Friday, May 1, 2020

टेनिस: सानिया मिर्जा फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

https://ift.tt/2xp3zuv

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को गुरुवार को फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया। वह इस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला खिलड़ी हैं। सानिया को एशिया/ओसनिया जोन के लिए नामांकित किया है। उनके साथ इंडोनेशिया की प्रिस्का माडेलिन नुग्रोहो को भी नामांकित किया गया है। फेड कप ने एक बयान में कहा, 6 खिलाड़ी 3 क्षेत्रीय ग्रुप-1 फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामांकित किए गए हैं। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के महासचिव हिरण्मय चटर्जी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।

अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन वोटिंग 1 से 8 मई तक होगी 
बयान के मुताबिक, जो खिलाड़ी नामांकित किए गए हैं उनमें इस्टोनिया की एनेट कोंटावेइट और लक्जमबर्ग की एलीनोरा मालीनारा को यूरोप/अफ्रीका जोन से, मेक्सिको की फर्नाडा कोंट्रेरास गोमेज और पैराग्वे की वेरोनिका सेपेडे रोयग को अमेरिकी जोन से, भारत की सानिया मिर्जा और इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडालिन को एशिया/ओसनिया ग्रुप से शामिल हैं। अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन वोटिंग 1 मई से चालू होगी और 8 मई को खत्म होगी।

यह खबर भी पढ़ें - बॉल को लार से चमकाने पर बोले डेविड वॉर्नर- इससे ज्यादा खतरनाक तो चेंजिंग रूम और अन्य चीजें शेयर करना है

सानिया ने जनवरी में विमेंस डबल्स का खिताब जीता
सानिया ने अंकिता रैना से साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को फेड कप टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2016 के बाद सानिया पहली बार इस साल के लिए फेड कप टीम में शामिल हुई थीं। उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ भारत को फाइनल ग्रुप-1 का निर्णायक युगल मैच जिताया था। अक्टूबर-2018 में बच्चों को जन्म देने के बाद सानिया ने इसी साल जनवरी में कोर्ट पर वापसी की थी। उन्होंने कजाकिस्तान की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशल का विमेंस डबल्स का खिताब जीता था। यह सानिया का 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब था। 

यह खबर भी पढ़ें - ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत दे रहा श्रद्धंजलि, सचिन ने कहा- मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं

भारतीय टीम की सफलता में योगदान देकर गर्व महसूस होता है
सानिया ने कहा, 2003 के बाद वापस भारत का पहली बार प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा 18 सालों का लंबा करियर है और मैं भारतीय टेनिस टीम की सफलता में योगदान देकर गर्व महसूस करती हूं। फेड कप एशिया/ओसनिया टूर्नामेंट के नतीजे मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक हैं। यह ऐसा पल है, जिसके लिए हर एथलीट खेलता है और मैं फेड कप हर्ट अवॉर्ड चयन पैनल का मुझे नामित करने के लिए आभार व्यक्त करती हूं।

यह खबर भी पढ़ें - रोहित शर्मा के 33वें जन्मदिन पर BCCI और ICC ने स्पेशल वीडियो क्लिप शेयर कर दी बधाई

सानिया के नाम हैं छह ग्रैंड स्लैम खिताब
भारतीय टेनिस स्टार सानिया डबल्स में पूर्व विश्व नंबर-1 हैं और उनके नाम 6 ग्रैंड स्लैम खिताब (3 डबल्स + 3 मिक्स्ड डबल्स) हैं। वह 2013 में सबसे सफल भारतीय विमेंस टेनिस खिलाड़ी रहते हुए सिंगल्स मुकाबले से रिटायर हुई थीं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sania Mirza becomes first Indian woman player to be nominated for Fed Cup Heart Award 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2yfF6bl

Coronavirus in World: अब तक 2.34 लाख मौतें, 33 लाख से ज्यादा संक्रमित, ट्रंप ने WHO को बताया चीन की जनसंपर्क एजेंसी

https://ift.tt/2Sqa5Zc

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस की चपेट में अब तक 215 देश आ चुके हैं और 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका में पड़ा है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई है और 63 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। वहीं रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के कोरना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को शर्म आनी चाहिए कि वो चीन के प्रचार-प्रसार का काम कर रहा है। WHO चीन के पब्लिक रिलेशन की तरह काम कर रहा है।https://ift.tt/37Fny4L वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में शुक्रवार 10 बजे तक संक्रमित लोगों की संख्या 33 लाख 08 हजार 548 पहुंच गई है। इनमें से 2 लाख 34 हजार 112 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 लाख 42 हजार 953 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 20 लाख 31 हजार 483 एक्टिव केस हैं। इनमें से 50 हजार 942 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत स्वस्थ हुए
अमेरिका 10,95,210 63,861 1,55,737
स्पेन 2,39,639 24,543 1,37,984
इटली  2,05,463 27,967 75,945
ब्रिटेन 1,71,253 26,771 उपलब्ध नहीं
फ्रांस  167,178 24,376 49,476
जर्मनी  1,63,009 6,623 123,500
तुर्की  120,204 3,174 48,886
रूस 1,06,498 1,073 11,619
ईरान 94,640 6,028 75,103
ब्राजील  87,187 6,006 35,935


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus news Live Update in World
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Yo5A5g

मजदूर दिवस पर शेयर बाजार बंद, सोमवार से होगा नियमित कारोबार

https://ift.tt/35sDYxm

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को देश के शेयर बाजार, मुद्रा बाजार और कमोडिटी वायदा बाजार में कारोबार बंद हैं।

आगे शनिवार और रविवार होने के कारण बाजार बंद रहेगा और नियमित कारोबार के लिए अब सोमवार को ही शेयर बाजार खुलेगा।

बीते सत्र में गुरुवार को दलाल स्ट्रीट जोरदार लिवाली के कारण गुलजार रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 997.46 अंकों यानी 3.05 फीसदी की तेजी के साथ 33,717.62 पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स 33887.25 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र मुकाबले बढ़त के साथ 306.55 अंकों यानी 3.21 फीसदी की तेजी के साथ 9859.90 पर बंद हुआ जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी 9889.05 तक उछला।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी गुरुवार को पिछले सत्र से 57 पैसे की जोरदार बढ़त बनाकर 71.10 पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस अमेरिका के शिकागो में 1886 में हुई एक घटना की याद में मनाया जाता है, जिसमें आठ घंटे काम करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे मजदूरों पर पुलिस ने गोलियां चला दी थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई थी। भारत में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई 1923 से मनाया जा रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stock market closed on Labor Day, regular trading will be done from Monday
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ynp5uL

मासिक रूप से कर सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस का भुगतान, जल्द ही शुरू कर सकती है कुछ कंपनियां यह सुविधा

https://ift.tt/2WfbdzV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना काल में हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सभी विशिष्ट स्वास्थय बीमा एवं साधारण बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में बीमा प्रीमियम के भुगतान की सुविधा मासिक आधार पर देने के लिए कहा है। अभी स्वास्थ्य बीमा का भुगतान ग्राहकों को साल भर के लिए एक बार में करना होता है। यह केवल उन स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर लागू होगा जिनका नवीकरण 31 मार्च, 2021 तक देय होता है। 

हालांकि, बीमा कंपनियों को यह निर्णय करना का अधिकार रहेगा कि वे मासिक भुगतान का विकल्प हमेशा के लिए अपने ग्राहकों को देते हैं या इसे एक वर्ष की अवधि तक ही सीमित रखते है। ये दिशा निर्देश कोरोना वायरस के जारी प्रकोप को ध्यान में रखकर जारी किये गए हैं ताकि ग्राहकों को वार्षिक के बदले मासिक रूप से भुगतान करने की सुविधा मिल सके। आर्थिक रूप से तंगी के इस समय में वार्षिक भुगतान ग्राहकों के लिए बोझ हो सकता है।
 
आइआरडीएआइ के इस कदम से भारत में स्वास्थ्य बीमा का अनुपात बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। कोरोना काल में हेल्थ इंश्योरेंस के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइआरडीएआइ के आंकड़ों के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंस उत्पाद बेचने वाली निजी कंपनियों के कारोबार में इस साल मार्च महीने में पिछले साल मार्च के मुकाबले 27 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि इस दौरान सामान्य इंश्योरेंस की बढ़ोतरी दर मात्र 9.5 फीसद रही।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Health insurance can be paid monthly some companies may start this facility soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2KLbVzE

इलाज के पहले कोरोना जांच के लिए मजबूर नहीं कर सकते हॉस्पिटल: स्वास्थ्य मंत्रालय

https://ift.tt/3aTyxbV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट हॉस्पिटल किसी भी मरीज को इलाज के पहले कोरोना की जांच के लिए मजबूर नहीं सकते हैं। यहां तक कि इलाज के दौरान कोरोना के मरीज निकलने की स्थिति में भी अस्पताल को संक्रमण मुक्त करने के बाद फिर से चालू किया जा सकता है और उन्हें बंद रखने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों से कहा है कि वे कोरोना से निपटने के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करें और सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलाएं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, कई अस्पताल मरीजों को इलाज से पहले कोरोना की जांच के लिए दवाब बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई प्राइवेट हॉस्पिटल तो बंद कर दिये गए हैं। कई अस्पताल कीमोथरेपी, डायलिसिस, बल्ड ट्रंसफ्यूजन, अस्पताल में डिलिवरी जैसे सेवाओं से भी मना कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कोरोना के डर से या फिर जानकारी के अभाव के कारण हो रहा है। 

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अस्पतालों को अपनी सेवाएं जारी रखना जरूरी है। लव अग्रवाल ने साफ किया कि किसी मरीज की कोरोना जांच के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल है। इससे हटकर किसी भी मरीज को कोरोना की जांच के लिए नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज का कोरोना की जांच करने के लिए तय प्रोटोकॉल के हिसाब ही कहा जाना चाहिए। अलग से जांच का दवाब बनाकर किसी को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता है। 

कोरोना के भय से बचने के लिए लव अग्रवाल ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का खास ध्यान में रखने की सलाह दी है, ताकि किसी मरीज के कोरोना पोजेटिव निकलने की स्थिति में स्वास्थ्य कर्मी इससे संक्रमित होने से बच रहें। इलाज के लिए दौरान सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hospital can not force corona test before treatment
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YkLyIM

शोक: भूटिया, छेत्री, बीसीसीआई, सीएबी ने दी चुन्नी गोस्वामी को श्रद्धांजलि

https://ift.tt/2WeSt3p

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। मौजूदा दौर में भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े नाम और टीम के कप्तान सुनील छेत्री और पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने सोशल मीडिया पर पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुबीमल चुन्नी गोस्वामी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। चुन्नी का गुरुवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। छेत्री ने ट्वीट किया, हमने आज भारतीय फुटबॉल को रोशनी दिखाने वाला एक चिराग खो दिया है। बहुत कम ही लोग दो खेलों में इतनी ऊंचाइयां छूते हैं। परिवार को मजबूती मिले।

पूर्व कप्तान भूटिया ने कहा कि, भारतीय फुटबॉल ने पी.के. बनर्जी और चुन्नी सर के रूप में दो सितारे खो दिए। बनर्जी का पिछले महीने निधन हुआ था। भूटिया ने कहा, यह काफी बड़ा नुकसान है। यह भारतीय फुटबॉल का बुरा दौर है। जब भी भारतीय फुटबॉल का जिक्र होगा आप चुन्नी गोस्वामी और पी.के. बनर्जी का नाम लेंगे। उन्होंने कहा, मैंने चुन्नी दा से ज्यादा बात नहीं की थी, लेकिन जब मैं मोहन बागान में था तब मैं उनसे मिला था। उनके चेहरे पर हमेशा हंसी रहती थी, वह जेंटलमैन थे।

गोस्वामी 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे और वह बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेले थे। वह पिछले कुछ समय से मधुमेह, प्रोस्ट्रेट और तंत्रिका तंत्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। वह आई लीग क्लब मोहन बागान क्लब के लिए भी खेल चुके थे। उन्होंने मोहन बागान के लिए 1956 से 1964 तक 50 मैच खेले थे। एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने 1962 से 1973 तक अपने राज्य के लिए 46 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेले थे।

BCCI ने भी उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, BCCI सुबीमल चुन्नी गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करती है। वह सही मायने में हरफनमौला थे। उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी की थी और 1962 में टीम को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया था। वह बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले थे और टीम को रणजी ट्रॉफी 1971-72 के फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।

मोहन बागान ने ट्वीट किया, हम क्लब के महान खिलाड़ी सुबीमल चुन्नी गोस्वामी के निधन पर दुखी हैं। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं और दुआएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

ईस्ट बंगाल ने एक बयान में लिखा, क्यूईबीएफसी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुबीमल चुन्नी गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वह दो खेलों में अपने बेहतरीन योगदान के लिए याद किए जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने भी चुन्नी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, हमें काफी भरे मन से यह बताना पड़ रहा है कि हमें चुन्नी गोस्वामी के निधन का समाचार मिला। यह एक तरह से खेल जगत का नुकसान है। सीएबी ने बताया, सीएबी का झंडा शुक्रवार को महान खिलाड़ी के सम्मान में आधा झुका रहेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bhutia, Chhetri, BCCI, CAB pay tribute to Chunni Goswami (Lead-1)
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YtE1aq

बयान: ट्रंप ने कहा- चीन की लैब से निकला कोरोनावायरस, मेरे पास सबूत लेकिन अभी बताने की अनुमति नहीं

https://ift.tt/2KSAUkk

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीन के वुहान शहर से फैले नोवल कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि करीब दो लाख 30 हजार लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। ऐसे में ये सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर ये वायरस वुहान शहर कैसे पहुंचा? इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई है। कुछ का मानना है कि ये वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों तक पहुंचा और फिर ये इंसानों से इंसानों में फैलता चला गया। एक थ्योरी ये भी है कि ये वायरस चीन की ही लैब से निकला है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोनावायरस की उत्पत्ती चीन की वायरोलॉजी लैब में हो सकती है। हालांकि चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने?
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनके पास इसके सबूत है कि यह वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से आया है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'हां मेरे पास है लेकिन मैं आपको इस बारे में बता नहीं बता सकता। मुझे आपको यह बताने की अनुमति नहीं है।' वहीं ट्रंप ने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या वह कोरोनावायरस के प्रसार के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जिम्मेदार मानते हैं। ट्रंप से जब चीन के वायरस की उत्पत्ति की तह तक पहुंचने के प्रयासों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'कम से कम वे हमारे साथ पारदर्शी होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जो हुआ वह एक भयानक बात है - चाहे यह गलती से हुआ हो या किसी मकसद से किया गया हो? हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप के इन बयानों ने दोनों देशों के बीच के तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

क्या चीन की लैब में हुआ कोई हादसा?
इससे पहले खबर आई थी कि चीन के लैब से वायरस निकलने की थ्योरी की सच्चाई का पता लगाने के लिए अमेरिका की खुफिया एजेंसियां भी काम कर रही है। एक इंटेलिजेंस ऑफिसर ने सीएनएन को बताया था कि अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस वायरस की उत्पत्ति चीन की लैब से हुई और गलती से ये लोगों तक पहुंच गया। कुछ अन्य सूत्रों ने सीएनएन को बताया था कि अमेरिका का इंटेलिजेंस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कही चीन की लैब में ही काम करने वाले किसी शख्स से छोटा सा हादसा तो नहीं हुआ और वो खुद इन्फेक्टेड हो गया हो। इसके बाद उसने अनजाने में इसे कई दूसरे लोगों तक इस वायरस को पहुंचा दिया हो। हालांकि कुछ अधिकारियों ने ये भी संभावना जताई है कि ऐसा हो सकता है कि हमें कभी इसके वास्तविक कारण का पता ही नहीं चले।

वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में होती है चमगादड़ों पर रिसर्च
चीन की जिस लैब से नोवल कोरोनावायरस के फैलने का दावा किया जा रहा है उसका नाम वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) है। पहले इसका नाम वुहान माइक्रो बायोलॉजी लेबरोटरी था। इसकी स्थापना 1956 में की गई थी। 1978 में इसका नाम वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी रखा गया था। ये लैब वर्ल्ड क्लास रिसर्च के लिए पहचानी जाती है। इस लैब में लंबे समय से चमगादड़ों में मौजूद कोरोनावायरस को लेकर रिसर्च चल रही है। 2015 में इस इंस्टिट्यूट ने एक रिसर्च पेपर पब्लिश किया। इस पेपर में दावा किया गया कि चमगादड़ में मौजूद कोरोना वायरस इंसानों में ट्रांसफर हो सकता है। 2017 में भी इसी तरह की एक रिसर्च सामने आई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Trump confident that coronavirus may have originated in Chinese lab
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2KUwb1z

Share market: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज शेयर बाजार बंद

https://ift.tt/2KRhwUV

डिजिटल डेस्क। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को बंद है। मेटल और बुलियन सहित थोक कमोडिटी बाजार भी आज बंद रहेंगे। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। यह लगातार चौथा दिन रहा जब बाजार तेजी में बंद हुआ। सेंसेक्स 997.46 अंक या 3.05% बढ़कर 33717.62 पर और निफ्टी 306.55 अंक या 3.21% की बढ़त के साथ 9859.90 पर बंद हुआ था। लगभग 1316 शेयरों में तेजी, 1084 शेयरों में गिरावट आई है और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

यह खबर भी पढ़ें -सेंसेक्स 997 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,859 के पार बंद 

निफ्टी पर टाटा मोटर्स, यूपीएल, ओएनजीसी, वेदांता और हिंडाल्को में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि सन फार्मा, एचयूएल, सिप्ला, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में गिरावट देखने को मिली। फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऊंचे स्तर पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market, BSE, NSE shut today on account of Maharashtra Day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bOXYMS

Coronavirus in India: देश में कोरोना के अब तक 35 हजार से ज्यादा केस और 1,147 की मौत, मुंबई में 7061 संक्रमित

https://ift.tt/2W9Hrws

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना महावायरस का संकट गहराता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1100 सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 73 लोगों की मौत हुई और 1,993 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 35,043 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,147 पहुंच गई है। इसके अलावा 8,889 लोग स्वस्थ हुए हैं और 25,007 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। 

भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 10,498 मामले हैं, जबकि राज्य में 459 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है। यहां संक्रमण के मामले 4,395 हैं। साथ ही 214 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है। यहां संक्रमण के मामले 3,515 हैं और मरने वालों की संख्या 59 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 137 है और 2,660 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में राज्यों की स्थिति

        राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी) डिस्चार्ज 

मौत

1 अंडमान निकोबार  33 16 0
2 आंध्रप्रदेश 1403 321 31
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 42 29 1
5 बिहार 418 82 2
6 चंडीगढ़ 56 17 0
7 छत्तीसगढ़ 40 36 0
8 दिल्ली 3515 1094 59
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 4395 613 214
11 हरियाणा 313 209 3
12 हिमाचल प्रदेश 40 28 1
13 जम्मू-कश्मीर 614 216 8
14 झारखंड 109 20 3
15 कर्नाटक 565 229 21
16 केरल 497 383 4
17 लद्दाख 22 16 0
18 मध्यप्रदेश 2660 482 137
19 महाराष्ट्र 10498 1773 459
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 0 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 142 39 1
24 पुडुचेरी 8 5 0
25 पंजाब 357 90 19
26 राजस्थान 2584 836 58
27 तमिलनाडू 2323 1258 27
28 तेलंगाना 1038 397 26
29 त्रिपुरा 2 2 0
30 उत्तराखंड 57 36 0
31 उत्तरप्रदेश 2203 513 39
32 पश्चिम बंगाल 795 139 33
देश में कुल संक्रमित  35043* 8889 1147


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus update news in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bVJ33x

Fuel Price: जानें मई माह के पहले दिन क्या हैं पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

https://ift.tt/2SmAxTi

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खौफ के चलते से दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन को अपनाया है। ज्यादातार देशों में लॉकडाउन के कारण सड़कों पर वाहन बहुत कम चल रहे हैं। परिवन सेवाएं भी बहुत कम हैं। लिहाजा तेल की मांग में कमी आई है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिला है। हालांकि भारत की बात करें तो यहां अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में कोई राहत देखने को ​नहीं मिली है। यहां आज भी देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। 

बात करें आज (शुक्रवार, 01 मई) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। मालूम हो कि आखिरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव 16 मार्च को किया गया था। जबकि इसके बाद कच्चे तेल के दाम इतिहास में सबसे निचले स्तर पर आ पहुंचे हैं। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं घटाए गए।

Vistara ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं मे किया बदलाव

कच्चे तेल की मांग
जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की मांग बहुत ज्यादा घटी है, जिसका बड़ा कारण तमाम देशों के पास स्टोरेज की जगह का न होना है। ऐसे में इसकी कीमत घटी है। बावजूद इसके भारत में सरकार लॉकडाउन के बाद एक बार फिर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है। हालांकि इस बार एक्साइज बढ़ने से दाम बढ़ने की गुंजाइश नहीं दिख रही। फिलहाल जानते हैं आज की कीमत...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

कोरोना की मार SpiceJet पर, अपने 92 प्रतिशत कर्मचारियों को अप्रैल का 'आंशिक' वेतन देगी एयरलाइन

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 may 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2zFi51M

Thursday, April 30, 2020

Corona Virus:4 मई से लागू होगी लॉकडाउन के लिए नई गाइडलाइन, कई जिलों में मिलेगी राहत

https://ift.tt/2YjufYo

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज (बुधवार) कहा कि नोवल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए नई गाइडलाइन 4 मई से लागू होंगी। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'गाइडलाइंस में कई जिलों में विभिन्न प्रकार की छूट दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इससे जुड़ी सूचना दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने आज लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शुरुआत से अबतक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन लाभों पर बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों पर 3 मई तक सख्ती से निगरानी रखी जानी चाहिए। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New guidelines to fight corona virus will come into effect from 4th may which shall give considerable relaxation
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3c0h8Qd

Coronavirus: कोविड-19 संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 30 लाख के पार: WHO

https://ift.tt/3bRL4h0

डिजिटल डेस्क, जिनेवा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस संक्रमण की वैश्विक संख्या 30 लाख (3 मिलियन) के पार पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएचओ को सूचित किए गए कोविड-19 के पुष्टि वाले मामलों की संख्या बुधवार को 30 लाख 24 हजार 59 बताई गई। जबकि रात 11 बजे सीईटी डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड अपडेट के अनुसार, कुल दर्ज किए गए वैश्विक मामलों में 2 लाख 8 हजार 112 मौतें भी देखने को मिली हैं।

यूएस हेल्थ एजेंसी के आंकड़ों की माने तो अमेरिका कुल 9 लाख 83 हजार 457 मामलों और 50 हजार 492 मौतों के साथ इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद 2 लाख 10 हजार 773 व 2 लाख 1 हजार 505 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में क्रमश: स्पेन और इटली का स्थान है। स्पेन में 23 हजार 822 और इटली में 27 हजार 359 लोगों की मौतें हुईं हैं। वहीं, कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1 लाख 61 हजार 149 और 1 लाख 57 हजार 641 मामलों के साथ ब्रिटेन और जर्मनी इस सूची में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Global number of Kovid-19 infection crosses 3 million: WHO
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bO9mJ2

पेन्सिलवेनिया: अब कोरोना वायरस का पता लगाएंगे लैब्रोडोर डॉग, दी जा रही है स्पेशल ट्रेनिंग

https://ift.tt/2Wf35zt

डिजिटल डेस्क, पेन्सिलवेनिया। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। इस बीच अमेरिका और ब्रिटेन में कुत्तों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे कोरोनावायरस का सूंघकर पता लगा सके। वॉशिगंटन पोस्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी (Pennsylvania University) के एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत आठ लैब्राडोर कुत्तों (Labrador Dogs) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

कैनाइल सर्विलांस के रूप में इस्तेमाल

वहीं इस तरह का प्रयास लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (London School of Hygiene and Tropical Medicine) में भी किए जा रहे हैं। जहां शोधकर्ताओं ने पहले बताया था कि कुत्ते मनुष्यों में मलेरिया संक्रमण की पहचान कर सकते हैं। अगर पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी यह प्रशिक्षिण सफल रहा तो कुत्तों को कैनाइल सर्विलांस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वे एयरपोर्ट, अस्पतालों और व्यवसायों में लोगों को स्क्रीन कर सकते हैं। बता दें कि ड्रग्स, विस्फोटक और कंट्राबंड खाद्य पदार्थों के अलावा कुत्ते मलेरिया, कैंसर को सूंधने में सक्षम होते हैं।

 पृथ्वी के करीब से गुजर गया विशालकाय एस्टेरॉयड, फिर लौटेगा इतने सालों बाद

प्रति घंटे 250 लोगों की स्क्रीनिंग 

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन के प्रमुख जेम्स लोगन (James Logan) ने कहा कि उनकी टीम को उम्मीद है कि कोविड-19 के नमूने कुछ हफ्तों अंदर इकट्ठा करना शुरू कर दिए जाएंगे। जल्द ही चैरिटी मेडिकल डिटेक्शन  डॉग के साथ काम करना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कुत्ता प्रति घंटे 250 लोगों की स्क्रीनिंग कर सकता है। हम इसे बढ़ाने के लिए एक मॉडल पर काम कर रहे हैं, ताकि इसे एयरपोर्ट सहित बंदरगाहों में तैनात किया जा सके। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Labrador dogs are being trained to sniff out corona virus cases pennsylvania university
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35j9Ggm