लेकिन भारतवासियों के लिए अच्छी बात यह कि यहां संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें बीते 24 घंटों की तो यहां कोरोनावायरस के 20,036 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार 12वां दिन है, जब संक्रमितों की संख्या 25 हजार से कम दर्ज की गई है। वहीं 256 लोगों की मौत वायरस के कारण हुई है। 

देखा जाए तो भारत में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 02 लाख 86 हजार 709 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 48 हजार 994 पहुंच गई है।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठंड ने दिल्ली में तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, 1.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

राहत की बात यह कि यहां अब तक 98 लाख 83 हजार 461 मरीज ठीक हो चुके हैं।  वर्तमान में 2 लाख 54 हजार 254 सक्रिय मामले हैं। जबकि रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और मत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीमआर) के अनुसार, अब तक कुल 17 करोड़ 31 लाख 11 हजार 694 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 10 लाख 62 हजार 420 नमूनों का गुरुवार को परीक्षण किया गया।

देश में सर्वाधिक प्रभावित राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र का नाम अब भी पहले स्थान पर है। इसके अलावा केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से रोजाना 70 प्रतिशत से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) वर्तमान में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत डेटा का विश्लेषण कर रहा है, जो ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और भारत बायोटेक का निर्माण कर रहा है, जो आईसीएमआर के साथ मिलकर वैक्सीन बना रहा है। विशेषज्ञ पैनल इस पर आज एक बैठक करेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India: Less than 25 thousand new cases on 12th day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34ZUVjo

Opening bell: नव वर्ष के पहले बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 120.70 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

https://ift.tt/2KP9Kys

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार नव वर्ष के पहले और कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (01 जनवरी, शुक्रवार) को बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 47,917 के करीब पहुंचा और अगला पड़ाव 48,000 के करीब है। वहीं, निफ्टी फिर 14,000 के पार चला गया। दोनों सूचकांकों ने आरंभिक कारोबार के दौरान नई बुलंदियों को छुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे बीते सत्र से 158.83 अंकों यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 47,910.16 पर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 40.90 अंकों यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 14,022.65 पर बना हुआ था।

साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने दी ग्राहकों को राहत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 33.95 अंकों की तेजी के साथ 47,785.28 पर खुला और 47,916.56 तक उछला जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 47,771.15 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 14.35 अंकों की तेजी के साथ 13,996.10 पर खुला और 14,028.90 तक उछला जबकि निचला स्तर 13,991.35 रहा।

जानकार बताते हैं कि विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ है। कोरोनावायरस के टीके आने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के कोरोना महामारी से उबरकर धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की उम्मीदों से निवेशकों में तेजी का रुझान बना हुआ है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex rises 150 points, Nifty crosses 14,000
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hwhq4G

Fuel Price: साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने दी ग्राहकों को राहत, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

https://ift.tt/3pINdSH

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नया वर्ष 2021 शुरू हो चुका है और साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी है। यह लगातार 25वां दिन (शुक्रवार, 01 जनवरी 2021) है जब भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। 

देखा जाए तो नवंबर माह की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगना शुरू हो गई थी। नवंबर से अब तक पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव ना होने से राहत है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

 रिलायंस जियो ने नए साल पर ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, सभी नंबर पर कॉलिंग हुई फ्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

 इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन 10 जनवरी तक बढ़ी, कोरोना के चलते लिया फैसला

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 January 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aZosgY

New year 2021: राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ने नववर्ष पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

https://ift.tt/3hvq8jL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने, कोविड-19 महामारी के बीच इस कठिन समय में सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील करते हुए, नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नए साल के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी साथी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। नव वर्ष एक नई शुरूआत करने का अवसर प्रदान करता है और व्यक्तिगत और सामूहिक विकास के लिए हमारे संकल्प पर जोर देता है। कोविड-19 स्थिति से पैदा होने वाला यह कठिन समय हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का है। विविधता में एकता के हमारे विश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करें।

नव वर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर, हम शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेम, करुणा और बिना पूर्वाग्रह की भावना से प्रेरित समावेशी समाज बनाने की दिशा में एक साथ काम करें। आप सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें, और राष्ट्र की प्रगति के सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि आइए हम 2021 का नए उत्साह और सकारात्मकता के साथ स्वागत करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम उम्मीद करते है कि हम धैर्य, आत्मविश्वास और एकजुटता के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में अधिक स्वस्थ, खुशहाल और सामंजस्यपूर्ण विश्व में 2021 की शुरूआत करें। नायडू ने कहा कि मैं अपने सभी नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं।

उपराष्ट्रपति ने बहुत जल्द कोविड-19 वैक्सीन प्रदान करने के सरकार के आश्वासन के बीच अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में वैक्सीन आ जाएगी। नायडू ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो आशावाद और बन्धुत्व के प्रति हमारी भावना को पुष्ट करता है।

दुनिया भर में कोरोनोवायरस महामारी का उल्लेख करते हुए, जिसने अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित लगभग हर क्षेत्र को तबाह किया है, नायडू ने कहा कि हम नए साल का स्वागत एक आशा की भावना के साथ करें, क्योंकि हम एक एसे साल को अलविदा कर रहे हैं जिसने हमें एक से कई सबक सिखाए, और एक भयानक महामारी दी। उन्होंने कहा कि जैसा कि वैदिक संतों ने 2000 साल पहले प्रार्थना की थी, हम उम्मीद करें कि नए साल में शुभ समाचार सुनें, अच्छी चीजें देखें और अपना जीवन सार्थक और शांतिपूर्वक व्यतीत करें।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New year 2021: President, Vice President wishes the countrymen on New Year
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3o6rHqJ

मौसम अपडेट: हिसार की रात 47 साल में रही सबसे ठंडी, उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड के बीच 3-5 जनवरी को बारिश के आसार

https://ift.tt/38W2ZTQ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। वहीं हरियाणा के हिसार शहर में गुरुवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यहां बुधवार की रात ने 47 साल में सबसे ठंडी दिसंबर की रात का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिसार में तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे, यानी शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सन् 1973 के बाद से हिसार में यह महीने की सबसे ठंडी रात थी। यहां पारा शून्य से 1.5 डिग्री तक नीचे गिर गया था।

1973 के बाद हिसार में सबसे ठंडी रात
IMD ने कहा कि सन 1973 के बाद से हिसार में यह महीने की सबसे ठंडी रात थी। यहां पारा शून्य से 1.5 डिग्री तक नीचे गिर गया था। हिसार इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान था, क्योंकि पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, जबकि पंजाब के बठिंडा में यह शून्य डिग्री था। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 1.6 डिग्री और लुधियाना में 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ और अमृतसर शिमला की तुलना में दिन में अधिक ठंडे थे। मौसम कार्यालय ने कहा कि इसी तरह, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थान हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तुलना में अधिक ठंडे थे।

उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान लगाया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है। नए साल के जश्न में बाहर निकलने वाले लोगों को इस बात की खास सावधानी बरतनी होगी कि 1 जनवरी तक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच दृश्यता 50 मीटर तक ही होगी।

आमतौर पर मौसम विभाग उस वक्त शीतलहर की घोषणा करता है, जब मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना रहता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। दिल्ली में 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ लोधी रोड इलाका सबसे ठंड रहा, जबकि हिसार में यहीं स्थिति हरियाणा की है।

3 से 5 जनवरी तक ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना
IMD ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि 3 से 5 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज या ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव के चलते भारी बारिश होगी। 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Weather update: Rain expected on 3-5 January in North India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34YJMjc

Thursday, December 31, 2020

Indian Railway: सुनीत शर्मा बने रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ    

https://ift.tt/3rSWfPc

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा को भारतीय रेलवे के नए बोर्ड अध्यक्ष और सीईओ के रूप में नियुक्त किया। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शर्मा, आईआरएसएमई (1981) को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रुप में नियुक्त किया। रेलवे के निवर्तमान सीईओ वीके यादव का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2020 को पूरा हो रहा है।

पिछले साल 19 सितंबर को ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक नियुक्त किए गए शर्मा के पास मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है और भारतीय रेलवे के कई क्षेत्रों में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शर्मा को विभिन्न प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है, जिसमें राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण शामिल है।  वह पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आधुनिक कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian Railway: Sunit Sharma becomes new Chairman and CEO of Railway Board
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n5xhs9