डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेमेंट बैंक के जरिए एक दिन में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने की सीमा को बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से सीमा बढ़ाने के केंद्रीय बैंक के फैसले की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आरबीआई ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है।
ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है। यह पॉलिसी आपके ऑनलाइन पेमेंट, मोबाइल पेमेंट, कार्ड पेमेंट के लिए है। इस पॉलिसी का असर मोबाइल पेमेंट एप पर होगा। पहले जहां एक दिन में रुपये ट्रांसफर करने की सीमा सिर्फ एक लाख रुयये की थी, वहीं अब इसे दोगुना कर दिया गया है।
आरबीआई का कहना है कि वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने और पेमेंट बैंकों को अधिक लचीलापन बनाने के उद्देश्य से ही अधिकतर सीमा को बढ़ाया गया है। आरबीआई की ओर से पेमेंट बैक सीईओ को जारी एक सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि पेमेंट्स बैंकों के प्रदर्शन को देखने के बाद आरबीआई अधिकतम बैलेंस लिमिट बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RmaC0z
.
No comments:
Post a Comment