Monday, April 12, 2021

RR vs PK IPL 2021 LIVE: पंजाब ने पॉवर प्ले में एक विकेट गंवाकर बनाए 46 रन, मयंक 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे

https://ift.tt/2PV9D7b

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2021 सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कैप्टन संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बतौर कप्तान यह सैमसन का पहला मैच है। पंजाब टीम ने 22 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। फिलहाल, कप्तान लोकेश राहुल और क्रिस गेल क्रीज पर हैं।

पंजाब टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल 9 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए। तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।

दोनों टीमें

पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे रिचर्ड्सन, मुरुगन अश्विन, राइली मेरिडिथ, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

राजस्थान: जोस बटलर, मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

राजस्थान से 4 और पंजाब की तरफ से 3 डेब्यू
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन सकारिया, शिवम दुबे, मुस्तफिजुर रहमान और मनन वोहरा को मिली राजस्थान की कैप। तीनों खिलाड़ी आज के मैच में राजस्थान के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं पंजाब की ओर से शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को पंजाब की तरफ से कैप मिला, इसका मतलब है यह तीनों खिलाड़ी आज के मुकाबले में पंजाब की तरफ से डेब्यू करेंगे।

दोनों टीम के विदेशी खिलाड़ी
राजस्थान की टीम में 4 विदेशी प्लेयर्स जोस बटलर, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान और बेन स्टोक्स हैं। जबकि, पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने क्रिस गेल, राइली मेरिडिथ, जे रिचर्ड्सन और निकोलस पूरन को टीम में शामिल किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rr Vs Pkbs Ipl Live Cricket Score
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dZCTBC

No comments:

Post a Comment