Thursday, June 3, 2021

Fuel Price: 17 दिनों में 4.17 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2SMdYKZ

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आमजन की जेब पर लगातार भार बढ़ रहा है। जून माह के पहले दिन ही जहां पेट्रोल की कीमत में 25 से 26 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के भाव भी 23 से 24 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए थे। इससे पहले पूरे मई माह में 16 बार वृद्धि ईंधन के रेट में की गई थी। देखा जाए तो अब तक इन 17 दिनों में ही पेट्रोल 4.17 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं डीजल के रेट में भी 4.60 रुपए का इजाफा देखा गया।

बात करें आज (03 जून, गुरुवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज ईंधन देशभर में पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 102.61 रुपए प्रति लीटर है, जो कि दिल्ली से करीब 8 रुपए अधिक महंगा है। आइए जानते हैं महानगरों में स्थिति...

40 साल में देश की इकोनॉमी का सबसे खराब दौर, वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी 7.3% घटी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.49 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 100.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 94.50 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 95.99 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि भोपाल में इसके लिए 102.67 रुपए और इंदौर में 102.42 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 85.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल  92.69 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 88.23 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 90.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि भोपाल में 93.89 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 93.98 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

HDFC बैंक ग्राहकों को ऑटो लोन के साथ जीपीएस डिवाइस खरीदने के लिए मजबूर करता था

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 03 june 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cgJmbg

No comments:

Post a Comment