Wednesday, February 24, 2021

IND vs ENG 3rd Test: पहले दिन 13 विकेट गिरे, अक्षर-अश्विन के कमाल से इंग्लैंड 112 पर ढेर, भारत ने 99 रन पर गंवाए 3 विकेट

https://ift.tt/2MjKdya

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (6/38) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/26) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बुधवार को इंग्लैंड की पहली पारी 112 पर ढेर कर दी। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 13 रन पीछे है। रोहित शर्मा 57 और अजिंक्य 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट डे-नाईट है और इसे गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cricket Score Ind Vs Eng 3rd Test Match News Day 1 Scorecard Updates In Hindi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37H9aek

No comments:

Post a Comment