Saturday, June 12, 2021

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3ixJJSU

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। ऐसे में देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (12 जून, शनिवार) लगातार दूसरे दिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि की है। पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के रेट में 23 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। 

बता दें कि कल (11 जून, शुक्रवार) पेट्रोल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। वहीं डीजल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी। ईंधन के दाम में हो रही लगातार वृद्धि से इन दिनों छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में प्रेटोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। यही हालत डीजल की भी है, जो अपनी कीमत के शतक से कुछ ही दूरी पर है। देखा जाए तो फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 102.30 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.06 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 97.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.19 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.83 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.64 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 95.60 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 12 june 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wkuNvn

No comments:

Post a Comment