Friday, June 11, 2021

Closing bell: मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 52400 के पार, निफ्टी में भी तेजी - bhaskarhindi.com

https://ift.tt/2Tmlrkl

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (11 जून, शुक्रवार) रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 174.29 अंकों यानी कि 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 61.60 अंक यानी कि 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतोंं में फिर लगी आग, जानें आज के दाम

आज JSW स्टील, टाटा स्टील, कोल इंडिया, डॉक्टर रेड्डी और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं L&T, डिविस लैब, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक, के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज IT ऑटो, फार्मा और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं PSU बैंक, FMCG, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी,  और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए।

बता दें कि सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर रहे थे। सेंसेक्स जहां 228.01 अंकों यानी कि 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.20 अंकों यानी कि 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला था। 

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

जबकि बात करें बीते सत्र (10 जून, गुरुवार) की तो, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 358.83 अंकों यानी कि 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 102.40 अंक यानी कि 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex crosses 52400 Nifty also rises
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3whn8hg

No comments:

Post a Comment