Sunday, April 11, 2021

Covid-19 India: 24 घंटे में 839 लोगों की मौत, 1.50 लाख से अधिक नए संक्रमित सामने आए

https://ift.tt/3mAwYah

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। इस महामारी नए मामलों का दिन पर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। बीते पिछले पांच दिनों से भारत में रोजाना सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कई राज्‍यों ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।

बीते कुछ दिनों से जहां 1 लाख से अधिक मरीज रोज सामने आ रहे थे। वहीं अब यह आंकड़ा 1.50 लाख के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में यहां करीब 1 लाख 52 हजार से अधिक संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 839 लोगों को इस महामारी के चलते अपनी जान गंवाना पड़ी है।

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 52 हजार 879 नए केस सामने आए हैं। वहीं 839 लोगोंं ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात यह कि इस वायरस से ग्रसित लोगों में से 90 हजार 584 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 33 लाख 58 हजार 805

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 20 लाख 81 हजार 443

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

1 लाख 69 हजार 275

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

11 लाख 08 हजार 087

देश में कुल वैक्सीनेशन    

10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 839 people killed in 24 hours, more than 1.50 lakh new infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RfIoEz

No comments:

Post a Comment