Thursday, May 6, 2021

Fuel Price: चुनाव के बाद जारी है महंगाई की मार, लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

https://ift.tt/3b4s2WD

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई बढ़ने का दौर जारी है। बीते दो महीने में विधानसभा चुनाव के दौरान जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी के बावजूद महंगाई नहीं बढ़ी। वहीं चुनाव खत्म होते ही लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में वृद्धि कर आमजन की जेब पर भार बढ़ा दिया गया है। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (06 मई, गुरुवार) दोनों ईंधन पेट्रोल-डीजल  की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल के रेट जहां 52 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। वहीं डीजल भी 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। आइए जानते हैं आज के दाम...

IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.99 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 91.14 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.90 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 81.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 88.49 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 84.26 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 86.35 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपए प्रति लीटर है।  

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 06 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ejZ7Qa

No comments:

Post a Comment