Wednesday, April 14, 2021

SRH vs RCB IPL Live Score: बेंग्लौर का दूसरा विकेट गिरा, पडिक्कल के बाद शाहबाज अहमद 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे

https://ift.tt/32b8rz2

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। IPL 2021 सीजन का छठा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के कैप्टन डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करेंगे। उन्हें रजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया। वहीं, हैदराबाद टीम ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद नबी और संदीप शर्मा को बेंच पर बैठाया गया है। इनकी जगह जेसन होल्डर और शहबाज नदीम को मौका दिया है। 

विराट की टीम ने सीजन के अपने पहले मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराया था। वहीं, डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरु टीम यह मैच जीतकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, हैदराबाद लगातार तीसरे मैच में RCB को हराना चाहेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
SRH vs RCB Live IPL-2021 Score
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uIZvNw

No comments:

Post a Comment