Tuesday, April 13, 2021

KKR vs MI Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, ईयोन मॉर्गन ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया

https://ift.tt/327AkIe

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। IPL 2021 सीजन का 5वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। कोलकाता टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान ओएन मोर्गन ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई की प्लेइंग-11 में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई। 

रिकार्ड्स पर नजर 

  • रोहित शर्मा अगर यहां अर्धशतक लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल रोहित, रैना और विराट के नाम पर 39 अर्धशतक दर्ज हैं।
  • कीरोन पोलार्ड दो छक्के लगाते ही आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले तीसरे विदेशी और ओवरऑल सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।   
  • रोहित शर्मा 61 रन बनाते ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे।   

चेपॉक की चुनौती
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पहले बल्लेबाज़ी करने वालों पर हमेशा से मेहरबान रही है, आंकड़ों में समझें तो इस मैदान पर अब तक कुल 59 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 36 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kkr Vs Mi Live Cricket Score, Ipl 2021 Match Today Live News Updates In Hindi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wRK07X

No comments:

Post a Comment