Tuesday, April 13, 2021

Fuel Price: 63 डॉलर प्रति बैरल के पार हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल- डीजल के भाव पर हुआ ये असर

https://ift.tt/3tfuoJh

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत की उतार चढ़ाव जारी है। बीते दिनों जहां कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गई थी। वहीं अब यह 63 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। हालांकि इसका कोई भी असर घरेलू बाजार में नहीं पड़ा है। यहां बीते 13 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज (13 अप्रैल, मंगलवार) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

यह लगातार 14वां दिन है जब देश में ईंधन के भाव जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था। वहीं अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

EMI पर नहीं मिलेगी राहत, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.77 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.75 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.88 रुपए चुकाना होंगे।

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 13 april 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3a8af05

No comments:

Post a Comment