डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (04 अप्रैल, रविवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यह लगातार पांचवा दिन है जब दोनों ईंधन की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। इससे पहले पूरे मार्च माह के दौरान अधिकांंश दिनों कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। यानी कि दाम में कटौती ना होने पर भी आमजन को बढ़ती कीमतों से राहत मिली।
वहीं अब जल्द ही कच्चे तेल की कीमतों में कमी आ सकती है। दरअसल तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और सहयोगी देश तेल उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। तेल उत्पादक देशों (OPEC) का कहना है कि उन्होंने मई से जुलाई के दौरान प्रति दिन 20 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी हो सकती है।
इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, मार्च में जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.77 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.75 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.88 रुपए चुकाना होंगे।
डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39HW81h
.
No comments:
Post a Comment