डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2021 का छठवां मैच आज शाम 7.30 बजे चेन्नई के चेपक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। विराट कोहली की टीम ने सीजन के अपने पहले मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर जीत से आगाज किया है। वहीं, डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। उम्मीद की जा रही है कि यहां स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं। RCB और MI के बीच यहां हुए सीजन के पहले मैच में चेज करने वाली टीम (RCB) जीती थी। वहीं, SRH और KKR के बीच हुए सीजन के तीसरे मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम (KKR) ने जीत हासिल की।
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित)
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी/जेसन होल्डर, राशिद खान, टी नटराजन, शाहबाज नदीम/संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमा
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3shqRsy
.
No comments:
Post a Comment