Friday, June 11, 2021

Opening bell: सेंसेक्स 228 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी में 73 अंक का उछाल - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2TiirFE

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (11 जून, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 228.01 अंकों यानी कि 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला।   

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.20 अंकों यानी कि 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला।

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतोंं में फिर लगी आग, जानें आज के दाम

आज शुरुआती कारोबार के दौरान SBI, HDFC बैंक, HDFC, NTPC, TCS, ITC, ONGC, ICICI, L&T, HCL टेक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, मारुति, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स और बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। 

वहीं बजाज फिनसर्व, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले। आज कुल 1667 शेयरों में तेजी आई, 294 शेयरों में गिरावट आई और 47 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ओपनिंग के दौरान, सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 222.67 अंक यानी कि 0.43 फीसदी ऊपर 52523.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 58.20 अंक यानी कि 0.37 फीसदी ऊपर 15796.00 पर था।

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

बात करें बीते सत्र (10 जून, गुरुवार) की तो, बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 160.87 अंकों यानी कि 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 52102.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.80 अंकों यानी कि 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 15686.20 के स्तर पर खुला था।

जबकि दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 358.83 अंकों यानी कि 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 102.40 अंक यानी कि 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex opens with gains of 228 points, Nifty rises 73 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wdYCOf

No comments:

Post a Comment