Thursday, June 10, 2021

Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/3zidZHe

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में रुक- रुक कर वृद्धि का सिलसिला जारी है। बुधवार को ईंधन के रेट में बढ़ोतरी के बाद आज (10 जून, गुरुवार) कीमतें स्थिर हैं। कल 09 जून को भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में जहां 23 से 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। वहीं डीजल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में भी पेट्रोल- डीजल के भाव बढ़ते रहेंगे। 

फिलहाल वर्तमान की बात करें तो इन दिनों छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में प्रेटोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। हालात यह हैं कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 103 रुपए से अधिक और कई शहरों में 105 रुपए से अधिक प्रति लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल भी शतक से कुछ ही दूरी पर है। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम...

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 95.52 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 96.94 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 103.71 रुपए प्रति लीटर है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 93.85 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.32 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.15 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 95.05 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

चुनाव के दौरान नहीं बढ़े थे दाम
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। लेकिन ​हैरानी की बात यह कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल बाजार में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़े, बल्कि इनके भाव नीचे की ओर गिरते नजर आए। चुनाव के दौरान कंनियों ने पेट्रोल- डीजल दोनों के दाम में मामूली कटौती की थी, वहीं अधिकांश दिन दाम स्थिर रखे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 10 june 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pCgHTH

No comments:

Post a Comment